Responsive Scrollable Menu

मीन आज का राशिफल 11 अप्रैल: पैसा खर्च करने से पहले जरूर सोचें ये बात, स्टूडेंट्स के लिए ये है आज की खास सलाह

Aaj Ka Meen Rashifal 11 April 2026 Love, Career, Money Prediction: राशिचक्र में मीन सबसे आखिरी राशि होती है। इस राशि का स्वामी ग्रह गुरु यानी जूपिटर होता है। आज का मीन राशिफल नीचे विस्तार से पढ़ें। जानें इनकी लव लाइफ, करियर, पैसा और हेल्थ आज कैसा रहेगा?

Continue reading on the app

IPL में आज पहला मैच PBKS vs SRH:हैदराबाद ने पंजाब के खिलाफ पिछले 4 मैच जीते, किंग्स ने आखिरी जीत 2023 में दर्ज की

IPL में आज दो मैच खेले जाएंगे। दिन का पहला मैच पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा। मुकाबला PBKS के घरेलू मैच न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में शाम 3:30 बजे से खेला जाएगा। जबकि टॉस शाम 3:00 बजे होगा। दोनों टीमों का यह सीजन का चौथा मैच है। पंजाब ने 3 में से 2 मैच जीते हैं, जबकि उनका पिछला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ बारिश के कारण रद्द हो गया था। वहीं हैदराबाद को 3 में से 2 मैचों में हार मिली है और एक में जीत हासिल हुई है। दिन का दूसरा मैच चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच शाम 7:30 बजे से चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। पंजाब के खिलाफ हैदराबाद आगे IPL में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच अब तक कुल 24 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें SRH ने 17 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि PBKS ने केवल 7 मैच जीते हैं। पिछले 4 मुकाबलों में हैदराबाद ने जीत दर्ज की है। पंजाब ने हैदराबाद को आखिरी बार 2023 सीजन में हराया था। IPL 2025 में दोनों टीमों के बीच 1 मैच हुआ था, जिसे SRH ने 8 विकेट से अपने नाम किया था। कोनोली ने पंजाब के लिए सबेस ज्यादा रन बनाए कूपर कोनोली ने पंजाब के लिए दोनों मैचों में अच्छी बल्लेबाजी की है। पिछले मैच में बारिश के कारण बैटिंग नहीं आई थी। उन्होंने अब तक 108 रन बनाए हैं। विजयकुमार वैशाख टीम के टॉप विकेट टेकर हैं। क्लासन ने पिछले दोनों मैचों में अर्धशतक लगाए हेनरिक क्लासन सनराइजर्स के तरफ से अच्छी फार्म में है। पिछले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 41 गेंदों में 62 रन बनाए। इससे पहले उन्होंने कोलकाता के खिलाफ 52 रन की पारी खेली थी। उन्होंने अभी तक 145 रन बनाए हैं। इस मैच में भी मिडिल ऑर्डर में पारी संभाल सकते हैं। बॉलिंग हर्ष दुबे टॉप पर हैं। उन्होंने 3 मैचों में 4 विकेट लिए हैं। यहां दूसरी बार होगा सामना महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है। इस मैदान पर अभी तक 12 IPL मैच खेले गए हैं। पहले इनिंग में बैटिंग करने वाली टीम ने 6 और चेज करने वाली टीम ने भी 6 मैच जीते हैं। यहां हाइएस्ट टीम स्कोर 228/5 है, जो पिछले साल मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ बनाया था। पंजाब और हैदराबाद के बीच न्यू चंडीगढ़ में एक मैच खेला गया है। 2024 में खेले गए इस मैच में हैदराबाद को 2 रन से जीत मिली थी। बारिश की संभावना बिल्कुल नहीं न्यू चंडीगढ़ में 11 अप्रैल को मौसम गर्म रहने की संभावना है। तापमान 17 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे, जिससे थोड़ी राहत मिल सकती है, हालांकि बारिश की संभावना काफी कम है। दोनों टीमों की पॉसिबल-XII पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, नेहाल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोयनिस, मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, प्रियांश आर्य। सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान, विकेटकीपर), हेनरिक क्लासन, लियाम लिविंगस्टन, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा।

Continue reading on the app

  Sports

Vaibhav Sooryavanshi: अभी नहीं, इंतजार कीजिए… RCB के खिलाफ आउट होने के बाद वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा बयान

RR vs RCB: बेंगलुरु के खिलाफ मैच में वैभव सूर्यवंशी का विकेट गिरने के बाद एक बड़ा बयान सामने आया. TV9 को दिए इस बयान में अभी उसके लिए इंतजार करने को कहा गया है, जिसकी क्रिकेट फैंस को देखने की इच्छा है. Sat, 11 Apr 2026 06:30:47 +0530

  Videos
See all

AAJTAK 2 | GOLD के दामों में उछाल, SILVER भी हुई महंगी! | AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T01:10:00+00:00

Artemis II crew splash down safely in Pacific Ocean #ArtemisII #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T01:04:31+00:00

Israel Attack on Pakistan LIVE: पाकिस्तान पर हमला! | US Iran War Ceasefire News | Netanyahu | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T01:10:59+00:00

US-Iran Peace Talks : शांतिवार्ता से पहले Trump की फिर से धमकी वाली भाषा, कहा- 'ईरान सिर्फ...' #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T01:00:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers