Responsive Scrollable Menu

उदयनिधि स्टालिन पर भड़कीं कंगना रनोट:बोलीं- अश्लील और भद्दे चुटकुले बर्दाश्त नहीं; तृषा पर की थी अभद्र टिप्पणी

अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनोट ने तमिलनाडु के नेता उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ हुई पुलिस कार्रवाई का समर्थन किया है। उदयनिधि पर एक रैली के दौरान तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय और अभिनेत्री तृषा कृष्णन को लेकर अमर्यादित टिप्पणी करने के आरोप लगे थे। इसके बाद चेन्नई पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया था। कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा कि किसी भी सभ्य समाज में अश्लील और अभद्र चुटकुले बर्दाश्त नहीं किए जा सकते। उदयनिधि की गिरफ्तारी को उन्होंने एक अच्छी नजीर बताया है। भले ही जमानत मिल गई हो, पर कार्रवाई जरूरी थी कंगना रनोट ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस पूरे विवाद पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा कि सार्वजनिक मंचों से गंदी गालियां देना और गंदे डबल मीनिंग चुटकुले बनाना किसी भी सभ्य समाज में स्वीकार्य नहीं है। स्टालिन को इस अपराध के लिए जेल भेजा गया। वे भले ही अब तक जमानत पर बाहर आ गए हों, लेकिन यह एक बहुत अच्छी नजीर है। कंगना से पहले बीजेपी नेता खुशबू सुंदर ने भी उदयनिधि के बयान की निंदा करते हुए उनसे तृषा से बिना शर्त माफी मांगने की मांग की थी। चिन्मयी बोलीं- राजनीति में महिलाओं को घसीटना बंद करें गायक चिन्मयी श्रीपदा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट शेयर कर नेताओं की सोच पर सवाल उठाए। उन्होंने लिखा कि अगर राजनीति में शामिल पुरुष अपनी योजनाओं में उन महिलाओं को घसीटना बंद कर दें जिनका इनसे कोई लेना-देना नहीं है, तो यह बहुत बेहतर होगा। चिन्मयी ने आगे कहा कि शुरुआत में वे उदयनिधि की बात का मतलब नहीं समझ पाई थीं। बाद में जब किसी ने इसका अर्थ समझाया तो पता चला कि यह महिलाओं को निशाना बनाने वाली अभद्र भाषा थी। उन्होंने कहा कि युवा नेताओं से बेहतर व्यवहार की उम्मीद थी, लेकिन उन्होंने निराश किया। खुशबू सुंदर ने कहा- यह घटिया राजनीति अभिनेत्री और बीजेपी नेता खुशबू सुंदर ने भी उदयनिधि स्टालिन के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इस टिप्पणी को बेहद घटिया और शर्मनाक करार दिया। खुशबू ने कहा कि राजनीतिक मतभेदों के नाम पर महिलाओं की गरिमा से खिलवाड़ नहीं किया जा सकता। सार्वजनिक मंचों पर इस तरह की भाषा को सामान्य बनाना गलत है। उन्होंने मांग की कि उदयनिधि स्टालिन को अभिनेत्री तृषा से सार्वजनिक तौर पर बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए। भीड़ के नारे पर उदयनिधि ने की थी टिप्पणी यह पूरा विवाद तंजौर में आयोजित डीएमके के एक प्रदर्शन के दौरान शुरू हुआ। कावेरी जल विवाद पर मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय पर निशाना साधते हुए जब उदयनिधि भाषण दे रहे थे, तभी भीड़ में से कुछ लोगों ने 'तृषा-तृषा' के नारे लगाना शुरू कर दिया। आरोप है कि इस पर उदयनिधि ने कहा, "पानी कहीं और पहुंचे या न पहुंचे, वहां जरूर पहुंचना चाहिए।" बाद में सफाई दी कि उनका इशारा कावेरी के पानी की ओर था। विवाद बढ़ने पर जब पुलिस ने उन्हें चेन्नई में हिरासत में लिया, तो उन्होंने इसे सरकार की 'बदले की कार्रवाई' बताया। सफाई में कहा- मैंने किसी का नाम नहीं लिया पुलिस कस्टडी में लिए जाने के बाद मीडिया से बात करते हुए उदयनिधि स्टालिन ने खुद का बचाव किया। उन्होंने कहा, "आप खुद तय कीजिए, आपने मेरा भाषण सुना है। क्या मैंने कुछ गलत कहा? क्या मैंने मुख्यमंत्री के अलावा किसी अन्य व्यक्ति का नाम लिया था?" हालांकि, आलोचकों और विपक्षी नेताओं का कहना है कि उनकी टिप्पणी स्पष्ट रूप से अभिनेत्री तृषा और मुख्यमंत्री विजय से जुड़े सोशल मीडिया कयासों की तरफ इशारा कर रही थी।

Continue reading on the app

'शहनाज गिल मासूम बनने का दिखावा करती हैं':आंचल खुराना का तंज, बोलीं- शहनाज असल में चालाक और बदतमीज है

टीवी एक्ट्रेस और 'रोडीज 8' की विनर आंचल खुराना ने पंजाब की मशहूर एक्ट्रेस शहनाज गिल पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। टेली मसाला को दिए इंटरव्यू में आंचल ने दावा किया है कि शहनाज असल में वैसी नहीं हैं जैसी सोशल मीडिया पर दिखाई देती हैं। वे केवल 'क्यूट' और भोली-भाली बनने का दिखावा करती हैं, जबकि असल में वे काफी चालाक और बदतमीज हैं। आंचल के मुताबिक, शहनाज और उनके भाई की अच्छी पब्लिक इमेज सिर्फ वीडियोज की चालाकी से की गई एडिटिंग की वजह से बनी हुई है। वीडियो एडिट करके बनाई गई अच्छी इमेज इंटरव्यू में 35 साल की आंचल खुराना ने कहा कि शहनाज खुद में ही खोई रहने वाली और कम IQ वाली इंसान हैं। उनके वीडियोज को इस तरह से एडिट किया जाता है कि वे बेहद प्यारी और मजाकिया लगें। आंचल ने दावा किया कि वे खुद 8 महीने पंजाब में रही हैं और वहां शहनाज के बैकग्राउंड को लेकर कोई अच्छी बात नहीं बोली जाती। 'बिग बॉस 13' और 'मुझसे शादी करोगे' जैसे शोज में उन्हें ऐसा दिखाया गया जैसे वे बहुत अच्छी हैं, जबकि सच्चाई इससे अलग है। भाई शहबाज को बताया बदतमीज शहनाज के भाई शहबाज बदेशा पर बात करते हुए आंचल ने कहा कि शहबाज बेहद बदतमीज इंसान हैं। आंचल ने बताया कि उन्होंने एक बार शहबाज को 'फुद्दू' यानी बेवकूफ कह दिया था, जिस पर शहबाज ने काफी बखेड़ा खड़ा कर दिया था। शहबाज ने आंचल से कहा था कि 'रोडीज' की क्या औकात है, इसे कौन देखता है और तुम कौन हो। आंचल ने कहा कि उन्हें इस इंटरव्यू के बाद शहबाज की तरफ से आने वाले किसी भी रिएक्शन से कोई डर नहीं लगता। 'बिग बॉस' से मिली दोनों भाई-बहन को पहचान शहनाज गिल को पहचान रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' से मिली थी, जिसके बाद उन्होंने बॉलीवुड और पंजाबी फिल्मों में काम किया। वहीं उनके भाई शहबाज बदेशा को 'बिग बॉस 19' से पॉपुलैरिटी मिली थी। दूसरी तरफ, 6 अगस्त 1990 को दिल्ली में जन्मी आंचल खुराना 'रोडीज सीजन 8' की विनर रह चुकी हैं। उन्होंने 'सपने सुहाने लड़कपन के' सीरियल से पहचान बनाई और इसके अलावा 'सीआईडी', 'आहट', 'सावधान इंडिया' और 'अर्जुन' जैसे टीवी सीरियल्स में काम किया है। ये खबर भी पढ़ें शहनाज गिल को भीड़ से बचाने पर राघव जुयाल बोले:मरते दम तक प्रोटेक्ट करूंगा; कार में सरेआम शहनाज को गोद में बैठाया था एक्टर और डांसर राघव जुयाल ने अपनी बर्थडे पार्टी के उस वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है, जिसमें वे एक्ट्रेस शहनाज गिल को पैपराजी और फैंस की भीड़ से बचाते नजर आए थे। उन्होंने अपनी बर्थडे पार्टी के बाद शहनाज को लोगों से बचाते हुए कार के अंदर गोद में बैठा लिया था। पूरी खबर पढ़ें

Continue reading on the app

  Sports

अजीत अगरकर पर मंडरा रहा खतरा टला? नंबर-1 दावेदार ने ही कर दिया सेलेक्टर बनने से इनकार

हाल ही में एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि BCCI अगरकर को चीफ सेलेक्टर के रोल से हटा सकती है या फिर उन्हें एक्सटेंशन नहीं देगी. दावा ये भी था कि उनकी जगह लक्ष्मण को ये जिम्मेदारी दी जा सकती है. Mon, 10 Aug 2026 00:39:40 +0530

  Videos
See all

मेरठ में कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से बरसे फूल | #shorts #shortvideo #viralvideo #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T20:00:08+00:00

Jhansi Cyber Fraud Crackdown: 3 गांवों से 23 साइबर ठग गिरफ्तार! Jhansi Jamtara News | Jhansi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T20:00:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers