Responsive Scrollable Menu

US Iran Peace Deal Live Updates: शांति वार्ता से पहले सील हुआ इस्लामाबाद, चप्पे-चप्पे पर कड़ी सुरक्षा

US Iran Pease Deal Live Updates: ईरान-अमेरिका-इजराइल के बीच चल रहे युद्ध का फिलहाल सीजफायर हो चुका है. यह युद्ध दो सप्ताह के लिए टाल दिया गया है. ताजा हालातों की बात करें तो पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में आज (11 अप्रैल) अमेरिका और ईरान के बीच अहम शांति वार्ता शुरू होने जा रही है. इस बातचीत के लिए ईरान का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाकेर कलीबाफ के नेतृत्व में पहुंच चुका है. इस कदम को मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष को खत्म करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है, लेकिन शुरुआत से ही इस वार्ता पर अनिश्चितता बनी हुई है. वहीं, अमेरिका की तरफ से उपराष्ट्रपति जेडी वेन्स के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल इस्लामाबाद पहुंच रहा है. इसमें जेरेड कुशनर और विशेष दूत स्टीव विटकॉफ भी शामिल हैं. पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए न्यूज नेशन के साथ...

Continue reading on the app

'मुझे थोड़ा दुख होता है...', तूफानी पारी खेलने के बाद भी खुश नहीं हैं वैभव सूर्यवंशी, जानिए क्यों दिया ऐसा बयान

Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 में शुक्रवार की रात राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच हाईवोसल्टेज मुकाबला खेला गया. इस मैच में एक बार फिर 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से गेंदबाजों के होश उड़ा दिए. वैभव ने पहले तो 15 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की और फिर महज 26 गेंदों में 78 रनों की धाकड़ पारी खेली और अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. इस आतिशी पारी के लिए वैभव को प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया. तो आइए जानते हैं कि वैभव ने POTM अवॉर्ड जीतने के बाद क्या-क्या कहा...

Vaibhav Sooryavanshi ने क्या कहा?

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में धूम मचा रखी है. जब-जब वैभव मैदान पर उतर रहे हैं, तब-तब गेंदबाजों के होश उड़ा रहे हैं. अब आरसीबी के खिलाफ भी वैभव ने उसी तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की और 300 की स्ट्राइक रेट से 78 रनों की पारी खेली. इसके लिए वैभव को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में जब पूछा गया कि क्या आप आज रात केक काटने वाले हैं? इसपर वैभव सूर्यवंशी ने कहा, "नहीं, नहीं सर, ऐसा नहीं है. आज हमें थोड़ा जल्दी सोना होगा क्योंकि कल हमें जल्दी निकलना है, हमारी फ्लाइट सुबह जल्दी है, इसलिए हमें जल्दी निकलना होगा."

बेखौफ बल्लेबाजी पर क्या बोले वैभव सूर्यवंशी?

अपनी बेखौफ बल्लेबाजी के लिए मशहूर वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन अब तक 4 मैच खेले हैं और हर मैच की पहली गेंद को बाउंड्री के बाहर भेजा है. बिना डर ​​के बल्लेबाजी करने पर सवाल पूछा गया, तो वैभव ने कहा, "नहीं सर, ऐसा नहीं है, मैं बस वही करने की कोशिश करता हूं जो मैं प्रैक्टिस में करता हूं, वही करता हूं, कुछ भी एक्स्ट्रा करने की कोशिश नहीं करता और अपने स्वाभाविक खेल पर भरोसा रखता हूं."

बुमराह और हेजलवुड के खिलाफ बिना डर ​​के खेलने पर Vaibhav Sooryavanshi ने कहा, "मन में यह बात रहती है कि कौन गेंदबाजी कर रहा है, लेकिन मैं गेंद को खेलने की कोशिश कर रहा था, गेंदबाज को नहीं देख रहा था, और गेंद के अनुसार खेल रहा था, अपना खेल खेल रहा था."

कौन करता है वैभव का मार्गदर्शन?

15 साल की उम्र में दिग्गज गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने वाले वैभव सूर्यवंशी ने बताया कि उनके पिता, कोच और गार्डियन हैं, जो उन्हें गाइड करते हैं.

अभी आपको कौन-कौन मार्गदर्शन दे रहा है? इसपर Vaibhav Sooryavanshi ने कहा, "सर, पापा एक हैं और मेरे कोच भी, यहां मेरे गार्डियन रोमी सर हैं. तो ये सभी लोग मुझे बताते रहते हैं कि यह सफर बहुत लंबा है, यह तो अभी शुरू हुआ है, इसलिए आपको अपनी प्रक्रिया और अपने काम पर ध्यान देना होगा, आपको इधर-उधर देखे बिना खेल पर ध्यान केंद्रित करना होगा."

आखिर क्यों निराश हैं वैभव?

आरसीबी के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने पहले तो 15 गेंद पर फिफ्टी पूरी की और फिर वह 26 गेंद पर 78 रन की पारी खेलकर नाबाद रहे. उन्होंने 7 छक्के और 8 चौके लगाए और 300 के स्ट्राइक रेट से बैटिंग की. मगर, इसके बावजूद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन मं वैभव ने निराशा जाहिर की.

आउट होने पर निराशा जताते हुए 15 वर्षीय बल्लेबाज ने कहा, "सर, अगर मैं विकेट पर टिका रहता तो 10-20 रन और बन सकते थे. अगर हम लक्ष्य का पीछा कर रहे होते तो हम 2 ओवर पहले ही मैच खत्म कर सकते थे, या अगर हम लक्ष्य निर्धारित कर लेते तो 10-20 रन और बन सकते थे. इसलिए मुझे अफसोस है कि अगर मैं एक ढीले शॉट पर आउट हो जाता हूं तो टीम घाटे में चली जाती है, इसलिए मुझे थोड़ा दुख होता है कि मैं और देर तक खेल सकता था."

ये भी पढ़ें: पंजाब किंग्स या सनराइजर्स हैदराबाद, कौन जीतेगा आज का मैच? आंकड़ों से समझिए कौन पड़ेगा किसपर भारी

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी जानबूझकर बनाते हैं दिग्गज गेंदबाजों को निशाना! वजह कहीं ये तो नहीं?

वैभव सूर्यवंशी के सामने जसप्रीत बुमराह से लेकर जॉश हेजलवुड तक की नहीं चली है और विश्व क्रिकेट में फिलहाल यही चर्चा है कि 15 साल के इस बल्लेबाज को कऐसे रोक जाए? Sat, 11 Apr 2026 11:49:05 +0530

  Videos
See all

Bathinda में MRSPTU दीक्षांत 184 डिग्रियां वितरित तकनीकी शिक्षा पर जोर | Convocation Ceremony | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T07:16:12+00:00

"तमीज के दायरे में रह कर बात कीजिये" , पाकिस्तान नेता को रुबिका की फटकार | #islamabadmeeting #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T07:13:17+00:00

Lucknow : महिला ने बच्चे संग कूदने की दी धमकी, मौके पर अफरा तफरी | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T07:12:55+00:00

Islamabad Meeting | परीक्षा की घड़ी आई... | #iranusceasefire #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T07:12:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers