'ये फ्यूनरल मीटिंग जैसा है..' पाकिस्तान की असली औकात आई सामने, PSL की IPL से तुलना पर बोले वसीम अकरम
PSL vs IPL : पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर वसीम अकरम का बड़ा बयान सामने आया है. उनके बयान से जहां पाकिस्तान फैंस को मिर्ची लगी होगी तो वहीं, हिंदुस्तानी फैंस को मजा आ गया है. इस बाएं हाथ के पूर्व तेज गेंदबाज ने पाकिस्तान को उसकी असली औकात दिखा दी है. अकरम ने साफ कर दिया है कि पाकिस्तान क्रिकेट इस समय कहां खड़ा हुआ है और दुनिया भर में आईपीएल की क्या वैल्यू है.
वसीम अकरम ने PSL और IPL की तुलना के बारे में बात करते हुए बड़ी बात बोली है. उन्होंने भारत के युवा क्रिकेटर्स की भी तारीफ की है, 15 वैभव सूर्यवंशी और 21 वर्षीय मुकुल चौधरी की उन्होंने तारीफ की है. वहीं अपने युवा टेलेंट पर भी बड़ा बयान दिया है.
वसीम अकरम ने पाकिस्तान को दिखाई औकात
वसीम अकरम ने कहा कि, 'पीएसएल की तुलना आईपीएल से कभी नहीं की जा सकती है. हर दिन आप पूरी दुनिया को नए आईपीएल किड्स के बारे में बात करते हुए देखते हैं. कल सूर्यवंशी था, आज मुकुल नाम का एक लड़का है. क्या आपने कभी देशों को पीएसएल में खेलने वाले हमारे यंग टैलेंट के बारे में बात करते हुए देखा है?.
उन्होंने आगे कहा कि, 'पीसीबी पीएसएल करा रहा है, बस फॉर्मेलिटी है. विदेशी खिलाड़ी ज्यादातर रिटायर्ड हैं, या ऐसे खिलाड़ी जिनका पूरा जूस आईपीएल ने निकाल लिया है, आपके पास आमिर और शरजील हैं, जिन्हें पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने स्पॉट फिक्सिंग के लिए बैन किया था. 40 साल के आसिफ अफरीदी हैं'.
अकरम ने आगे बात करते हुए कहा कि, 'आईपीएल भीड़, ढोल के साथ हो रहा है और यहां हम बंद दरवाजों के पीछे खेल रहे हैं. यह एक फ्यूनरल मीटिंग जैसा लग रहा है. आप दुनिया के मसले हल करने की बात करते हो और आपसे एक लीग सही से नहीं हो रही है'.
Wasim Akram on Geo Sports : "PSL can never be compared to IPL. Everyday, you see the whole world talking about New IPL Kids, Yesterday it was Sooryavanshi, Today it is a guy Called Mukul. Have you ever seen countries talking about our Young talents playing in PSL?
— Rohit (@Iam_Rohit_G) April 10, 2026
PCB is… pic.twitter.com/lz4iRTBOJg
आपको बता दें कि, पाकिस्तान सुपर लीग की शुरुआत 26 मार्च से हुई थी, जबकि इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन की शुरुआत 28 मार्च से हुई थी. आईपीएल के अब तक कुल 15 मुकाबले शानदार अंदाज में खेले जा चुके हैं. वहीं पीएसएल के साथ शुरुआत में ही कुछ विवाद भी जुड़ गए.
पाकिस्तान सुपर लीग के पहले ही मैच में बॉल का रंग शुरुआती 2 ओवर्स में ही बदल गया. बॉल सफेद से लाल हो गई. इसके बाद बारिश ने पाकिस्तान के ड्रेनेज सिस्टम की जग हंसाई कराई. पाकिस्तान के क्रिकेटर नसीम शाह ने वहां की नेता मरियम नवाज पर व्यक्तिगत कमेंट सोशल मीडिया पर कर विवादों में एक और मामला जोड़ दिया.
इसके बाद पाकिस्तान सुपर लीग से सबसे बड़ा विवाद बॉल टेम्परिंग का जुड़ा, जिसमें पाकिस्तान के अनुभवी बाएं हाथ के बल्लेबाज फखर जमान का नाम शामिल हुआ. उन्होंने मैच के दौरान बॉल के साथ छेड़छाड़ की और टेंपरिंग की घटना को अंजाम दिया. इसके बाद उन्हें पीएसएल से 2 मैच के लिए बैन कर दिया गया.
इसके अलावा भी आए दिन पाकिस्तान के क्रिकेटर और जानकार अजीबो-गरीब बायन देकर चर्चाओं में बने रहते हैं. अब एक बार फिर से वसीम अकरम ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और मोहसिन नकवी को उनकी असली औकात दिखा दी है. इसके साथ ही पीएसएल से आईपीएल को बेहतर बता दिया है.
ये भी पढ़ें : RR vs RCB: विराट कोहली को राजस्थान के इस गेंदबाज से होगा खतरा, जानिए कितनी बार दिखा चुके हैं पवेलियन का रास्ता
सीजफायर वार्ता के लिए अमेरिकी उपराष्ट्रपति पाकिस्तान रवाना हुए, ईरान को दिए साफ संदेश
वॉशिंगटन, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस शुक्रवार को ईरान के साथ सीजफायर वार्ता के लिए पाकिस्तान रवाना हो गए। रवाना होने से पहले उन्होंने कहा कि अगर ईरान ईमानदारी से बातचीत करता है, तो अमेरिका “खुले दिल से” आगे बढ़ने को तैयार है, लेकिन किसी भी तरह के धोखे को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
जॉइंट बेस एंड्रयूज से इस्लामाबाद के लिए रवाना होने से पहले वेंस ने कहा, “हम बातचीत को लेकर आशान्वित हैं। मुझे लगता है कि यह सकारात्मक रहेगी।”
उन्होंने कहा कि अमेरिका का रुख इस बात पर निर्भर करेगा कि ईरान कितनी रचनात्मकता के साथ वार्ता में शामिल होता है। उन्होंने अपने बयान को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निर्देशों के अनुरूप बताया।
वेंस ने कहा, “जैसा कि राष्ट्रपति ने कहा है, अगर ईरान ईमानदारी से बातचीत के लिए तैयार है, तो हम भी सकारात्मक पहल के लिए तैयार हैं। लेकिन अगर वे हमें ‘खेलने’ की कोशिश करेंगे, तो हमारी वार्ता टीम उतनी सहज नहीं होगी।”
उन्होंने बताया कि प्रशासन एक स्पष्ट रणनीति के साथ बातचीत में शामिल हो रहा है और सकारात्मक परिणाम की उम्मीद कर रहा है।
हालांकि, पाकिस्तान दौरे का विस्तृत कार्यक्रम अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है, जिससे यात्रा के कई पहलू स्पष्ट नहीं हैं।
यह वार्ता ऐसे समय हो रही है जब अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्ते का युद्धविराम लागू है। वेंस के बयान से स्पष्ट है कि अमेरिका एक साथ संवाद और दबाव-दोनों रणनीतियों पर काम कर रहा है।
भारत भी इस घटनाक्रम पर करीबी नजर बनाए हुए है, क्योंकि खाड़ी क्षेत्र की स्थिरता और ऊर्जा आपूर्ति पर इसका सीधा असर पड़ सकता है। अमेरिका-ईरान वार्ता में किसी भी तरह की प्रगति या विफलता का असर तेल की कीमतों और क्षेत्रीय सुरक्षा समीकरणों पर पड़ सकता है।
बता दें कि अमेरिका और ईरान के बीच पहले भी कई बार बातचीत की कोशिशें हुई हैं, लेकिन आपसी अविश्वास और रणनीतिक मतभेदों के कारण ठोस नतीजे नहीं निकल पाए हैं। मौजूदा वार्ता को भी इसी दिशा में एक अहम परीक्षा के रूप में देखा जा रहा है।
--आईएएनएस
डीएससी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation



















