Responsive Scrollable Menu

खड़गपुर में अभिषेक बनर्जी की सीक्रेट मीटिंग, चुनाव से पहले मेदिनीपुर-घाटाल के नेताओं को दिया जीत का मंत्र

Abhishek Banerjee Kharagpur Visit: तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी ने खड़गपुर के ग्रीनलैंड होटल में विधायकों और सांसदों के साथ गोपनीय बैठक की. मेदिनीपुर और घाटाल सीटों के लिए चुनाव की रणनीति तैयार की. पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

The post खड़गपुर में अभिषेक बनर्जी की सीक्रेट मीटिंग, चुनाव से पहले मेदिनीपुर-घाटाल के नेताओं को दिया जीत का मंत्र appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

IPL 2026: लखनऊ सुपर जाएंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराया, मुकुल चौधरी बने LSG के संकट मोचन

लखनऊ सुपर जाएंट्स ने गुरुवार को कोलकाता नाइट राइडर्स को आईपीएल 2026 के 15वें मुकाबले में तीन  विकेट से रौंध दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाए। जिसके जवाब में लखनऊ ने 128 के  स्कोर तक सात विकेट गंवा दिए लेकिन मुकुल चौधरी ने आखिरी 5 ओवर में ना सिर्फ तूफानी पारी खेली बल्कि आखिर तक लखनऊ को मैच में बनाए रखा। अंतिम गेंद तक चले रोमांचक मुकाबले में लखनऊ ने तीन विकेट से जीत अपने नाम की। 

लखनऊ सुपर जाएंट्स ने 182 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अच्छी शुरुआत की। एडन मार्करम 15 गेंद में 22 और मिचेल मार्श 11 गेंद में 15 रन बनाकर आउट हुए। पंत 9 गेंद में 10 और पूरन 15 गेंद में 13 रन बनाकर आउट हुए। अब्दुल समद 4 गेंद में दो ही रन बना पाए। आयुष बडोनी ने 34 गेंद में 54 रन बनाए। मुकुल और शमी क्रीज पर मौजूद रहे। केकेआर की टीम अच्छी शुरुआत के बाद लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 181 रन ही बना पाई। केकेआर के लिए अंगकृष रघुवंशी ने सबसे ज्यादा 45 रन बनाए।

केकेआर ने दूसरे ओवर में फिन एलन का विकेट गंवाया। एलन ने 8 गेंद में 9 रन बनाए। प्रिंस यादव को पहली सफलता मिली। कप्तान अजिंक्य रहाणे 24 गेंद में 41 रन बनाकर दिग्वेश राठी का शिकार बने। विकेटकीपर बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी ने 33 गेंद में 5 चौके और दो छक्के की मदद से 45 रन बनाए। रिंकू सिंह 4 रन ही बना सके। कैमरन ग्रीन और पॉवेल रन बनाकर नाबाद लौटे। 

Continue reading on the app

  Sports

आईपीएल 2026 में तूफान मचाने के बाद मुकुल चौधरी का बयान, कहा- पिता का सपना पूरा करने की खुशी

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 27 गेंदों में 54 रन की बेखौफ नाबाद पारी खेलने वाले लखनऊ सुपर जायंट्स के बल्लेबाज मुकुल चौधरी ने कहा कि उन्हें क्रिकेट बनाकर अपने पिता का सपना पूरा करने की खुशी है। चौधरी की दबाव में खेली गई इस पारी की बदौलत एलएसजी ने रोमांचक मुकाबले में केकेआर को तीन विकेट से हराया।

उन्होंने अपनी पारी में सात छक्के और दो चौके लगाए और आठवें विकेट के लिए आवेश खान के साथ 54 रन की अटूट साझेदारी की, जिसमें आवेश का योगदान सिर्फ एक रन का था। राजस्थान के इस खिलाड़ी ने प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार लेने के बाद कहा, “मेरा सफर वास्तव में मेरे जन्म से पहले ही शुरू हो गया था। मेरे पिता का सपना था कि उनका बेटा एक दिन क्रिकेट खेले। उस समय हमारी आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं थी, इसलिए मैं जल्दी शुरू नहीं कर सका। मैंने लगभग 12-13 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू किया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ उस समय ज्यादा अकादमियां नहीं थीं। मेरे घर के पासएसबीसी क्रिकेट अकादमी नाम की नई अकादमी खुली थी, और मैंने वहां लगभग पांच-छह साल प्रशिक्षण लिया। उसके बाद मैं जयपुर चला गया, क्योंकि अगर आप उच्च स्तर पर खेलना चाहते हैं तो आगे बढ़ना पड़ता है। पिछले चार साल से मैं जयपुर में प्रैक्टिस कर रहा हूँ।”

चौधरी ने बताया, “मैं उत्तर प्रदेश के खिलाफ अंडर-19 का मैच खेल रहा था और मैंने कम स्कोर वाले मैच में रन बनाए थे। तभी मेरे पिता को लगा कि मैं बड़ा क्रिकेटर बन सकता हूं। वह मेरा केवल दूसरा ही मैच था।” बल्लेबाजी के दौरान दबाव के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “दबाव हमेशा रहता है। लेकिन मैं सोचता हूं कि भगवान ने मुझे यह अवसर दिया है, इसलिए मैं अपनी क्षमता पर भरोसा करता हूं। यह मौका है जहां आप कुछ बड़ा कर सकते हैं या नाम कमा सकते हैं। इसलिए मैं दबाव की बजाय अवसर पर ध्यान देता हूं।

मैं आखिरी गेंद तक खेलना चाहता था। मुझे अपने ऊपर इतना भरोसा है कि अगर मैं अंत तक नाबाद रहूंगा, तो टीम को जीत दिला सकता हूं।” अपनी पारी में सात छक्के लगाने वाले चौधरी ने अपने पहले छक्के को बेहद खास बताया। उन्होंने कहा, “मैंने दो मैचों से छक्का नहीं लगाया था, इसलिए आज जो पहला छक्का लगाया, वह मेरे लिए खास था। हेलीकॉप्टर छक्का भी अच्छा था, लेकिन पहला छक्का सबसे खास रहा। मैंने सोचा था कि भले ही गेंदबाज चार परफेक्ट गेंदें डालें, कम से कम एक ऐसी गेंद होगी जिस पर मैं मैच का छक्का मार सकता हूं।

Fri, 10 Apr 2026 12:40:40 +0530

  Videos
See all

UP Final Voter List: UP में अब 13.39 करोड़ वोटर, फाइनल लिस्ट पर BJP-SP को सुनो |Election Commission #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T07:12:16+00:00

Amit Shah Live: पश्चिम बंगाल में BJP का घोषणा पत्र |West Bengal Assembly Election | BJP Manifesto #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T07:17:27+00:00

Monalisa Farman Marriage Controversy : माेनालिसा-फरमान हाेंगे अलग-अलग! | Sanoj Mishra | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T07:12:35+00:00

Hezbollah Missile Attack :हिजबुल्लाह ने फिर किया मिसाइल अटैक| Trump | Iran-Israel US Conflict #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T07:13:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers