सावधान! एक साधारण PDF फाइल से हो सकता है बड़ा साइबर अटैक, क्लिक करते ही हैकर्स कर सकते हैं सिस्टम हैक
सावधान! एक साधारण PDF फाइल से हो सकता है बड़ा साइबर अटैक, क्लिक करते ही हैकर्स कर सकते हैं सिस्टम हैक
JSSC Excise Constable Admit Card: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने जारी किए कांस्टेबल परीक्षा के एडमिट कार्ड, जानें कैसे करें डाउनलोड
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ओर से एक्साइज कांस्टेबल के पद पर वैकेंसी निकाली गई है। इस वैकेंसी के लिए परीक्षा का आयोजन किया जाने वाला है। इसके लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इन पदों पर नौकरी के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया था वो एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे थे।
एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हो चुका है। यह आधिकारिक वेबसाइट www.jssc.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को लॉगिन आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता पड़ेगी।
कैसे डाउनलोड करें JSSC Excise Constable Admit Card
एक्साइज कांस्टेबल परीक्षा के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए कुछ आसान से स्टेप्स फॉलो करने होंगे। चलिए डाउनलोड करने का तरीका जान लेते हैं।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.jssc.nic.in पर जाना होगा।
- अब आपको होम पेज पर एडमिट कार्ड सेक्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करें।
- इस पर क्लिक करते ही एक्साइज कांस्टेबल एडमिट कार्ड की लिंक दिखाई देगी।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद आपको अपनी लॉगिन डिटेल यानी आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
- यह डिटेल दर्ज करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंटआउट निकाल कर भी रख सकते हैं।
कब है परीक्षा
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ओर से एक्साइज कांस्टेबल की परीक्षा का आयोजन राज्य के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों में 12 अप्रैल 2026 को करवाया जाएगा। इस परीक्षा के माध्यम से कुल 583 पदों पर भर्ती की जाने वाली है। इसमें जनरल कैटेगरी के 237, EWS के 59, बीसी 2 के 32, ईबीसी 1 के 50, एससी के 57 और एसटी के 148 पर आरक्षित किए गए हैं।
जो उम्मीदवार इस परीक्षा का हिस्सा बनने वाले हैं। आयोग की ओर से उन्हें यह सलाह दी गई है कि अपने साथ एडमिट कार्ड और आईडी प्रूफ जरूर रखें। परीक्षा वाले दिन निर्धारित समय से पहले पहुंचना सही रहेगा देरी होने पर केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Samacharnama
Mp Breaking News















/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)





