Responsive Scrollable Menu

'धुरंधर' के लिए बने 10000 कॉस्ट्यूम, रणवीर सिंह ने पहने 250 आउटफिट, आदित्य धर ने डिजाइनर के नाम लिखा पोस्ट

'धुरंधर: द रिवेंज' अपने रिलीज के बाद से दर्शकों के दिलों पर छाई है और फिल्म वैश्विक स्तर पर 1600 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है. हर कोई फिल्म की तारीफ कर रहा है, लेकिन आदित्य धर रोजाना फिल्म के एक नए धुरंधर से फैंस को मिलवा रहे हैं. आदित्य धर ने खुलासा किया कि 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' में मिलाकर 10000 से ज्यादा कॉस्ट्यूम्स का इस्तेमाल हुआ.

Continue reading on the app

वजन घटाने वाली दवा के चलते दर्जियों के अच्छे दिन:अमेरिका में 1,850 रुपए की जैकेट की फिटिंग पर 25 हजार खर्च कर रहे

मैनहट्टन की छोटी सी दुकान 85 कस्टम टेलर में सिलाई मशीन पर झुके हुए किल बे एक ड्रेस की तुरपाई कर रहे हैं। तभी एक ग्राहक उनके पास आता है। उसके हाथ में एक विंटेज टॉमी हिलफिगर जैकेट है, जिसे वह फिट करवाना चाहता है। उसने पुराने कपड़ों की दुकान से महज 20 डॉलर (1850 रुपए) में यह ड्रेस खरीदी है। लेकिन इसे सही आकार देने के लिए किल बे को 280 डॉलर (करीब 25,928 रुपए) देने को तैयार है। किल बे कहते हैं कि कुछ साल पहले कीमत का यह अंतर अजीब लगता, लेकिन आज यही मांग उनकी दुकान की मशीन के पहिए घुमा रही है। 63 वर्षीय किल बे ने 17 साल की उम्र में अपने मूल देश दक्षिण कोरिया में टेलरिंग की ट्रेनिंग शुरू की थी। आज वह अमेरिका में उस घटती हुई पीढ़ी का हिस्सा हैं, जो हाथ के हुनर में माहिर है। जैसे-जैसे पुराने दर्जी रिटायर हो रहे हैं, उनके काम की मांग उतनी ही बढ़ती जा रही है। कम वेतन और कठिन काम के कारण नई पीढ़ी इस काम को अपनाने से बच रही है। अमेरिकी श्रम सांख्यिकी ब्यूरो के मुताबिक, पिछले 10 सालों में पेशेवर दर्जियों की संख्या में 30% की गिरावट दर्ज हुई है। फिलहाल पूरे देश में सिर्फ 17,000 से भी कम कुशल दर्जी बचे हैं। इस व्यवसाय से जुड़े लोगों की औसत उम्र 54 साल है। जो दूसरी नौकरियों के मुकाबले करीब 12 साल ज्यादा है। यहां करीब 40 प्रतिशत दर्जी, ड्रेसमेकर विदेशी मूल के हैं। इनमें सबसे बड़ी हिस्सेदारी मेक्सिको, दक्षिण कोरिया, वियतनाम और चीन से आए लोगों की है। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि युवाओं को इस पेशे की ओर आकर्षित नहीं किया गया, तो आने वाले समय में ‘कस्टम फिटिंग’ इतना लंग्जरी हो गाएगा, जिसे केवल अमीर लोग ही वहन कर पाएंगे। फास्ट फैशन के दौर में पली-बढ़ी पीढ़ी अब टेलर्स के पास जा रही है। कोई रेडीमेड कपड़ों को कस्टम फिट देना चाहता है, तो कोई पुराने कपड़ों को नया जीवन। दिलचस्प है कि वजन घटाने वाली दवाओं के कारण भी दर्जियों का काम बढ़ गया है। लोग वजन कम होने के बाद अपनी ढीली पैंटों की कमर कम कराने और आस्तीनें फिट कराने पहुंच रहे हैं। यही वजह है कि कुशल हाथों की कमी के बावजूद, यह बाजार सालाना 5% की रफ्तार से बढ़ रहा है। यह काम एआई भी नहीं छीन सकता, क्योंकि हर शख्स की नाप अलग: किल बे किल बे मुस्कुराते हुए कहते हैं कि मैं युवाओं को इस काम की सलाह देता हूं क्योंकि इसे “एआई’ भी नहीं छीन सकता है। एआई पैटर्न तो बना सकता है, लेकिन वह एक दर्जी के हाथ की कारीगरी की नकल नहीं कर सकता। हर शरीर अलग है, हर आकार अलग है। अगर मैं आज यह दुकान बंद कर दूं, तो मैं कहीं भी जाकर तुरंत काम ढूंढ सकता हूं। हालांकि अमेरिका में दर्जी की कमी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के अमेरिका को मैन्युफैक्चरिंग बनाने के मिशन के लिए बड़ा झटका है।

Continue reading on the app

  Sports

धोनी की वो खोज...जिसे रातोंरात मिली शोहरत, बना 'पोस्टर बॉय', फिर हो गया गुमनामी का शिकार

Manpreet Gony unsung hero: आईपीएल के पहले एडिशन में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अपनी रफ्तार और उछाल से तहलका मचाने वाले मनप्रीत गोनी रातोंरात भारतीय क्रिकेट के नए सितारे बनकर उभरे थे. धोनी के भरोसे और शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्हें तुरंत टीम इंडिया में जगह मिली, लेकिन यह सफर केवल दो वनडे मैचों तक ही सिमट कर रह गया. चोट और खराब फॉर्म के कारण वह दोबारा कभी नीली जर्सी नहीं पहन सके और आज वह भारतीय क्रिकेट के एक ऐसे 'अनसंग हीरो' माने जाते हैं जिनकी चमक जितनी तेज थी उतनी ही जल्दी धुंधली भी हो गई. Fri, 10 Apr 2026 16:56:13 +0530

  Videos
See all

Bengal Elections: UCC पर पूछा सवाल तो 'जलेबी' बनाने लगे TMC प्रवक्ता! | West Bengal | UCC | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T11:37:52+00:00

Ranbhoomi: Islamabad में Iran-America Peace Talks में कौन-कौन होगा शामिल? | Arzoo Kazmi | Pakistan #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T11:37:21+00:00

Bengal Election 2026 | Mamata Banerjee On BJP | "सांप पर भरोसा करो, लेकिन BJP पर नहीं" | TMC Vs BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T11:41:23+00:00

Shorts | सीजफायर की राह में तीन रोड़े |ceasefire | Iran- Israel War | America | Middle East | #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T11:34:56+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers