Responsive Scrollable Menu

असम के एक पोलिंग बूथ में आज दोबारा वोटिंग:बंगाल में मोदी की तीन रैलियां; पीएम मुर्शिदाबाद हिंसा में पीड़ित परिवार से भी मिलेंगे

असम के श्रीभूमि जिले में करीमगंज (उत्तर) विधानसभा क्षेत्र के 239-बेबीलैंड हाई इंग्लिश स्कूल मतदान केंद्र पर आज दोबारा वोटिंग होगी। वोट सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक डाले जाएंगे। BJP और कांग्रेस के समर्थकों के बीच हुई झड़पों के बाद दोबारा चुनाव का आदेश दिया गया है। इस सीट से 14 उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं पश्चिम बंगाल में पीएम मोदी की तीन रैलियां होंगी। सबसे पहले वे दोपहर 12 बजे कटवा में जनता को संबोधित करेंगे। दोपहर 1:45 बजे जंगीपुर जाएंगे फिर दोपहर 3:45 बजे दक्षिण दिनाजपुर में जनसभा करेंगे। पीएम मोदी पिछले साल मुर्शिदाबाद हिंसा में जान गंवाने वाले चंदन दास के परिवार से भी मिलेंगे। 12 अप्रैल 2025 को मुर्शिदाबाद में वक्फ संशोधन अधिनियम के विरोध के दौरान हिंसा में चंदन दास और उनके पिता हरगोबिंद दास की हत्या कर दी गई थी। भीड़ ने जंगीपुर के जाफराबाद में घर में घुसकर दोनों को मार डाला था। कल के तीन चुनावी अपडेट्स… पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में चुनाव की पल-पल अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…

Continue reading on the app

राजस्थान-छत्तीसगढ़ में तापमान 40°C के पार पहुंचेगा:आंध्र प्रदेश में अगले 5 दिन आंधी-तूफान अलर्ट; शिमला में 46 साल बाद सबसे ठंडी अप्रैल की रात

देशभर में ग्रमी बढ़ने लगी है। राजस्थान के बाड़मेर में तापमान 37.5°C पर पहुंच गया है। अगले दो सप्ताह में कुछ शहरों का तापमान 40°C के पार जा सकता है। वहीं कुछ जगह बादल छाने की संभावना है। छत्तीसगढ़ में 12 अप्रैल से बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग में तापमान 42°C से ऊपर पहुंच सकता है। यहां लू जैसे हालात बनने की आशंका है। इधर, आंध्र प्रदेश में अगले 5 दिनों तक आंधी-बिजली के साथ 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। वहीं हिमाचल प्रदेश के शिमला में गुरुवार (9 अप्रैल) की रात न्यूनतम तापमान 3.6°C दर्ज किया गया, जो अप्रैल में करीब 46 साल में सबसे कम है। IMD ने आज 11 राज्यों में आंधी-तुफान के साथ बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस कमजोर पड़ने से मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में तापमान 4-6°C तक बढ़ सकता है। वहीं ओडिशा और तमिलनाडु समेत 5 राज्यों में गर्मी और उमस का मौसम बना रहेगा। अगले दो दिन के मौसम का हाल 12 अप्रैल: उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में अधिकतम तापमान 6-8°C तक बढ़ सकता है। बिहार में 5-7°C और छत्तीसगढ़ में 3-5°C तक बढ़ोतरी का अनुमान है। इन सभी राज्यों में मौसम साफ रहेगा, बारिश की संभावना नहीं है। 13 अप्रैल: उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड और हिमाचल में तापमान बढ़ेगा। बिहार में भी गर्मी बढ़ी रहेगी, जबकि छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में हीटवेव चलने की संभावना है। ज्यादातर हिस्सों में मौसम साफ और गर्म रहेगा।

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले के दौरान विराट कोहली हुए चोटिल, आगे के मुकाबला खेल पाएंगे?

आरसीबी और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबले के दौरान विराट कोहली चोटिल हो गए। दरअसल, आईपीएल के 20वें मुकाबले में रन चेज के दौरान विराट की जगह जैकब बेथेल ने फील्डिंग की। वहीं मैच के बाद आरसीबी कप्तान रजत पाटीदार ने कहा कि, मुझे अभी नहीं पता लेकिन मुझे लगता है कि अब वह ठीक हैं। 

आरसीबी ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 12 अप्रैल को मुंबई इंडियंस को 18 रन से रौंधा। उस बीच विराट को स्टेडियम में ना देख सबको बड़ा झटका लगा। कमेंटेटर साइमंडूल ने बताया कि उन्हें टखने में चोट लग गई है। मैच के बाद कप्तान रजत पाटीदार और ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या ने भरोसा दिलाया कि कोहली ठीक हो जाएंगे। दोनों को चोट की गंभीरता के बारे में पक्की जानकारी नहीं थी।   

आरसीबी के  कप्तान रजत पाटीदार ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कहा कि, मुझे अभी नहीं पता लेकिन मुझे लगता है कि वह अभी ठीक हैं। साथ ही क्रुणाल पंड्या ने कहा कि मैंने अभी फिजियो से बात नहीं की है लेकिन मुझे लगता है कि वह ठीक हो जाएंगे चिंता की कोई बात नहीं है। 

फिलहाल, विराट कोहली को चोट से उबरने में कुछ समय लग सकता है। वहीं अब आरसीबी का अगला मुकाबला 15 अप्रैल को लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ अपने घरेलू मैदान में होगा।
Mon, 13 Apr 2026 15:43:00 +0530

  Videos
See all

Masoom Sharma Viral Video: कॉन्सर्ट में सिंगर मासूम शर्मा के गाली देने पर विवाद | #shortviral #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T10:45:06+00:00

Asha Bhosle Last Rites: सुरों की मल्लिका आशा भोसले को अंतिम विदाई | Mumbai | Bollywood | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T10:41:21+00:00

Breaking News: Ahmedabad में जीजा पर नाबालिग साली से बलात्कार का आरोप | Crime News | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T10:42:06+00:00

Breaking News: Bihar में राजनीतिक हलचल तेज हुई, नई सरकार के गठन की तैयारी पूरी | Nitish Kumar #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T10:45:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers