Responsive Scrollable Menu

महाजेनको की गारे पेलमा सेक्टर–2 खदान से कोयले का पहला डिस्पैच शुरू, ऊर्जा में आत्मनिर्भरता को मिलेगा बढ़ावा

रायगढ़, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ में मौजूदा महाजेनको की गारे पेलमा सेक्टर–2 खदान से कोयले का पहला डिस्पैज औपचारिक रूप से शुरू हो गया है। इस कोयले का उपयोग महाराष्ट्र में बिजली का उत्पादन करने के लिए किया जाएगा। इसे देश की दीर्घकालिक ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

गारे पेलमा सेक्टर–2 कोल ब्लॉक को महाराष्ट्र राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी लिमिटेड (महाजेनको) द्वारा विकसित किया जा रहा है, जो महाराष्ट्र में विद्युत उत्पादन की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इकाई है। इस परियोजना के माध्यम से महाराष्ट्र की ताप विद्युत परियोजनाओं को छत्तीसगढ़ से सुनिश्चित और स्थिर ईंधन आपूर्ति प्राप्त होगी, जिससे बिजली उत्पादन की निरंतरता और विश्वसनीयता को मजबूती मिलेगी।

गारे पेलमा सेक्टर–2 कोल माइंस में लगभग 655.15 मिलियन टन कोयला भंडार उपलब्ध है। इसकी अधिकतम वार्षिक उत्पादन क्षमता 23.6 मिलियन टन है। परियोजना के पूर्ण संचालन से छत्तीसगढ़ राज्य को रॉयल्टी, जिला खनिज निधि (डीएमएफ), वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) तथा अन्य मदों के माध्यम से लगभग 29,000 करोड़ रुपए का प्रत्यक्ष राजस्व प्राप्त होने का अनुमान है।

खनन गतिविधियों से क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। परियोजना के तहत 3,400 से अधिक प्रत्यक्ष रोजगार उपलब्ध कराए जाएंगे, वहीं परिवहन, निर्माण, खानपान, सुरक्षा, ठेकेदारी और अन्य सहायक सेवाओं के माध्यम से बड़ी संख्या में अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर भी विकसित होंगे, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत गति मिलेगी।

महाजेनको के मुताबिक, स्थानीय विकास को प्राथमिकता देते हुए परियोजना क्षेत्र में सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत कार्य किए जा रहे हैं। लगभग 35 करोड़ रुपए की प्रारंभिक सीएसआर योजना के अंतर्गत स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता, आधारभूत संरचना और कौशल विकास से जुड़े कार्य शुरू किए गए हैं। इसके साथ ही संचालन अवधि के दौरान परियोजना के शुद्ध लाभ का 2 प्रतिशत प्रतिवर्ष स्थानीय विकास कार्यों में निवेश किया जाएगा। परियोजना से प्रभावित 14 गांवों के 1,679 परिवारों के लिए पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन योजना भी प्रभावी रूप से लागू की जा रही है।

पर्यावरण संरक्षण को लेकर भी परियोजना में विशेष ध्यान दिया गया है। एक व्यापक पर्यावरण प्रबंधन योजना के अंतर्गत हरित पट्टी का विकास, बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण, प्रदूषण नियंत्रण उपाय, जल संरक्षण तथा खनन के पश्चात भूमि सुधार जैसे कार्यों को प्राथमिकता के साथ लागू किया जा रहा है, जिससे पर्यावरणीय संतुलन को बनाए रखा जा सके।

--आईएएनएस

एबीएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Money Plant Vastu: घर में लगाया है मनी प्लांट तो रखें इन बातों का ध्यान, वरना जेब हो जाएगी खाली!

Money Plant Vastu: वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट को घर में लगाते समय कुछ बातों का विशेष ध्यान रखने के लिए कहा गया है. कई बार लोग अनजाने में ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिससे मनी प्लांट से लाभ होने के बजाय नुकसान होना शुरू हो जाता है.

Continue reading on the app

  Sports

HDFC बैंक के ग्राहकों के लिए बड़ी अपडेट, 11 और 12 अप्रैल को बंद रहेगी ये सर्विस, डाउनटाइम अलर्ट जारी

एचडीएफसी बैंक देश के बड़े बैंकों में से एक है। यह कई सेवाएं ऑफर करता है। लाखों ग्राहक इससे जुड़े हुए हैं। यदि आपका भी इस बैंक में खाता है, तो आपके लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। 11 और 12 अप्रैल को कुछ देर के लिए फॉरेक्स प्रीपेड कार्ड से जुड़ी सर्विस बाधित (HDFC … Thu, 09 Apr 2026 22:10:29 GMT

  Videos
See all

Satish Chandra Dubey का बड़ा दावा...14 अप्रैल को Nitish Kumar देंगे इस्तीफा, बिहार में BJP CM? #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T17:01:05+00:00

Congress MP Rakesh Rathore Statement: ब्राह्मणों पर विवादित बयान देकर फंसे राकेश राठौर! मचा बवाल! #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T17:00:46+00:00

Mukesh Khanna ने Samay Raina को लताड़ा, Indias Got Latent पर भी बोले । Samay Raina Controversy #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T17:00:06+00:00

ChakraView | Sumit Awasthi: बाबरी वाले Humayun Kabir के 'स्टिंग ऑपरेशन' से बंगाल में मचा घमासान! #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T17:05:44+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers