Responsive Scrollable Menu

India-Mauritius संबंधों में नया अध्याय, ऊर्जा सुरक्षा और रणनीतिक साझेदारी पर जोर, जयशंकर ने जारी किया बयान

मॉरीशस हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी 'नेबरहुड फर्स्ट' और 'सागर' (SAGAR) नीति को मजबूती देते हुए भारत ने मॉरीशस के साथ अपने रणनीतिक संबंधों को एक नई ऊंचाई प्रदान की है। नौवें हिंद महासागर सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने घोषणा की है कि भारत, मॉरीशस की ऊर्जा सुरक्षा को चाक-चौबंद करने के लिए तेल और गैस की आपूर्ति हेतु एक द्विपक्षीय समझौते को अंतिम रूप दे रहा है।

इसे भी पढ़ें: चुपके से दिल्ली पहुंचे बांग्लादेशी विदेश मंत्री, NSA डोभाल ने किया बड़ा खेल

जयशंकर नौवें हिंद महासागर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए मॉरीशस में हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में जारी संकट ने, जैसा कि मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीन रामगुलाम ने उन्हें याद दिलाया, रणनीतिक साझेदारी के महत्व को रेखांकित किया है, खासकर ऊर्जा क्षेत्र में। विदेश मंत्री ने कहा, “हम तेल और गैस की आपूर्ति के लिए सरकार-से-सरकार समझौते को अंतिम रूप दे रहे हैं, जो मॉरीशस के लिए ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।”

जयशंकर ने कहा कि उन्हें यह जानकर भी खुशी हुई कि एक भारतीय सार्वजनिक क्षेत्र का उद्यम मॉरीशस की पहली तैरती सौर ऊर्जा परियोजना विकसित कर रहा है। विदेश मंत्री ने कहा, “भारत और मॉरीशस के बीच स्वच्छ ऊर्जा और पर्यावरण के अनुकूल समाधानों के क्षेत्र में एक विस्तृत और गतिशील साझेदारी हैं।

इसे भी पढ़ें: Iran के खार्ग आइलैंड पर ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक, डेडलाइन खत्म होने से पहले ही भड़क गए ट्रंप?

 

विदेश मंत्री की यह यात्रा और ऊर्जा सौदे की पहल यह दर्शाती है कि भारत, मॉरीशस को न केवल एक मित्र देश मानता है, बल्कि हिंद महासागर क्षेत्र में अपने सबसे भरोसेमंद रणनीतिक साझेदार के रूप में देखता है। यह समझौता आने वाले समय में मॉरीशस की अर्थव्यवस्था को स्थिरता प्रदान करने और भारत के वैश्विक कद को बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगा। 

Continue reading on the app

रांची सदर अस्पताल बनेगा ‘सुपर स्पेशियलिटी’, 200 बेड के नये विंग की तैयारी शुरू

Ranchi Sadar Hospital: रांची के सदर अस्पताल का अब स्वरूप बदलने वाला है. 200 बेड के सुपर स्पेशियलिटी विंग के साथ यहां आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. स्वास्थ्य सचिव अजय कुमार सिंह ने बताया कि सरकार राज्य के सभी सदर अस्पतालों को आईपीएचएस मानकों के अनुरूप विकसित कर रही है.

The post रांची सदर अस्पताल बनेगा ‘सुपर स्पेशियलिटी’, 200 बेड के नये विंग की तैयारी शुरू appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

केकेआर को मिली हार के बाद अंपायर पर भड़के रोवमैन पॉवेल, प्रेस कॉन्फ्रेंस में जमकर सुनाया

KKR Rovman Powell: आईपीएल 2026 के 15वें मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स को लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ 3 विकेट से करीबी हार मिली. इस हार के साथ-साथ केकेआर के खिलाड़ी अंपायर के फैसले से भी काफी निराश हैं. मैच में अंपायर ने फिन एलन को विवादस्पद तरीके से आउट दिया, जिसकी रोवमैन पॉवेल ने आलोचना की है. Fri, 10 Apr 2026 11:12:46 +0530

  Videos
See all

Iran US Ceasefire LIVE Updates: टूट गई डील! Islamabad नहीं जाएगा ईरान! | Lebanon | Munir Vs Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T04:56:08+00:00

Iran-US Israel War Ceasefire Updates: 'Lebanon पर और तेज होगा हमला'- IDF COS #shorts |Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T04:50:26+00:00

Iran Israel US War Updates LIVE: युद्ध के मैदान से ताजा हालात!| US-Iran Ceasefire | Trump | 10 April #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T04:59:02+00:00

Netanyahu Big Stement on Lebanon LIVE: Iran US Ceasefire के बीच Israel का ऐलान! | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T04:46:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers