Responsive Scrollable Menu

फोन ब्लास्ट केस: कोर्ट ने दिलाया ₹1.5 लाख का मुआवजा; ये गलतियां कीं तो कुछ भी नहीं मिलेगा

मोबाइल ब्लास्ट के नए केस ने साफ कर दिया है कि अगर डिवाइस में मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट हो तो कंपनी को मुआवजा देना ही पड़ेगा। हालांकि, यूजर की लापरवाही सामने आने पर कोई क्लेम नहीं मिलेगा।

Continue reading on the app

Electric Bike: रॉयल एनफील्ड की पहली इलेक्ट्रिक बाइक Flying Flea C6 से उठा पर्दा, 3.7 सेकंड में पकड़ेगी रफ्तार जानें पूरी डिटेल

Electric Bike:  रॉयल एनफील्ड  ने भारतीय बाजार में अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Flying Flea C6 लॉन्च कर दी है। क्लासिक डिजाइन और आधुनिक तकनीक के शानदार मेल के साथ आई यह बाइक कंपनी के इलेक्ट्रिक मोबिलिटी प्लान की मजबूत शुरुआत मानी जा रही है। Flying Flea C6 की एक्स-शोरूम कीमत 2.79 लाख रुपये रखी गई है। वहीं, अगर ग्राहक Battery-as-a-Service (BaaS) विकल्प चुनते हैं तो इसकी शुरुआती कीमत 1.99 लाख रुपये तक हो जाती है, जिससे यह ज्यादा किफायती विकल्प बन जाती है।

दमदार बैटरी और शानदार परफॉर्मेंस

  • रॉयल एनफील्ड Flying Flea C6 में 3.91kWh क्षमता की बैटरी दी गई है, जिसे पावरफुल इलेक्ट्रिक मोटर के साथ जोड़ा गया है। कंपनी के अनुसार यह बाइक सिर्फ 3.7 सेकंड में 0 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। इसकी टॉप स्पीड 115 किमी/घंटा है, जो इसे शहर और हाईवे दोनों के लिए उपयुक्त बनाती है।
  • रेंज की बात करें तो एक बार फुल चार्ज करने पर यह बाइक 154 किलोमीटर (IDC) तक चल सकती है। वहीं, फास्ट चार्जिंग सपोर्ट की मदद से बैटरी को 20 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक चार्ज होने में लगभग 65 मिनट का समय लगता है।

आधुनिक फीचर्स से लैस

  • Flying Flea C6 को खासतौर पर शहरी राइडर्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इसमें LED लाइटिंग, Google Navigation, वायरलेस फोन चार्जिंग जैसे प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। सुरक्षा के लिए इसमें Cornering ABS और Traction Control सिस्टम भी मिलता है।
  • राइडिंग अनुभव को बेहतर बनाने के लिए बाइक में Sport और Individual जैसे राइड मोड्स दिए गए हैं। खास बात यह है कि Individual मोड के जरिए राइडर अपनी पसंद के अनुसार बाइक की पावर डिलीवरी और ब्रेकिंग सेटिंग्स को कस्टमाइज कर सकता है।

रेट्रो डिजाइन के साथ मॉडर्न टच
Flying Flea C6 का डिजाइन कंपनी की पुरानी Flying Flea मोटरसाइकिल से प्रेरित है। इसमें ओपन फ्रेम, फ्रंट में Girder Suspension और Floating Seat दी गई है। पीछे की सीट को जरूरत के अनुसार हटाया भी जा सकता है, जिससे इसकी उपयोगिता बढ़ जाती है।

हल्की लेकिन मजबूत
इस इलेक्ट्रिक बाइक की बैटरी को खास Aluminium हाउसिंग में रखा गया है, जो बैटरी कूलिंग और परफॉर्मेंस दोनों को बेहतर बनाता है। खास बात यह है कि इतने फीचर्स और मजबूत निर्माण के बावजूद Flying Flea C6 का वजन सिर्फ 124 किलोग्राम है। इसी के साथ यह  रॉयल एनफील्ड की अब तक की सबसे हल्की बाइक बन गई है। 

(मंजू कुमारी)

Continue reading on the app

  Sports

3 ओवर में दो मेडन, 4 रन और 9 विकेट... 21 साल की इस प्लेयर ने T-20 इंटरनेशनल में रच दिया इतिहास, क्रिकेट वर्ल्‍ड कोई नहीं कर सका आज तक

Laura Cardoso 9 Wickets: ब्राजील की तेज गेंदबाज लौरा कार्डोसो ने लेसोथो के खिलाफ टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 9 विकेट लेकर इतिहास रच दिया है। पुरुष और महिला क्रिकेट इतिहास में यह अब तक का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है। Thu, 09 Apr 2026 23:34:12 +0530

  Videos
See all

Pakistan vs Iran: ईरान के साथ पाकिस्तान का 'खेला'! #shorts #shehbazsharif #iranamericawar #breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T18:27:22+00:00

सड़क, नाली, पानी मूलभूत अधिकार है! | Shorts | Poochta Hai Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T18:15:49+00:00

Noida Harshit Bhatt Drowning Death: Yuvraj की मौत से नहीं ली किसी ने सबक, Moninder ने खोले राज #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T18:25:08+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: ममता सरकार पर पीएम के 3 बड़े आरोप | Himanta Sarma | BJP vs TMC #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T18:23:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers