Responsive Scrollable Menu

Maharashtra: कापूरबावडी जंक्शन स्थित करोड़ों की संपत्ति पर बिना नोटिस कार्रवाई का आरोप; नागरिकों ने की न्याय की मांग

Maharashtra: ठाणे के कापूरबावडी जंक्शन स्थित करोड़ों रुपये मूल्य की एक महत्वपूर्ण संपत्ति पर की गई तोड़फोड़ की कार्रवाई के बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. संबंधित संपत्ति मालिकों ने आरोप लगाया है कि प्रशासन ने बिना किसी पूर्व सूचना या नोटिस के यह कार्रवाई की, जिससे उन्होंने प्रशासन के प्रति गहरा रोष व्यक्त किया है.

नोटिस दिए बिना संपत्ति को ध्वस्त किया 

पीड़ित परिवार के अनुसार, उक्त संपत्ति उनके पूर्वजों की ओर से कई वर्ष पहले विधिवत खरीदी गई थी और उसके स्वामित्व से जुड़े सभी कानूनी दस्तावेज उनके पास मौजूद हैं. इसके बावजूद उन्हें कोई नोटिस दिए बिना संपत्ति को ध्वस्त कर दिया गया.

'हमें जानबूझकर परेशान किया जा रहा'

मीडिया से बातचीत के दौरान परिवार के सदस्यों ने स्वामित्व संबंधी दस्तावेज दिखाते हुए कहा, "यह संपत्ति हमारे पूर्वजों की है और हमारे पास इसके सभी वैध कानूनी दस्तावेज मौजूद हैं. इसके बावजूद हमें बिना किसी नोटिस के कार्रवाई का सामना करना पड़ा. हमें जानबूझकर परेशान किया जा रहा है."

स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई 

परिवार ने यह भी गंभीर आरोप लगाया कि कापूरबावडी जंक्शन जैसे अत्यंत महत्वपूर्ण और कीमती स्थान पर स्थित इस भूखंड को बिल्डर के हित में हड़पने की कोशिश की जा रही है. हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है. घटनास्थल पर बड़ी मात्रा में मलबा पड़ा हुआ है, जिससे स्थानीय नागरिकों में भी नाराज़गी का माहौल है. प्रभावित परिवार ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा उन्हें न्याय दिलाने की मांग की है.

Continue reading on the app

Toxic Trailer Review: यश का स्वैग देख दीवाने हुए फैंस, किसी ने कहा- ‘बॉक्स ऑफिस पर राज करेंगे’, तो किसी ने बताया ‘आउट ऑफ द वर्ल्ड’

Toxic Trailer Review: साउथ सुपरस्टार यश (Yash) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक' (Toxic) का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर रिएक्शन की बाढ़ आ गई. हर कोई यश के लुक के बारे में बात कर रहा है. ट्रेलर में यश का एकदम अलग और खतरनाक अवतार दिखने को मिला. इतना ही नहीं यश के जबरदस्त एक्शन, शानदार विजुअल्स और डार्क वर्ल्ड ने फैंस का ध्यान खींच लिया. ट्रेलर देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे लेकर जमकर शानदार रिएक्शन दिए हैं. किसी ने यश के लुक और एक्टिंग को उनका अब तक का सबसे शानदार अवतार बताया, तो किसी ने डायरेक्टर गीतू मोहनदास की तारीफ की है. वहीं नयनतारा की आवाज और पिता-बेटे के इमोशनल को लेकर भी बात हो रही है. आइए जानते हैं कि लोग ट्रेलर देखने के बाद कैसे रिएक्शन दे रहे हैं. 

ये खबर अपडेट की जा रही है....

Continue reading on the app

  Sports

बोर में बाघ की तलाश, तालेगांव में रेड बॉल का अभ्यास, वैभव सूर्यवंशी ने जंगल सफारी का उठाया लुत्फ, दलीप ट्रॉफी में करेंगे उप कप्तानी

Vaibhav Suryavanshi enjoyed a forest safari: वैभव सूर्यवंशी वर्धा के बोर टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी का लुत्फ उठाते नजर आए. करीब 4 घंटे चले इस रोमांचक सफर के बाद वैभव तालेगांव पहुंच गए जहां वह राजस्थान रॉयल्स की एकेडमी में लाल गेंद से कड़ा अभ्यास कर रहे हैं. ईस्ट जोन के उप-कप्तान के रूप में आगामी दलीप ट्रॉफी में अपनी जगह पक्की करने और फर्स्ट क्लास करियर के सामान्य आंकड़ों को सुधारने के इरादे से वैभव, बैटिंग कोच विक्रम राठौड़ की निगरानी में दिन-रात पसीना बहा रहे हैं. Sat, 8 Aug 2026 22:42:04 +0530

  Videos
See all

Delhi News : ‘तीज महोत्सव 2026’ में शामिल हुईं CM रेखा #teejcelebration #cmrekhagupta #delhinews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T17:46:33+00:00

Haridwar: Ganga की तेज धार में बहे 18 कांवड़िए SDRF ने सुरक्षित निकाला | SHORTS #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T17:46:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers