Responsive Scrollable Menu

PM मोदी की पोस्ट हटाने पर जुकरबर्ग ने माफी मांगी:कंपनी ने माना चाइल्ड पोर्न कंटेंट और डीप फेक रोकने में भी नाकाम रहे

Meta के CEO मार्क जुकरबर्ग ने बुधवार को पीएम मोदी का फेसबुक पोस्ट हटाए जाने के मामले में भारत सरकार से माफी मांगी है। यह जानकारी न्यूज एजेंसी PTI ने सरकारी सूत्रों के हवाले से दी है। कंपनी ने यह भी माना कि उसके प्लेटफॉर्म पर चाइल्ड सेक्सुअल एब्यूज मैटेरियल, डीपफेक और कंटेंट मॉडरेशन से जुड़ी चूक हुई हैं। Meta की ग्लोबल टीम ने कंपनी के ग्लोबल अफेयर्स चीफ जोएल कैपलन के नेतृत्व में केंद्रीय IT मंत्री अश्विनी वैष्णव और IT सचिव एस. कृष्णन से मुलाकात की। यह बैठक पिछले महीने पीएम मोदी का फेसबुक पोस्ट हटने के बाद सरकार की ओर से भेजे गए समन के बाद हुई। दरअसल, सरकार पीएम मोदी का वीडियो फेसबुक से हटाने से भी नाराज थी। मोदी ने 23 जुलाई को यह वीडियो पोस्ट किया था। इसमें उन्होंने पेपर लीक को बड़ी समस्या बताया था। उन्होंने ऐसे मामलों की जल्द सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने की भी बात कही थी। यह वीडियो कुछ समय के लिए फेसबुक से हटा दिया गया था। बाद में मेटा ने इसे फिर से फेसबुक पर डाल दिया। सरकार ने कहा- Meta जिम्मेदारी से बच नहीं सकती बैठक में Meta ने स्वीकार किया कि कुछ खास तरह के कंटेंट को प्रमोट करने के लिए बड़ी रकम खर्च की गई। इस वजह से प्लेटफॉर्म पर अवैध कंटेंट भी प्रमोट हुआ। हालांकि, सूत्रों ने यह स्पष्ट नहीं किया कि किस तरह के कंटेंट की बात की गई। सरकार ने Meta से कहा कि वह IT अधिनियम के तहत खुद को सिर्फ एक इंटरमीडियरी नहीं कह सकती। Meta यह तय करती है कि कौन-सा कंटेंट किस यूजर तक पहुंचेगा। इसलिए कंपनी को IT Act के तहत मिलने वाली सेफ हार्बर सुरक्षा का लाभ नहीं मिलेगा। बैठक में सरकार ने Meta से CSAM, डीपफेक, वेरिफाइड अकाउंट्स की सुरक्षा, एल्गोरिद्मिक पक्षपात (Algorithmic Bias) और भारतीय कानूनों के पालन को लेकर भी जवाब मांगा। सूत्रों ने कहा कि इन मुद्दों पर आगे भी Meta के अधिकारियों को फिर बुलाया जाएगा। 8 सवालों के जवाब से जानिए विवाद से जुड़ी जरूरी बातें सवाल 1. संसदीय समिति ने मार्क जुकरबर्ग और मेटा को लेकर क्या निर्देश दिया है? जवाब: समिति ने मेटा के CEO मार्क जुकरबर्ग से तीन दिन के भीतर बिना शर्त माफी मांगने को कहा है। समिति ने कहा है कि अगर तय समय में माफी नहीं मांगी गई, तो मेटा को आईटी कानून के तहत मिलने वाली कानूनी सुरक्षा और छूट वापस ली जा सकती है। इसके बाद कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है। सवाल 2. IT मंत्रालय ने मेटा के अधिकारियों को क्यों तलब किया है? जवाब: IT मंत्रालय के सचिव एस कृष्णन ने बताया कि बैठक में मंत्रालय यह जांचेगा कि मेटा भारतीय कानूनों का कितना पालन कर रही हैे। वीआईपी अकाउंट की सुरक्षा के लिए बनाए गए उसके 'सेफगार्ड्स' क्यों फेल हुए। इसके अलावा वॉट्सऐप की यूजरनेम पॉलिसी और इंस्टाग्राम पर चाइल्ड सेक्सुअल एब्यूज मटेरियल (CSAM) की मौजूदगी को लेकर भी सवाल पूछे जाएंगे। सवाल 3. इस विवाद की मुख्य वजह क्या है? जवाब: 23 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंस्टाग्राम और फेसबुक पर युवाओं के नाम एक वीडियो पोस्ट किया था। इसमें उन्होंने पेपर लीक के मामलों में सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया था। कुछ समय बाद मेटा ने यह पोस्ट हटा दी। बाद में कंपनी ने पोस्ट फिर से बहाल कर दी और कहा कि यह तकनीकी गड़बड़ी की वजह से हुआ था। मेटा ने इस पर माफी भी मांगी, लेकिन आईटी मंत्रालय ने कंपनी की सफाई को संतोषजनक नहीं माना। सवाल 4. सरकार इस मामले में क्या कह रही है? जवाब: आईटी सचिव एस. कृष्णन ने 4 अगस्त को कहा कि मेटा दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में से एक है, इसलिए उसके सिस्टम इतने मजबूत होने चाहिए कि ऐसी गलती दोबारा न हो। उन्होंने कहा कि सरकार यह जानना चाहती है कि मेटा भारतीय कानूनों को कितना समझती है और उनका पालन कराने के लिए उसके पास क्या व्यवस्था है। सवाल 5. पीएम मोदी के पोस्ट हटाने के मामले पर मेटा का पक्ष क्या है? जवाब: मेटा ने कहा कि पोस्ट गलती से हट गई थी। यह तकनीकी समस्या थी, किसी नीति या जानबूझकर की गई कार्रवाई का हिस्सा नहीं था। पोस्ट बाद में बहाल कर दी गई। सवाल 6. इस मामले में अब तक क्या कार्रवाई हुई है? जवाब: हैदराबाद साइबर क्राइम पुलिस ने प्रधानमंत्री मोदी को निशाना बनाकर बनाए गए मॉर्फ्ड और AI-जनरेटेड पोस्ट के मामले में मेटा इंडिया के हेड अरुण श्रीनिवास और कुछ फेसबुक व इंस्टाग्राम अकाउंट्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। सवाल 7. इस मीटिंग में और क्या मुद्दे हैं? जवाब: 5 और 6 अगस्त की मीटिंग में केवल पीएम मोदी की पोस्ट का मुद्दा ही नहीं है। मंत्रालय मेटा से वॉट्सऐप की नई यूजरनेम पॉलिसी और इंस्टाग्राम पर बच्चों से जुड़े यौन शोषण वाले कंटेंट की मौजूदगी पर जारी किए गए पुराने नोटिसों का भी ब्योरा और जवाब मांगेगा। सवाल 8. इसका आम लोगों पर क्या असर पड़ेगा? जवाब: भारत मेटा का सबसे बड़ा बाजार है। देश में वाट्सएप के 60 करोड़ से ज्यादा, इंस्टाग्राम के करीब 48 करोड़ और फेसबुक के करीब 40 करोड़ यूजर हैं। इसलिए मेटा के किसी भी फैसले का असर सीधे करोड़ों भारतीयों पर पड़ता है। 23 जुलाई को पीएम ने वीडियो मैसेज पोस्ट किया था 23 जुलाई की रात 12 बजे X हैंडल पर पोस्ट किए गए 2.56 मिनट के वीडियो मैसेज में मोदी ने कहा- पेपर लीक कोई मामूली विषय नहीं है। लाखों छात्रों, उनके माता-पिता के लिए पीड़ादायक है। इसलिए पेपर लीक से अब तक, पिछले ढाई महीनों में कई कदम उठाए हैं। गुनहगारों को पकड़ा है, वे जेल में हैं। हमारी जिम्मेदारी थी कि छात्रों का साल बर्बाद न हो, इसलिए कम समय में 22 लाख छात्रों का एग्जाम कराया। 19 जुलाई को रिजल्ट भी आ गया। फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का निर्देश दिया… उन्होंने यह भी कहा- हम इतने से संतोष करने वाले नहीं हैं। इसलिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का निर्देश दिया है।दरअसल, यह पूरा मामला 3 मई को हुए NEET UG पेपर लीक से जुड़ा है। ----------------------- ये खबर भी पढ़ें… PM मोदी के AI मॉर्फ्ड वीडियो को लेकर एक्शन: मेटा की ग्लोबल टीम से पूछताछ करेगी सरकार; जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान पीएम ने वीडियो जारी किया था हैदराबाद साइबर क्राइम पुलिस ने मेटा इंडिया के हेड अरुण श्रीनिवास समेत कई सोशल मीडिया अकाउंट हैंडलर्स के खिलाफ FIR दर्ज की है। मामला पीएम मोदी के AI मॉर्फ्ड वीडियो से जुड़ा है, जिसे जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान शेयर किया गया था। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

‘एआई बॉस’ वाला पहला स्टोर फ्लॉप:सभी कर्मियों को छुट्टी दी, देरी पर कहता- तनाव मत लो, 60 लाख रु. घाटा कराया

अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को की यूनियन स्ट्रीट पर बने ‘एंडन मार्केट’ का नजारा किसी भी आम रिटेल स्टोर से बिलकुल अलग है। दावा किया जा रहा है कि दुनिया का पहला उपक्रम है जिसे इंसान नहीं, बल्कि एआई बॉट ‘लुना’ चलाता है। अगर आप सोच रहे हैं कि यह एआई बॉस हॉलीवुड फिल्मों के किसी कठोर या सख्त तानाशाह की तरह काम कर रहा है, तो आप गलत हैं। हकीकत में लुना के साथ काम करना एक ऐसे शख्स का साथ निभाने जैसा है जिसे भूलने की बीमारी हो! स्टोर में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए लुना ‘ड्रीम बॉस’ है। कर्मचारियों ने जब भी एप के जरिए छुट्टी मांगी, लुना ने तुरंत मंजूर कर ली, भले ही इससे स्टोर में काम करने के लिए कोई न बचे। जब भी कोई कर्मचारी लेट आया, लुना का एक ही जवाब होता... ‘कोई बात नहीं, तनाव मत लो।’लेकिन इस अत्यधिक दयालुता के पीछे कारोबारी समझ का भारी अभाव है। लुना अक्सर चीजें भूल जाता है। एक बार दुकान का प्रचार करने के लिए उसने इंस्टाग्राम पेज बनाना चाहा, पर हफ्तेभर अपने अकाउंट का पासवर्ड ही भूल गया! इतना ही नहीं, लुना को प्राइवेसी व प्रोफेशनल सीमाओं का भी अंदाजा नहीं है। उसने एक कर्मचारी की सैलरी पूरे सार्वजनिक ग्रुप में शेयर कर दी और वीकेंड की रात भी काम के मैसेज भेजने लगा। लुना के स्टोर का इन्वेंट्री प्रबंधन बेतरतीब है। शेल्फ पर मोमबत्तियों, अजीब किताबों और शॉट ग्लासेज जैसी गैर जरूरी चीजें भरी पड़ी हैं। हाल ही में मंगाए गए हरे स्माइली वाले कपों पर स्माइली इतनी छोटी छपी कि बिंदी जैसी दिखने लगी, फिर भी उन्हें बिक्री के लिए रख दिया गया। बड़ी जिम्मेदारी संभालने में सक्षम नहीं एआई मॉडल शोधकर्ताओं का मानना है कि यह प्रयोग साबित करता है कि एआई मॉडल्स अभी इतने सक्षम नहीं हुए हैं कि इंसानी निगरानी के बिना पूरा बिजनेस संभाल सकें। लुना भले ही कर्मचारियों को खुश रखने वाला बॉस साबित हुआ हो, लेकिन बिना कारोबारी सूझबूझ के कोई भी दुकान सिर्फ दयालुता से नहीं चल सकती। एंडन लैब्स ने लुना को 95 लाख रु. का बजट व डेबिट कार्ड देकर मुनाफा कमाने की जिम्मेदारी दी थी। पर प्रयोग में वह फेल रहा, 4 माह में ही स्टोर को 60 लाख रु. का नुकसान झेलना पड़ा।

Continue reading on the app

  Sports

शुभमन गिल श्रीलंका के खिलाफ 183 बनाओ, बड़े कप्तानो की लिस्ट में जगह पाओ, 3 बड़े नाम कर चुके है ये अनोखा काम

cricket unique record: तीनों दिग्गजों ने बतौर खिलाड़ी या कप्तान श्रीलंका के खिलाफ वनडे क्रिकेट में 183 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली है. अब भारतीय टीम के उभरते सितारे और भविष्य के कप्तान माने जा रहे शुभमन गिल के पास श्रीलंका के आगामी दौरे पर इस जादुई '183 क्लब' में शामिल होने और अपने सीनियर्स के नक्शेकदम पर चलने का एक सुनहरा मौका है. भारतीय क्रिकेट इतिहास में '183' का आंकड़ा केवल एक स्कोर नहीं, बल्कि एक विरासत है. Mon, 10 Aug 2026 17:05:17 +0530

  Videos
See all

हरिगढ़ में पुलिस एनकाउंटर... गोकशी की योजना के आरोप में 4 गिरफ्तार | Uttar Pradesh #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T11:42:56+00:00

Jharkhand Protest: Ranchi में लाठी चार्ज के दौरान कई छात्र हुए घायल-प्रदर्शनकारी | SHORTS #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T11:42:44+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers