Responsive Scrollable Menu

IPL 2026 की पहली हार से RCB को अंक तालिका में हुआ नुकसान, टॉप पर राजस्थान, ये टीम नहीं खोल पाई खाता

IPL 2026 Updated Points Table: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ रहा है. शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच हाईवोल्टेज मैच खेला गया. इस मैच में पहले बैटिंग करने आई RCB ने 202 रनों का लक्ष्य खड़ा किया था, जिसे चेज करने उतरी राजस्थान ने 18 ओवर में 12 गेंद शेष रहते हुए ही लक्ष्य को हासिल कर लिया और 6 विकेट से मैच जीत लिया. सीजन की पहली हार के बाद जहां आरसीबी को नुकसान हुआ है, तो वहीं राजस्थान ने अपनी बादशाहत को मजबूत किया है. आइए जानते हैं कि 16वें मुकाबले के बाद प्वॉइंट्स टेबल का क्या हाल है.

राजस्थान रॉयल्स ने बादशाहत की मजबूत

IPL 2026 में रियान पराग की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स की टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है और अंक तालिका में पहले स्थान पर बनी हुई है. राजस्थान ने अब तक 4 मैच खेले हैं और सभी 4 मैचों में जीत दर्ज की है. इस तरह 8 अंक और +2.055 नेट रन रेट के साथ आरआर की टीम नंबर-1 पर काबिज है. अब यहां से राजस्थान के लिए प्लेऑफ की राह ज्यादा मुश्किल नहीं होने वाली है और ये कहना गलत नहीं होगा कि बचे हुए 10 में से 4 मैच जीतकर भी वह प्लेऑफ का टिकट कटा सकती है.

RCB को हुआ नुकसान

राजस्थान रॉयल्स के हाथों मिली IPL 2026 की पहली हार के साथ ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को प्वॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है. आरसीबी दूसरे स्थान से खिसककर तीसरे नंबर पर आ पहुंची है. आरसीबी ने अब तक 3 मैच खेले हैं, जिसमें 2 मैच जीते हैं और एक मैच में हार का सामना किया है. इस तरह 4 अंकों के साथ आरसीबी प्वॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर आ पहुंची.

वहीं, आरसीबी की हार से पंजाब किंग्स को फायदा हुआ है और श्रेयस अय्यर की टीम प्वॉइंट्स टेबल में 5 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर जा पहुंची है. असल में, पंजाब ने अब तक 3 मैच खेले हैं, जिसमें 2 मैच जीते हैं और एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था.

3 टीमों के पास हैं 2-2 अंक

दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के पास 4-4 अंक हैं, जिसके चलते ये टीमें प्वॉइंट्स टेबल में क्रमश: चौथे और पांचवें स्थान पर है. सनराइजर्स हैदराबाद, गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के पास 2-2 अंक हैं और क्रमश: 6वें, 7वें और 8वें स्थान पर है. तीनों ही टीमों ने अब तक 3-3 मैच खेले हैं, जिसमें 2-2 मैचों में हार का सामना किया है और एक-एक मैच जीते हैं.

चेन्नई सुपर किंग्स का नहीं खुला खाता

IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन अब तक बेहद निराशाजनक रहा है. सीजन में चेन्नई ने 3 मैच खेले हैं और तीनों में ही उसे हार का सामना करना पड़ा है. नतीजन, अब तक सीएसके का खाता नहीं खुला और ये टीम -2.517 नेट रेन रेट के साथ 10वें पायदान पर है.

वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स बी इस सीजन में अभी तक पहली जीत दर्ज नहीं कर सकी है. उसने 4 मैच खेले हैं, जिसमें 3 मैच हारे हैं. जबकि एक मैच बारिश में धुल गया था, जिससे टीम को 1 अंक मिला और वह प्वॉइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर है. 

ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी को बल्लेबाजी के अलावा पसंद है एक खास चीज, रियान पराग ने मैच के बाद किया खुलासा

Continue reading on the app

'ये कोई बहाना नहीं है....', 'पीरियड्स' को लेकर ये क्या बोल गईं Sreeleela, लोग बोले- 'शर्म आती है...'

Sreeleela Troll on Periods Statement: श्रीलीला इन दिनों अपने एक बयान को लेकर विवादों में घिर गई हैं. जी हां, पुष्पा 2: द रूल फेम इस एक्ट्रेस ने हाल ही में पीरियड्स (मासिक धर्म) को लेकर ऐसा बयान दिया, जिसने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है. खास बात ये है कि श्रीलीला सिर्फ एक सफल एक्ट्रेस ही नहीं, बल्कि मेडिकल की पढ़ाई कर चुकी एक क्वॉलिफाइड डॉक्टर भी हैं, जिसके कारण उनके बयान पर और भी ज्यादा सवाल उठ रहे हैं. चलिए हम आपको बताते हैं क्या है ये पूरा मामला? 

इवेंट में दिया गया बयान बना विवाद की वजह

मुंबई की डीवाई पाटिल यूनिवर्सिटी से मेडिकल डिग्री हासिल कर चुकीं श्रीलीला हाल ही में उस्ताद भगत सिंह की सक्सेस पार्टी में शामिल हुई थीं. इस दौरान वह अपने करियर और मेहनत से जुड़ी चुनौतियों पर बात कर रही थीं. इसी दौरान उन्होंने कहा, “मेरे ज्यादातर गाने लोगों को पसंद आए हैं. मैंने पीरियड्स के दौरान भी शूटिंग की है, इसलिए ये कोई बहाना नहीं है. जब हम समानता की बात करते हैं, तो हमें शारीरिक बाधाओं को पीछे छोड़कर आगे बढ़ना चाहिए. मानसिक हो या शारीरिक कुछ भी बहाना नहीं होना चाहिए.” ऐसे में उनका यह बयान सामने आते ही तेजी से वायरल हो गया और लोगों की प्रतिक्रियाएं आने लगीं.

सोशल मीडिया पर तीखी आलोचना

श्रीलीला के इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने नाराजगी जाहिर की. खासतौर पर महिलाओं ने इसे “संवेदनहीन” और “वास्तविकता से दूर” बताया. लोगों का कहना है कि पीरियड्स के अनुभव हर किसी में काफी अलग-अलग होते हैं और इसका दर्द भी अलग-अलग होता है.

'मेरी सहेली वो बेड से उठ भी नहीं सकतीं'

एक यूजर ने लिखा, 'मुझे पीरियड्स में कभी ज्यादा दर्द नहीं रहा लेकिन मैंने अपनी सहेलियों को देखा है तकि वो कितनी परेशान रहती है, वो दर्द की वजह से बिस्तर से उठ भी नहीं पातीं तो हर किसी का अनुभव अलग होता है. एक अन्य ने कहा, 'आप पीरियडस् में कूद सकती हैं तो इसका मतलब ये नहीं है कि सभी ऐसा कर सकती हैं.'

'मुझे अहसनीय दर्द होता है और मेरी जैसी बहुत हैं'

एक औरे ने कहा, 'क्या? मुझे पीरियड्स में अहसनीय दर्द होता है और मेरी जैसी बहुत हैं. हर महीने हम महिलाएं काम पर जाती हैं, बच्चों की देखभाल करती हैं और सारा काम इतने दर्द में ही करती हैं. तो फिर हम क्या बहाना बनाएं?' कुछ ने लिखा है, 'वो खुद एक डॉक्टर हैं? उन पर शर्म आती है.' सोशल मीडिया पर अपनी बातों के खिलाफ यूजर्स की आलोचनाओं पर श्रीलीला ने अब तक कुछ भी नहीं कहा है. चूंकि श्रीलीला एक डॉक्टर भी हैं, इसलिए उनके बयान पर ज्यादा आलोचना हुई।इसी वजह से कई लोगों ने उनके बयान को “गैर-जिम्मेदाराना” बताया.

करियर की शुरुआत और सफलता

श्रीलीला ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत कन्नड़ फिल्म किस (2019) से की थी. इससे पहले वह चित्रांगदा में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट नजर आ चुकी थीं. उन्हें बड़ी पहचान अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2: द रूल के गाने “किसिक” से मिली, जिसमें उनकी परफॉर्मेंस को काफी सराहा गया.

आने वाले प्रोजेक्ट्स

वहीं बता दें कि श्रीलीला जल्द ही बॉलीवुड में भी कदम रखने जा रही हैं. वह अनुराग बसु की म्यूजिकल फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ नजर आएंगी. इसके अलावा वह धनुष की अगली फिल्म (फिलहाल “D55”) में भी दिखाई देंगी, जिसका निर्देशन राजकुमार पेरियासामी कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: 'बेबी बंप छिपा रही...', 40 की उम्र में प्रेग्नेंट हुई मौनी रॉय? जानें वायरल वीडियो का सच

Continue reading on the app

  Sports

आईपीएल 2026 के इस मैच के शेड्यूल और वेन्यू में बदलाव, जानें क्या है अब नया अपडेट

CSK vs GT Match and dates change: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच होने वाले मैच के शेड्यूल में एक बड़ा बदलाव हुआ है. इस बदलाव में मैच के वेन्यू के साथ-साथ समय भी बदला गया है. ऐसे में आइए जानते हैं क्या है शेड्यूल को लेकर नया अपडेट. Mon, 13 Apr 2026 19:01:10 +0530

  Videos
See all

Asha Bhosle के अंतिम दर्शन में पहुंचीं मेयर ऋतु तावड़े #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T13:39:53+00:00

"हम चाहते है की जंग ना हो..शांति बनी रहे.." | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T13:38:32+00:00

Bhaiyaji Kahin : Uttar Dinajpur में से पूरे बंगाल का मूड समझें! | West Bengal Polls | SIR | Prateek #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T13:40:06+00:00

Iran-US Tension | वार्ता विफल होते ही Strait of Hormuz में बढ़ी हलचल | #shorts #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T13:39:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers