26 वर्षीय खिलाड़ी ने IPL 2026 में रचा कीर्तिमान, LSG के लिए 7 बार ये कारनामा करने वाला बना पहला बल्लेबाज
IPL 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स के 26 वर्षीय स्टार बल्लेबाज आयुष बडोनी ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के 15वें मैच में इतिहास रच दिया है. आयुष बडोनी ने इस मुकाबले में 2 बड़े कीर्तिमान बना दिए. आयुष बडोनी ने आईपीएल में अपने 1000 रन पूरे कर लिए हैं. वहीं लखनऊ के लिए 1000 रन बनाने वाले आयुष बडोनी सिर्फ तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं.
आयुष बडोनी आईपीएल में पूरे किए 1000 रन
आयुष बडोनी ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 34 गेंदों पर 54 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 7 चौका और 2 छक्का शामिल रहा. इस दौरान आयुष बडोनी ने अपने आईपीएल में अपने 1000 रन पूरे कर लिए हैं. इतना ही नहीं आयुष बडोनी लखनऊ के लिए 1000 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले सिर्फ तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं.
लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए सबसे ज्यादा रन
1410 - केएल राहुल
1403 - निकोलस पूरन
1029 - आयुष बदोनी*
952 - मार्कस स्टोइनिस
901 - क्विंटन डी कॉक
???? Milestone Unlocked ????
— IndianPremierLeague (@IPL) April 9, 2026
1⃣0⃣0⃣0⃣ runs in #TATAIPL for Ayush Badoni ????????
Will he guide #LSG over the line on his special night? ????
Updates ▶️ https://t.co/ov5gAlAtPH #KhelBindaas | #KKRvLSG | @LucknowIPL pic.twitter.com/wGyT6bU8hw
LSG के लिए नंबर 4 या उससे नीचे के बल्लेबाजों के लिए 50 से ज्यादा स्कोर
7 - आयुष बदोनी*
5 - निकोलस पूरन
4 - दीपक हुड्डा
4 - मार्कस स्टोइनिस
MP Transfer: मध्य प्रदेश में बड़े प्रशासनिक फेरबदल, 14 जिलों के कलेक्टर समेत 26 IAS का हुआ तबादला
MP Transfer: मध्यप्रदेश सरकार ने गुरुवार को बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए 26 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए. इस फेरबदल का सबसे बड़ा असर राजधानी भोपाल में देखने को मिला, जहां प्रियंक मिश्रा को नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है. वहीं, मौजूदा कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह को मुख्यमंत्री कार्यालय में सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है. इसके साथ ही उन्हें आयुक्त सह-संचालक, नगर एवं ग्राम निवेश का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है.
महिला अधिकारियों को मिली अहम जिम्मेदारी
इस तबादला सूची की खास बात यह है कि कई महिला अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिलों की कमान सौंपी गई है.
- राखी सहाय को उमरिया कलेक्टर बनाया गया
- शीला दाहिमा को श्योपुर की जिम्मेदारी दी गई
- बिदिशा मुखर्जी को मैहर कलेक्टर नियुक्त किया गया
इसके अलावा, नेहा मीना को झाबुआ से स्थानांतरित कर सिवनी कलेक्टर बनाया गया है, जबकि प्रतिभा पाल को रीवा से सागर कलेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई है. यह कदम प्रशासन में महिला नेतृत्व को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
वरिष्ठ अधिकारियों की नई भूमिकाएं
सरकार ने वरिष्ठ स्तर पर भी कई अहम बदलाव किए हैं.
- नर्मदापुरम की कलेक्टर सोनिया मीना को वित्त विभाग में अपर सचिव बनाया गया
- सिवनी कलेक्टर शीतला पटले को लोक सेवा आयोग में सचिव नियुक्त किया गया
इन बदलावों से यह संकेत मिलता है कि सरकार प्रशासनिक दक्षता और अनुभव का बेहतर उपयोग करना चाहती है.
संभाग और विभागों में बड़े परिवर्तन
संभागीय और विभागीय स्तर पर भी व्यापक फेरबदल किया गया है.
- श्रीकांत बनोठ को नर्मदापुरम संभाग का नया आयुक्त बनाया गया
- शिल्पा गुप्ता को लोक शिक्षण से हटाकर गृह विभाग में सचिव पद दिया गया
- अभिषेक सिंह को गृह विभाग से स्थानांतरित कर आयुक्त, लोक शिक्षण एवं पदेन सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग बनाया गया
ये बदलाव प्रशासनिक संतुलन और कार्यक्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से किए गए हैं.
क्या है इस फेरबदल का मैसेज?
इस बड़े प्रशासनिक बदलाव को सरकार की रणनीतिक पहल के रूप में देखा जा रहा है. नए अधिकारियों की नियुक्ति से जहां जिलों में प्रशासनिक कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है, वहीं अनुभवी अधिकारियों को महत्वपूर्ण विभागों में भेजकर नीति निर्माण को भी मजबूत किया गया है.
कुल मिलाकर, यह फेरबदल मध्यप्रदेश के प्रशासनिक ढांचे को अधिक सक्रिय, जवाबदेह और प्रभावी बनाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है.
यह भी पढ़ें - मध्य प्रदेश: कैबिनेट कमेटी ने ईंधन आपूर्ति की समीक्षा की, एलपीजी वितरण को बढ़ावा दिया
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation




















