Gaurav Khanna: 'पनौती' कहे जाने पर छलका गौरव खन्ना का दर्द, बोले- डर लगता है कि कहीं फिर वही टैग न मिल जाए
Gaurav Khanna: गौरव खन्ना इन दिनों रोहित शेट्टी के स्टंट रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' में नजर आ रहे हैं। शो के एक नए प्रोमो में गौरव ने अपने करियर के मुश्किल दौर को याद किया और बताया कि कैसे एक समय उन्हें इंडस्ट्री में 'अनलकी' और 'पनौती' तक कहा जाने लगा था।
'गौरव के शो नहीं चलते' का मिला था टैग
रोहित शेट्टी से बात करते हुए गौरव ने अपने दर्द को साझा किया। उन्होंने कहा कि किसी अभिनेता के लिए इस तरह का टैग मिलना बहुत मुश्किल होता है। गौरव ने बताया, "मेरे दिमाग में ये बात छप चुकी थी कि मेरे शो नहीं चलते। लोग मुझे अनलकी और पनौती तक कहने लगे थे और कहते थे कि मुझे शो में मत लो।" उन्होंने कहा कि जब कोई इंसान अपना सब कुछ छोड़कर मुंबई आता है और काम के लिए संघर्ष करता है, तो ऐसी बातें सुनना उसके लिए बहुत दुखद होता है।
शो फ्लॉप होने का डर आज भी कायम
गौरव ने बताया कि जब उनके शो सफल होते थे तो इसका श्रेय अक्सर पूरी टीम को दिया जाता था, लेकिन जब कोई शो नहीं चलता था तो उन्हें जिम्मेदार ठहराया जाता था। उन्होंने कहा, "जब भी मेरे शो हिट होते थे तो इसका क्रेडिट सबको मिलता था, लेकिन जब कोई शो नहीं चलता था तो लोग इसके लिए सिर्फ मुझे जिम्मेदार मानते और कहते थे कि गौरव अनलकी है। यही डर आज भी मेरे मन में रहता है। जब भी मैं किसी ऑडिशन के लिए जाता हूं, तो सोचता हूं कि अगर यह शो नहीं चला तो लोग फिर से वही बातें शुरू कर देंगे।"
'अनुपमा' ने बदली गौरव की किस्मत
गौरव खन्ना ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 2000 के दशक में की थी। उन्होंने भाभी, कुमकुम, लव ने मिला दी जोड़ी और CID जैसे शोज में काम किया। हालांकि, उनकी असली पहचान टीवी शो 'अनुपमा' में अनुज कपाड़िया के किरदार से बनी। इस रोल ने उन्हें घर-घर में लोकप्रिय बना दिया। इसके बाद गौरव ने सेलिब्रिटी मास्टरशेफ और बिग बॉस जैसे रियलिटी शोज में भी अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई।
यह भी पढ़े- खतरनाक स्टंट गौरव खन्ना पर पड़ा भारी, पीठ पर आए गहरे निशान; PHOTO
Harshad Chopda: 'किसी की शक्ल नहीं देखना' Lock Upp 2 से बाहर आते ही बोले हर्षद चोपड़ा, शिवांगी संग रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा
Harshad Chopda On Relation With Shivangi Joshi: Lock Upp 2 के कंटेस्टेंट रहे हर्षद चोपड़ा शो से बाहर आने के बाद लगातार चर्चा में हैं। फिनाले की अपनी जगह छोड़कर शिवांगी जोशी को आगे बढ़ाने वाले हर्षद ने अब शो, अपने फैसले और शिवांगी के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बात की है।
मेरा गेम ही नो गेम था
✨ "I wanted them to see a little bit of me..." ✨
— ???????????????????????????? ???????????????????????? ???????????? (@TeamHarshadOFC) August 4, 2026
Harshad opens up about his journey, being his authentic self, and showing a side the fans have never seen before. ????
Seeing all the love and support for him means the world!
Thank you for walking this journey with him every… pic.twitter.com/Hcw8EXt2F2
शो से बाहर आने के बाद तेजस्वी प्रकाश के शो 'Shut Upp With Tejasswi' में हर्षद ने कहा कि उन्होंने कभी कोई स्ट्रेटजी बनाकर गेम नहीं खेला। उन्होंने कहा, "मेरा गेम ही नो गेम था। मैं जैसा असल जिंदगी में हूं, वैसा ही शो में भी रहा। मुझे इस बात की चिंता नहीं थी कि लोग मेरे बारे में क्या सोचेंगे। बस मैं अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था।"
शिवांगी के लिए छोड़ी फिनाले की सीट
हर्षद 'Lock Upp: Sach Ya Saza' में फिनाले का डायरेक्ट टिकट जीत चुके थे। इसके बावजूद उन्होंने अपनी जगह छोड़कर शिवांगी जोशी को फिनाले में भेजने का फैसला किया। उनके इस फैसले ने सभी को चौंका दिया था। कई कंटेस्टेंट्स ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने अपना फैसला नहीं बदला।
शो के बाद किसी से नहीं मिलूंगा
बातचीत के दौरान तेजस्वी प्रकाश ने हर्षद से पूछा कि शो के अंदर मौजूद ऐसे तीन लोगों के नाम बताइए, जिन्हें वह बाहर आने के बाद कभी नहीं देखना चाहेंगे। इस पर हर्षद ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि मैं किसी से भी जुड़ा रहूंगा। मैं उनसे नहीं मिलूंगा।"
शिवांगी जोशी पर कही दिल की बात
इंटरव्यू में तेजस्वी ने हर्षद से पूछा कि क्या वह और शिवांगी जोशी एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इस पर हर्षद ने साफ कहा, "मैं उसे सच में प्यार करता हूं, लेकिन मैं उससे प्यार में नहीं हूं। दोनों बातों में फर्क है।"
शो में साझा किया था बड़ा सीक्रेट
Lock Upp 2 के प्रीमियर में हर्षद ने अपनी निजी जिंदगी के मुश्किल दौर का भी जिक्र किया था। उन्होंने बताया कि साल 2010 में उनकी गर्लफ्रेंड ने उनके सबसे अच्छे दोस्त के साथ उन्हें धोखा दिया था। इसी घटना के बाद उन्होंने अपनी निजी जिंदगी को लोगों से दूर रखना शुरू कर दिया।
हर्षद ने यह भी खुलासा किया था कि बचपन में वह यौन शोषण का शिकार हुए थे। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों पर खुलकर बात होनी चाहिए और बच्चों की परवरिश प्यार, समझदारी और जागरूकता के साथ की जानी चाहिए।
यह भी पढ़े- हर्षद चोपड़ा बने पहले फाइनलिस्ट, शिवांगी जोशी शो से बाहर; फैंस बोले- इमोशनल ब्लैकमेल करके जीता टास्क
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi







