कोलकाता में ईडी की बड़ी कार्रवाई, जमीन हड़पने और फर्जीवाड़े के मामले में 7 ठिकानों पर छापे
कोलकाता, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। ईडी के कोलकाता जोनल ऑफिस ने 28 मार्च को जमीन हड़पने और फर्जीवाड़े से जुड़े एक मामले में शहर के 7 ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई अमित गांगुली और उसके सहयोगियों के खिलाफ पीएमएलए 2002 के तहत की गई। छापेमारी के दौरान ईडी को कई अहम दस्तावेज और डिजिटल सबूत मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है। इसके अलावा पीएमएलए की धारा 17(1ए) के तहत कई बैंक खातों को भी फ्रीज कर दिया गया है।
मोंटे कार्लो मास्टर्स: माचाक को हराकर जानिक सिनर ने क्वार्टर फाइनल का टिकट कटाया
मोंटे कार्लो, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी जानिक सिनर ने गुरुवार को कोर्ट रेनियर पर मोंटे-कार्लो मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए तीन सेट के मुकाबले में टॉमस माचाक को हराया। दूसरी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी ने दो घंटे से कुछ ज्यादा समय में 6-1, 6-7(3), 6-3 से जीत हासिल की। हालांकि उन्हें चेक खिलाड़ी से कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Samacharnama





















