Responsive Scrollable Menu

Horoscope 05 August 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल

आज कई राशियों के लिए आर्थिक उन्नति और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं, जिससे विशेष सफलताएं मिलेंगी। हालांकि, कुछ जातकों को गलतफहमी, स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं और घरेलू विवादों का सामना करना पड़ सकता है, ऐसे में धैर्य और विवेक से काम लेना ज़रूरी होगा।

मेष 

उपेक्षित और हताश महसूस करेंगे। विवाद विजय का दिन है। कोई बड़ा सौदा करने में सफल होंगे। सरकारी विभागों में घुसपैठ बढ़ेगी।

वृष

चल-अचल संपत्ति विवाद हो सकता है। विद्यार्थी विशेष लाभ प्राप्त करेंगे। निजी संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। व्यापार की स्थिति मजबूत होगी।

मिथुन

व्यक्तित्व उदार और भावुकता पूर्ण। खास फैसला बहुत सोच-समझ कर लें। उत्साह से कठिन काम भी आसान होंगे। ग्रह कलह से परेशानी और दुविधा रहेगी।

कर्क

अधूरे काम पूरे होंगे। व्यर्थ के तनाव से बचें। यात्राओं से बचने में ही भलाई है। परिश्रम के अनुसार परिणाम मिलेगा। निकटवर्ती लोगों से अनबन संभव है।

सिंह

परिस्थितियां विचलित कर सकती है। मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा। अच्छा दिन नहीं है, सोच समझकर काम करें। मित्र और मित्रता की परीक्षा में सफल होंगे।

कन्या

व्यापार/रोजगार में तरक्की होगी। आत्मावलोकन एवं सुनियोजित संचालन लाभप्रद। विशेष प्रतियोगिता में विजय प्राप्त करेंगे। पुराने मित्रों से आर्थिक लाभ मिलेगा।

तुला

धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी, चिंताएं दूर होगी। गृह निवास से कोई शुभ समाचार मिलेगा। बिगड़े काम सुधार सकते हैं। विशेष व्यक्ति से सम्पर्क होगा।

वृश्चिक 

सगे-संबंधियों के कारण दुःख और तनाव होगा। धन सम्पत्ति बढ़ाने का प्रयास करेंगे। काम पर ध्यान दें, अफवाहों से बचें। विद्यार्थियों के लिए उत्तम दिन।

धनु

उच्चतर शिक्षा के लिए प्रयास सफल होंगे। नया काम शुरू होगा, नए पुराने मित्रों से लाभ। स्व विवेक से समस्याएं सुलझेगी। सर्वत्र प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मकर 

रोजगार तथा अन्य आर्थिक कार्यों में सफलता। कुछ गलतफहमियां पनपेगी-परिवार में मतभेद। व्यापार में अच्छी सफलता। बनते हुए काम बिगड़ेंगे।

कुंभ

संपत्ति संबंधी विवाद निपट सकता है। तनाव बढ़ सकता है, विरोधी प्रस्ताव होंगे। राहत मिलने की खबरें मिलेगी। विशेष समझौता/सौदा हो सकता है।

मीन

मित्रों का सहयोग मिलेगा। अधिकारी से फटकार मिलेगी। छोटी-सी लापरवाही नुकसानदायक होगी। शारीरिक दुर्बलता और स्वास्थ्य समस्या।

Continue reading on the app

दूसरा टेस्ट: पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया:सीरीज 1-1 से बराबर; शफीक ने शतक लगाया, साजिद के 8 विकेट

पाकिस्तान ने त्रिनिदाद एंड टोबैगो के पोर्ट ऑफ स्पेन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही दो मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबरी पर खत्म हुई। पहला टेस्ट वेस्टइंडीज ने 90 रन से जीता था। क्वीन्स पार्क ओवल मैदान पर खेले गए मुकाबले में वेस्टइंडीज ने पहली पारी में 344 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान ने 387 रन बनाए और 43 रन की बढ़त हासिल की। वेस्टइंडीज की दूसरी पारी 117 रन पर सिमट गई और पाकिस्तान को 75 रन का टारगेट मिला। मैच के चौथे दिन पाकिस्तान ने 2 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। पहली पारी में नाबाद 160 रन बनाने वाले शफीक को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वेस्टइंडीज ने 13 रन के अंदर आखिरी 4 विकेट गंवाए वेस्टइंडीज ने तीसरे दिन के स्कोर 103/6 से आगे खेलना शुरु किया। टीम ने बिना रन जोड़े केमार रोच (0) का विकेट गंवा दिया। उन्हें लेफ्ट आर्म स्पिनर अली उस्मान ने क्लीन बोल्ड किया। इसके बाद मोहम्मद अली ने जस्टिन ग्रीव्स (3 रन) को बोल्ड किया। फिर उस्मान ने शमार जोसफ (9 रन) को मोहम्मद रिजवान के हाथों कैच आउट कराकर पारी समेट दी। ब्रेंडन किंग चोट की वजह से बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे। साजिद खान ने 8 विकेट लिए स्पिनर साजिद ने दोनों पारियों में 4-4 विकेट लिए। तीसरे दिन का आखिरी सत्र मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। वेस्टइंडीज की दूसरी पारी में सलामी बल्लेबाजों ने बढ़त खत्म कर दी थी। हालांकि स्पिनर साजिद खान और अली उस्मान ने लगातार विकेट लेकर चटकाए। साजिद ने तेजनारायण चंद्रपॉल को LBW आउट कर पहली सफलता दिलाई। इसके बाद उन्होंने शाई होप और नाइटवॉचमैन जेडन सील्स को भी पवेलियन भेजा। वहीं अली उस्मान ने दिन की आखिरी गेंद पर रोस्टन चेज का अपनी ही गेंद पर कैच लपककर वेस्टइंडीज को छठा झटका दिया। देखिए दूसरी पारी में साजिद का परफॉर्मेंस… शफीक के 160 रन से पाकिस्तान को मिली बढ़त इससे पहले पाकिस्तान की पहली पारी 387 रन पर सिमट गई। सलामी बल्लेबाज अब्दुल्ला शफीक ने शानदार 160 रन बनाए और टीम को पहली पारी में 43 रन की अहम बढ़त दिलाई। हालांकि, तीसरे दिन के पहले सत्र में पाकिस्तान ने जल्दी-जल्दी विकेट गंवा दिए। बाबर आजम 88 रन पर रन आउट हो गए। इसके बाद डेब्यू कर रहे अजान जफर बिना खाता खोले आउट हुए, जबकि सलमान आगा भी शून्य पर पवेलियन लौट गए। पाकिस्तान ने 5 रन के भीतर 3 अहम विकेट गंवा दिए। इसके बाद मोहम्मद रिजवान (22 रन) और साजिद खान (20 रन) ने उपयोगी पारियां खेलकर टीम की बढ़त 43 रन तक पहुंचाई। वेरीकन ने लिए 6 विकेट वेस्टइंडीज की ओर से बाएं हाथ के स्पिनर जोमेल वेरीकन सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 42 रन देकर 6 विकेट लिए। वॉरीकन ने उबैद शाह और मोहम्मद अली को लगातार गेंदों पर आउट किया, हालांकि वह हैट्रिक से चूक गए। उनकी शानदार गेंदबाजी की बदौलत ही वेस्टइंडीज पाकिस्तान को पहली पारी में बड़ी बढ़त लेने से रोक सका। ----------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें वैभव सूर्यवंशी के टेस्ट खेलने की चर्चा पर रहाणे बोले:युवा खिलाड़ी पर दबाव न डालें, IPL और इंटरनेशनल क्रिकेट में काफी अंतर भारत के पूर्व क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे ने 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के टेस्ट करियर को लेकर अपनी राय रखी है। रहाणे का मानना है कि वैभव के टेस्ट करियर को लेकर अभी कोई भी टिप्पणी करना जल्दबाजी होगी। उन्होंने कहा कि इंटरनेशनल क्रिकेट और IPL में काफी अंतर है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

लगातार तीन शतक... रुतुराज गायकवाड़ का वर्ल्ड रिकॉर्ड टूटा, इंटरनेशनल मैच खेले बिना ही 33 साल के बल्लेबाज ने रचा इतिहास

ruturaj gaikwad world record: भारतीय बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ अब लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे ज्यादा औसत से बैटिंग करने वाले खिलाड़ी नहीं हैं. उनके नंबर-1 का ताज इंग्लैंड के 33 वर्षीय जेक लिब्बी ने छीन लिया है. वन डे कप में लगातार तीन शतक जड़कर इस बल्लेबाज ने लिस्ट-ए में अपना औसत 60 के पार पहुंचाकर इतिहास रच दिया. रुतुराज अब 58.61 की औसत से दूसरे स्थान पर आ गए हैं. Sun, 9 Aug 2026 13:44:16 +0530

  Videos
See all

Atiq Ahmed Son Death | Aban Ahmed को अंतिम दर्शन के बाद Ali Ahmed लौटा #shorts #prayagraj #police #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T08:16:40+00:00

Jharkhand Student Protest Update : Ranchi के आंदोलनकारी छात्रों के बीच दिखे BJP नेता #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T08:15:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers