Responsive Scrollable Menu

IND vs SL वॉर्म-अप मैच में इन 5 भारतीयों का दिखा जलवा, तेज गेंदबाज ने एक ही ओवर में जड़े 4 छक्के

IND vs SL Warm-Up Match: भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज से पहले भारत और श्रीलंका के बीच एक 3 दिवसीय वॉर्म-अप मैच कोलंबो के नॉनडिस्क्रिप्ट्स क्रिकेट क्लब (NCC) ग्राउंड में खेला जा रहा है. इस मैच का 2 दिन का खेल खत्म हो गया है. इन 2 दिनों में कुछ भारतीय खिलाड़ियों ने निराश किया तो कुछ ने शानदार प्रदर्शन किया, तो चलिए जानते हैं कि श्रीलंका के खिलाफ इस वॉर्म-अप मैच में किन भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन अच्छा रहा.

देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा शानदार शतक

श्रीलंका के खिलाफ इस वॉर्म-अप मैच में भारत की पहली पारी में देवदत्त पडिक्कल को नंबर-3 पर बल्लेबाजी के लिए उतारा गया था. पडिक्कल शानदार फॉर्म में नजर आए और शतक जड़ दिया. उन्होंने श्रीलंकाई स्पिनर्स के खिलाफ भी अच्छे से खेला. वो पहले शतक लगाकर रिटायर्ड आउट हो गए थे, लेकिन फिर जल्दी विकेट गिरने के बाद पडिक्कल फिर से मैदान पर बल्लेबाजी करने उतरे. दिन का खेल खत्म होने तक पडिक्कल 142 रन बनाकर नाबाद लौटे.  

रवींद्र जडेजा ने खेली 63 रनों की पारी, 2 विकेट भी चटकाए

भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा इस मैच में बल्ले और गेंद दोनों से कमाल किए. उन्होंने पहले गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट चटकाए. इसके बाद बल्ले से भी शानदार पारी खेली. जडेजा नंबर-4 पर बल्लेबाजी के लिए उतरे थे. उन्होंने देवदत्त पडिक्कल के साथ 72 रन और मानव सुथार के साथ 76 रनों की शानदार साझेदारी की. जडेजा ने 117 गेंदों पर 63 रनों की पारी खेलकर रिटायर्ड आउट हुए. 

केएल राहुल ने बनाए 40 रन

भारत की ओर से केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ओपनिंग करने उतरे थे. जायसवाल बिना खाता खोले ही आउट हो गए थे, लेकिन केएल राहुल दूसरे छोर पर टिके रह. उन्होंने पडिक्कल के साथ मिलकर 96 रनों की साझेदारी की. राहुल अच्छे फॉर्म में आए, लेकिन फिर आउट हो गए. उन्होंने 67 गेंदों पर 40 रनों की पारी खेली, जिसमें 5 चौका और 1 छक्का शामिल रहा. 

गुरनूर बराड़ ने एक ही ओवर में जड़ दिए 4 छक्के

इस मैच में भारतीय तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ 11वें नंबर पर बैटिंग करने उतरे थे. पडिक्कल भी मैदान पर वापस लौट आए थे. दोनों के बीच 30 गेंदों पर नाबाद 51 रनों की साझेदारी हुई. दिन के खेल का आखिरी ओवर दिलुम सदीरा डाल रहे थे. इस ओवर में गुरनूर बराड़ ने 4 छक्के लगाए. गुरनूर बराड़ 18 गेंद पर 36 रन बनाकर नाबाद रहे. इस दौरान उनके बल्ले से 2 चौका और 4 छक्का लगाया. 

अच्छे फॉर्म में नजर आए मानव सुथार

भारतीय टीम के बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर मानव सुथार भी अच्छे फॉर्म में नजर आए. उन्होंने जडेजा के साथ मिलकर 76 रनों की साझेदारी की, लेकिन उन्हें जल्दी रिटायर्ड हर्ट करा दिया गया. सुथार 45 गेंद पर 22 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 3 चौका लगा. इस सीरीज में उन्हें मौका मिलता है तो वो टीम इंडिया के लिए ट्रंप कॉर्ड साबित हो सकते हैं. 

यह भी पढ़ें:  एशिया कप 2026 से पहले बढ़ी भारतीय महिला टीम की टेंशन, चोट की वजह से द हंड्रेड से बाहर हुईं स्टार बल्लेबाज

Continue reading on the app

Fifa boss Gianni Infantino denies claims Uefa paid off alleged 'lover' | BBC News

Fifa president Gianni Infantino's alleged lover received a six-figure severance payment from Uefa while he was the organisation's general secretary, according to a Daily Telegraph investigation. The Telegraph reported that the woman had an alleged relationship with Infantino, who is married, during his time at European football's governing body. A spokesman for Infantino said he "strongly denies these categorically untrue allegations". The claims come as Infantino fights for his future as Fifa president following his abandoned plans to sell stakes in the World Cup to private investors. Subscribe to our channel here: https://bbc.in/bbcnews For the latest news download the BBC News app or visit BBC.com/news #GianniInfantino #Fifa #BBCNews

Continue reading on the app

  Sports

हॉकी विश्व कप में पाकिस्तान का दबदबा, जानिए 1971 से 2023 कैसा है भारत का सफर, सिर्फ इतनी बार जीता खिताब

1971 से 2023 तक के सफर में भारत को एकमात्र सफलता 1975 में कुआलालम्पुर में मिली जब अजित पाल सिंह की कप्तानी वाली टीम ने पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता था। पाकिस्तान टूर्नामेंट की सबसे कामयाब टीम रही है। Sun, 09 Aug 2026 15:29:30 +0530

  Videos
See all

CM योगी का कांग्रेस पर बड़ा हमला! बोले- ‘आज भी बांटने की कोशिश जारी’ | Congress | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T10:13:27+00:00

सीएम आवास से विधानसभा तक निकाली गई तिरंगा यात्रा। #tiranga #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T10:14:45+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers