तिब्बत में सबसे बड़ा डैम बना रहे चीन से भारत की दो-टूक, कहा- पहले पानी का डाटा बताओ
तिब्बत में सबसे बड़ा डैम बनाने जा रहे चीन को भारत ने साफ-साफ संदेश दिया है। नई दिल्ली में हुई बैठक के दौरान भारत ने एक बार फिर से नदी के पानी के बहाव के बारे में डाटा साझा करने के लिए कहा है।
Upcoming Bikes: नई बजाज पल्सर 150 डीलरशिप पर आई नजर, इन फीचर्स के साथ होगी एंट्री
Upcoming Bikes: लॉन्च से पहले नई बजाज पल्सर 150 को एक डीलरशिप पर देखा गया है। इससे बाइक के अपडेटेड प्लेटफॉर्म और नए हार्डवेयर की जानकारी सामने आई है। नई पल्सर 150 को कंपनी के मौजूदा पल्सर लाइनअप के अपडेटेड मॉडल्स का हिस्सा माना जा रहा है। इसी परिवार में अपडेटेड पल्सर N160 और हाल ही में टेस्टिंग के दौरान नजर आई नेक्स्ट-जेनरेशन पल्सर 125 भी शामिल हैं।
नया फ्रेम और मोनोशॉक सस्पेंशन
नई Pulsar 150 को पूरी तरह से अपडेटेड प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जा रहा है। बाइक में सिंगल डाउनट्यूब फ्रेम दिया गया है। इसके रियर सस्पेंशन में भी बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। मौजूदा मॉडल के ट्विन शॉक एब्जॉर्बर की जगह नई बाइक में प्रीलोड-एडजस्टेबल मोनोशॉक दिया गया है।
फ्रंट में पारंपरिक टेलीस्कोपिक फोर्क को बरकरार रखा गया है। नया फ्रेम और मोनोशॉक सेटअप बाइक की हैंडलिंग और राइडिंग कम्फर्ट को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है।
नया इंजन और पावर
नई Pulsar 150 में मैकेनिकल तौर पर सबसे बड़ा बदलाव इंजन में देखने को मिल सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाइक में एयर और ऑयल-कूल्ड इंजन दिया जा सकता है। अतिरिक्त कूलिंग सिस्टम से इंजन का थर्मल मैनेजमेंट बेहतर होने की उम्मीद है और इससे कंपनी को इंजन की ट्यूनिंग में भी ज्यादा लचीलापन मिल सकता है।
हालांकि, नई बाइक के इंजन की पावर, टॉर्क और अन्य तकनीकी आंकड़ों की आधिकारिक जानकारी Bajaj Auto ने अभी साझा नहीं की है।
फिलहाल मौजूदा Pulsar 150 में 149.5cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 14 hp की पावर और 13.3 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। उम्मीद है कि नए मॉडल में भी इसी के आसपास का इंजन डिस्प्लेसमेंट बरकरार रखा जाएगा।
नया डिजाइन और अपडेटेड फीचर्स
नई Pulsar 150 को मौजूदा मॉडल की तुलना में ज्यादा आधुनिक डिजाइन मिलने की उम्मीद है। बाइक में नए डिजाइन का हेडलाइट काउल, एक्सटेंशन के साथ मस्कुलर फ्यूल टैंक और स्लिमर टेल सेक्शन दिया गया है। इसके अलावा, पीछे की तरफ Bajaj का सिग्नेचर ट्विन LED टेल-लैंप सेटअप देखने को मिल सकता है।
फीचर्स की बात करें तो नई बाइक में कलर LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलने की संभावना है। इसके अलावा, स्पाई तस्वीरों में अलॉय व्हील और फ्रंट डिस्क ब्रेक भी नजर आए हैं।
हालांकि डिजाइन में बड़े बदलाव किए गए हैं, लेकिन बाइक की ओवरऑल स्टाइलिंग में Pulsar परिवार की पहचान को बरकरार रखा गया है।
इन बाइक्स से होगा मुकाबला
लॉन्च के बाद नई Bajaj Pulsar 150 का मुकाबला 150-160cc सेगमेंट की मोटरसाइकिलों से होगा। इसमें TVS Apache RTR 160 और Honda CB150 Hornet जैसे मॉडल प्रमुख प्रतिद्वंद्वी हो सकते हैं।
नई चेसिस, मोनोशॉक सस्पेंशन, अपडेटेड इंजन और आधुनिक फीचर्स के साथ Bajaj Pulsar 150 को इस सेगमेंट में पहले से ज्यादा प्रतिस्पर्धी बनाने की कोशिश कर रही है।
(मंजू कुमारी)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
Haribhoomi









