Responsive Scrollable Menu

मां के सामने 70 फीट गहरे बोरवेल में गिरा बच्चा:उज्जैन के बड़नगर में रेस्क्यू जारी; परिवार के साथ राजस्थान से आया था

उज्जैन से करीब 75 किमी दूर बड़नगर के पास झालरिया गांव में 3 साल का मासूम बच्चा बोरवेल में गिर गया है। बच्चा करीब 70 फीट गहराई में फंसा हुआ है। घटना गुरुवार रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ समेत रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई है। राहत-बचाव कार्य जारी है। बोरवेल में कैमरा डालकर बच्चे की लगातार निगरानी की जा रही है और उससे संपर्क बनाने की कोशिश की जा रही है। स्थानीय ग्रामीण भी रेस्क्यू ऑपरेशन में सहयोग कर रहे हैं। भेड़ चराने के लिए आया था परिवार कलेक्टर के मुताबिक, बच्चा भागीरथ (3) पिता प्रवीण देवासी, निवासी गुड़ानला (जिला पाली, राजस्थान) है। परिवार पिछले तीन दिनों से क्षेत्र में भेड़ चराने के लिए रुका हुआ था। इसी दौरान बच्चा खेलते-खेलते पलदूना रोड स्थित खुले बोरवेल में गिर गया। थाना प्रभारी अशोक कुमार पाटीदार ने बताया कि बोरवेल में गिरने वाला 3 वर्षीय मासूम भागीरथ, पिता प्रवीण देवासी, ग्राम गुडानला, जिला पाली (राजस्थान) का रहने वाला है। बच्चे की मां ने उसे बोरवेल में गिरते हुए देखा। दौड़कर बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बच्चा गहराई में समा चुका था। उज्जैन कलेक्टर और SP मौके के लिए रवाना उज्जैन कलेक्टर रौशन सिंह और एसपी प्रदीप शर्मा भी मौके के लिए रवाना हो गए हैं। एसडीएम धीरेन्द्र पाराशर, एसडीओपी एम.एस. परमार और बड़नगर पुलिस का अमला घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। देखिए तस्वीरें खबर लगातार अपडेट कर रहे हैं।

Continue reading on the app

नदी में नहा रही थी महिला तभी हाथ में आ गया दरिंदा, फिर जो हुआ उसका खौफनाक वीडियो देख डर जाएंगे आप

नदी में नहा रही थी महिला तभी हाथ में आ गया दरिंदा, फिर जो हुआ उसका खौफनाक वीडियो देख डर जाएंगे आप

Continue reading on the app

  Sports

युवराज सिंह का बड़ा खुलासा, 6 छक्के जड़ने पर ललित मोदी से क्या डील हुई थी, बताया मैच के बाद क्या हुआ

Yuvraj Singh Reveals Lalit Modi offered: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी युवराज सिंह ने साल 2007 में स्टुअर्ट ब्रॉड के खिलाफ 6 छक्के लगाने के बाद ललित मोदी के साथ हुई बातचीत का खुलासा किया है. युवराज सिंह ने बताया कि ललित मोदी ने उन्हें पोर्श कार गिफ्ट देने का वादा किया था. Fri, 10 Apr 2026 06:11:32 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | Sushant Sinha : भारत की रणनीति से चौंक गए चीन और अमेरिका ! | Hindi news |#india #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T01:00:54+00:00

Pawan Khera VS CM Himanta: CM हिमंता की पत्नी के खिलाफ FIR दर्ज #shorts #viral #timesnownavbharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T01:00:46+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: PM Modi पर Mamata की 'भविष्यवाणी'! | Bengal Election | Assam #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T01:02:55+00:00

NKP | Sushant Sinha : बंगाल चुनाव में ममता का Master Stroke ? | Bengal Election News| Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T01:00:24+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers