Responsive Scrollable Menu

लोकसभा में 'बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल 2026' पास:डिजिटल और वर्चुअल बैंकिंग रिकॉर्ड कोर्ट में सबूत माने जाएंगे, अंग्रेजों के जमाने का कानून खत्म होगा

लोकसभा ने आज यानी 5 अगस्त को 'बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, 2026' को मंजूरी दे दी। इस नए कानून के लागू होने के बाद अब बैंकिंग के डिजिटल और वर्चुअल रिकॉर्ड्स को अदालत में ठोस सबूत माना जाएगा। यह बिल अंग्रेजों के जमाने के पुराने कानून की जगह लेगा। इसका मुख्य मकसद देश के तेजी से बदलते डिजिटल बैंकिंग सिस्टम को कानूनी सुरक्षा और मान्यता देना है। हंगामे के बीच पास हुआ बिल दोपहर 2 बजे जैसे ही सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई, विपक्षी सांसदों ने अलग-अलग मुद्दों पर नारेबाजी जारी रखी। भारी हंगामे और शोर-शराबे के बीच ही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस बिल को विचार और पास कराने के लिए सदन के सामने रखा, जिसे ध्वनिमत से पारित कर दिया गया। अंग्रेजों का 135 साल पुराना कानून बदलेगा यह नया बिल बैंकर्स बुक्स एविडेंस एक्ट, 1891 को रिप्लेस करेगा। पुराना कानून उस दौर का था जब सारा बैंकिंग काम कागजों और बही-खातों में होता था। समय के साथ बैंकिंग सिस्टम पूरी तरह बदल चुका है और अब कोर बैंकिंग, मोबाइल ऐप, यूपीआई और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन का जमाना है। ऐसे में पुराने कानून में डिजिटल डेटा को सबूत के तौर पर पेश करने में कानूनी अड़चनें आती थीं। आम लोगों और बैंकों को क्या फायदा होगा? नॉलेज बॉक्स: क्या था 1891 का कानून और क्यों पड़ी बदलने की जरूरत?

Continue reading on the app

सेंसेक्स 152 अंक चढ़कर 78,581 पर बंद:निफ्टी 10 अंक चढ़ा, रियल्टी-ऑटो और मेटल शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी

शेयर बाजार में आज यानी 05 अगस्त को तेजी रही। सेंसेक्स 152 अंक चढ़कर 78,581 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में 10 अंक की तेजी रही, यह 24,624 के स्तर पर बंद हुआ। रियल्टी-ऑटो और मेटल शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी हुई है। एशियाई बाजारों में भी तेजी रही 4 अगस्त को अमेरिकी बाजार में तेजी रही 7 दिन में विदेशी निवेशकों ने ₹7,270 करोड़ के शेयर खरीदे नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं। कल भारतीय शेयर बाजार में गिरावट रही थी आज यानी 04 अगस्त को सेंसेक्स 210 अंक गिरकर 78,428 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 159 अंक की गिरावट रही, यह 24,614 के स्तर पर बंद हुआ।

Continue reading on the app

  Sports

लगातार तीन शतक... रुतुराज गायकवाड़ का वर्ल्ड रिकॉर्ड टूटा, इंटरनेशनल मैच खेले बिना ही 33 साल के बल्लेबाज ने रचा इतिहास

ruturaj gaikwad world record: भारतीय बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ अब लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे ज्यादा औसत से बैटिंग करने वाले खिलाड़ी नहीं हैं. उनके नंबर-1 का ताज इंग्लैंड के 33 वर्षीय जेक लिब्बी ने छीन लिया है. वन डे कप में लगातार तीन शतक जड़कर इस बल्लेबाज ने लिस्ट-ए में अपना औसत 60 के पार पहुंचाकर इतिहास रच दिया. रुतुराज अब 58.61 की औसत से दूसरे स्थान पर आ गए हैं. Sun, 9 Aug 2026 13:44:16 +0530

  Videos
See all

Atiq Ahmed Son Death | Aban Ahmed को अंतिम दर्शन के बाद Ali Ahmed लौटा #shorts #prayagraj #police #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T08:16:40+00:00

Jharkhand Student Protest Update : Ranchi के आंदोलनकारी छात्रों के बीच दिखे BJP नेता #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T08:15:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers