ICAI CA Final Nov 2026 Registration: आज रात 11:59 बजे बंद होगी आवेदन विंडो, तुरंत करें अप्लाई
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) आज 5 अगस्त 2026 को CA Final November 2026 परीक्षा के लिए दोबारा खोली गई आवेदन प्रक्रिया समाप्त कर देगा। पात्र अभ्यर्थी रात 11:59 बजे तक SSP पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
ICAI ने यह अतिरिक्त अवसर उन छात्रों के लिए दिया है, जो परीक्षा चक्र में बदलाव के कारण पहले निर्धारित समय सीमा के दौरान आवेदन नहीं कर सके थे।
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
- ICAI के SSP पोर्टल पर जाएं।
- रजिस्टर्ड यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉग इन करें।
- CA Final परीक्षा आवेदन फॉर्म भरें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- परीक्षा शहर का चयन करें।
- निर्धारित परीक्षा शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट कर कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर सुरक्षित रखें।
आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज
- आवेदन करने से पहले उम्मीदवार निम्न दस्तावेज तैयार रखें
- हस्ताक्षरित CA Final Registration Form (PDF)
- Certificate of Service की स्कैन कॉपी
- हालिया पासपोर्ट साइज फोटो
- हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी
- SC/ST/OBC/PwD श्रेणी प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
Exemption Surrender की सुविधा भी शुरू
ICAI ने उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन Exemption Surrender की सुविधा भी उपलब्ध कराई है। उम्मीदवार SSP Dashboard के Exam Functions सेक्शन के जरिए स्थायी (Permanent) और अन्य छूट को ऑनलाइन सरेंडर कर सकते हैं। यह सुविधा 30 सितंबर 2026 तक उपलब्ध रहेगी।
उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह
यदि आपने अभी तक CA Final November 2026 परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया है, तो अंतिम समय का इंतजार न करें। सर्वर पर अधिक ट्रैफिक की संभावना को देखते हुए समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें और कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करके सुरक्षित रखें।
NEET UG Counselling 2026: आज से शुरू राउंड-1 रजिस्ट्रेशन, तैयार रखें ये जरूरी दस्तावेज
मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने NEET UG Counselling 2026 के पहले चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत उम्मीदवार MBBS, BDS, 15% ऑल इंडिया कोटा (AIQ), AIIMS, JIPMER, केंद्रीय विश्वविद्यालयों, डीम्ड विश्वविद्यालयों और अन्य भाग लेने वाले संस्थानों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं।
हालांकि ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया सरल है, लेकिन रजिस्ट्रेशन से पहले सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार रखना बेहद जरूरी है। सीट आवंटन के बाद कॉलेज में रिपोर्टिंग के दौरान उम्मीदवारों को मूल दस्तावेजों का सत्यापन भी कराना होगा।
रजिस्ट्रेशन से पहले इन बातों का रखें ध्यान
एमसीसी ने अभ्यर्थियों को आवेदन से पहले कुछ महत्वपूर्ण सावधानियां बरतने की सलाह दी है—
- सभी मूल दस्तावेज पहले से व्यवस्थित रखें।
- नाम, जन्मतिथि और श्रेणी जैसी जानकारी प्रमाणपत्रों के अनुसार ही भरें।
- सभी दस्तावेजों में दर्ज व्यक्तिगत विवरण एक-दूसरे से मेल खाते हों।
- आवेदन भरने से पहले MCC का सूचना बुलेटिन ध्यान से पढ़ें।
- अंतिम सबमिट करने से पहले सभी जानकारी दोबारा जांच लें।
- कॉलेज रिपोर्टिंग के समय कौन-कौन से दस्तावेज होंगे जरूरी?
सीट आवंटन के बाद रिपोर्टिंग के समय उम्मीदवारों को मूल दस्तावेजों के साथ उनकी सत्यापित फोटोकॉपी भी ले जानी होगी।
- MCC द्वारा जारी Seat Allotment Letter
- NEET UG 2026 Admit Card
- NEET UG 2026 Score Card/Rank Letter
- जन्मतिथि प्रमाणपत्र (यदि 10वीं के प्रमाणपत्र में जन्मतिथि दर्ज नहीं है)
- 10वीं का प्रमाणपत्र
- 12वीं (10+2) का प्रमाणपत्र
- 12वीं की मार्कशीट
- आवेदन में उपयोग किए गए फोटो जैसे 8 पासपोर्ट साइज फोटो
- वैध फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट)
- OCI/PIO/विदेशी नागरिक होने पर संबंधित दस्तावेज
आरक्षण का लाभ लेने वाले उम्मीदवार इन प्रमाणपत्रों को भी रखें तैयार
यदि उम्मीदवार आरक्षित श्रेणी से हैं, तो उन्हें संबंधित प्रमाणपत्र भी साथ ले जाने होंगे
SC/ST प्रमाणपत्र (सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी)
OBC-NCL प्रमाणपत्र (केंद्र सरकार के निर्धारित प्रारूप में)
EWS आय एवं संपत्ति प्रमाणपत्र
PwD उम्मीदवारों के लिए पात्रता प्रमाणपत्र (संबंधित मेडिकल असेसमेंट बोर्ड द्वारा जारी)
दस्तावेजों की जांच के बाद ही मिलेगा प्रवेश
कॉलेज रिपोर्टिंग के दौरान सभी दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। यदि किसी दस्तावेज में त्रुटि, जानकारी में असंगति या आवश्यक प्रमाणपत्र की कमी पाई जाती है, तो प्रवेश प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन से पहले सभी दस्तावेजों की अच्छी तरह जांच कर लें और उनकी कई फोटोकॉपी भी तैयार रखें।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi








