Responsive Scrollable Menu

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो मई में करेंगे भारत का दौरा, टैरिफ नीतियो पर दोनों देशों में होगी बात

भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने वाशिंगटन स्थित व्हाइट हाउस में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से मुलाकात की। तीन दिवसीय अमेरिकी दौरे पर गए मिस्री और रुबियो के बीच हुई इस बैठक को काफी "सकारात्मक और उत्पादक" माना जा रहा है। दोनों नेताओं ने भारत और अमेरिका के बीच व्यापार, रक्षा और रणनीतिक संबंधों पर विस्तार से चर्चा की। मार्को रुबियो अगले महीने भारत की यात्रा पर आने वाले हैं, जिसे द्विपक्षीय रिश्तों को और मजबूती देने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। बैठक में मौजूद भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर इस मुलाकात की जानकारी साझा करते हुए लिखा, "व्हाइट हाउस में विक्रम मिस्री का स्वागत है! मार्को रुबियो के साथ एक सफल बैठक हुई, जिसमें व्यापार, रक्षा और क्वाड जैसे अहम मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया गया।

इसे भी पढ़ें: Jaishankar, Vikram Misri, Hardeep Singh Puri ने संभाले अलग अलग मोर्चे, दुनिया ने देखा Modi Diplomacy का तिहरा दाँव

भारतीय दूतावास के अनुसार, मिसरी और लैंडौ ने द्विपक्षीय प्राथमिकताओं पर चर्चा की तथा पारस्परिक चिंता के क्षेत्रीय एवं वैश्विक घटनाक्रम पर भी अपने विचार साझा किए। हूकर ने कहा कि उन्होंने और मिसरी ने इस बात पर चर्चा की कि भारत और अमेरिका रक्षा एवं अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में किस तरह और निकटता से मिलकर काम कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि हम अमेरिकियों और भारतीयों, दोनों को अधिक सुरक्षित एवं समृद्ध बनाने के व्यावहारिक तरीके तलाश रहे हैं, जिनमें क्वाड के जरिये किए जा रहे प्रयास भी शामिल हैं। अमेरिका में भारत के दूतावास ने कहा कि हूकर और मिसरी ने पिछले साल दिसंबर में हुई विदेश कार्यालय परामर्श वार्ता के बाद से भारत-अमेरिका द्विपक्षीय एजेंडे की समीक्षा की। दोनों राजनयिकों ने पश्चिम एशिया में हाल के घटनाक्रम के साथ-साथ आपसी हितों से जुड़े क्षेत्रीय मुद्दों पर भी अपने आकलन साझा किए। अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे डी वेंस के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ईरानी नेताओं के साथ वार्ता के लिए इस्लामाबाद जा रहा है। युद्धरत पक्ष, पाकिस्तान की मध्यस्थता में हुए दो सप्ताह के युद्धविराम पर सहमत हुए हैं।

इसे भी पढ़ें: अब America से व्यापार होगा आसान, 500 अरब डॉलर के टारगेट के लिए India-US Trade Portal की शुरुआत

मिसरी ने अमेरिकी सुरक्षा एजेंसी एफबीआई के निदेशक काश पटेल के साथ भी मुलाकात की। मिसरी एवं पटेल ने वाशिंगटन में हुई बैठक के दौरान आतंकवाद, संगठित अपराध और मादक पदार्थों से निपटने में सहयोग पर चर्चा की। अमेरिका में भारतीय दूतावास ने बृहस्पतिवार रात सोशल मीडिया पर एक ‘पोस्ट’ में कहा, ‘‘विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने आज एफबीआई (संघीय जांच ब्यूरो) के निदेशक काश पटेल से मुलाकात की। दोनों के बीच आतंकवाद, संगठित अपराध और मादक पदार्थों से निपटने में भारत-अमेरिका के बीच मजबूत सहयोग पर सार्थक विचार-विमर्श हुआ।

Continue reading on the app

रांची के जमीन लुटेरों पर ACB का हंटर, रिटायर्ड CO राजेश कुमार समेत 3 अधिकारियों पर गिरेगी गाज

RIMS Land Scam: रांची के चर्चित रिम्स जमीन घोटाले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) अब एक्शन मोड में है. तत्कालीन सीओ राजेश कुमार, अंचल निरीक्षक और कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए एसीबी ने सरकार से अनुमति मांगी है. इस मामले में फर्जी वंशावली के जरिये करोड़ों की जमीन के हेरफेर का आरोप है. पढ़ें, कैसे रसूखदारों ने मिलकर सरकारी फाइलों में किया खेल?

The post रांची के जमीन लुटेरों पर ACB का हंटर, रिटायर्ड CO राजेश कुमार समेत 3 अधिकारियों पर गिरेगी गाज appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

चोटों ने खूब किया परेशान, लेकिन नहीं मानी हार, भारतीय गेंदबाज ने सुनाई 35 की उम्र में कमबैक की कहानी

t natarajan delhi capitals: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज टी नटराजन ने कहा है कि वह पिछले कुछ समय से अपनी फिटनेस पर काफी काम कर रहे थे. चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच से पहले उन्होंने बताया, 'पिछले छह से सात महीनों से मैंने अपनी फिटनेस और गेंदबाजी पर बहुत कड़ी मेहनत की है. मैंने अपनी यॉर्कर वापस पाने और अपनी लय हासिल करने के लिए बहुत अभ्यास किया है.' नटराजन आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे हैं. Fri, 10 Apr 2026 22:48:30 +0530

  Videos
See all

UP Election 2027 में सपा-बसपा गठबंधन पर Rajeev Rai ने कर दिया बड़ा इशारा | Akhilesh Yadav | Mayawati #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T18:05:01+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: ट्रंप पर होने वाला है बहुत बड़ा खुलासा! | Trump | Epstein Files #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T18:04:41+00:00

DasTak: Strait of Hormuz पर फिर तनाव, Iran का नियंत्रण, दुनिया में खलबली | US Iran Ceasefire #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T18:03:36+00:00

Shorts | वेंस के बयान का मतलब... | Iran- Israel War | Donald Trump | America | #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T18:04:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers