रोज के नाश्ते में दें नया ट्विस्ट, बनाएं मोरिंगा के पराठे, ये सुपरफूड देगा स्वाद और सेहत का जबरदस्त कॉम्बिनेशन
Moringa Paratha Recipe: मोरिंगा पराठा एक हेल्दी और झटपट बनने वाला नाश्ता है, जिसमें पोषण और स्वाद दोनों का परफेक्ट बैलेंस मिलता है. सुबह की भागदौड़ में यह आसान रेसिपी आपको दिनभर एनर्जी देती है और परिवार के हर सदस्य को पसंद आती है.
छत पर उल्टे घड़े! गर्मी से बचने के लिए शहरों में लोग अपनाने लगे गांव का जुगाड़, जानें
Tips And Tricks: अप्रैल से जून तक पड़ने वाली तेज गर्मी में बिना एसी या कूलर के रहना मुश्किल हो जाता है. बढ़ते बिजली बिल के कारण हर कोई महंगे साधन नहीं अपना पाता, ऐसे में पुराने देसी तरीके फिर से लोकप्रिय हो रहे हैं. इन्हीं में से एक खास तकनीक है छत पर उल्टे मिट्टी के घड़े लगाने की. इस विधि में छत बनाते समय खाली जगह में घड़ों को उल्टा रखकर उनके बीच सीमेंट भर दिया जाता है. इससे छत के अंदर एयर पॉकेट्स बनते हैं, जो इंसुलेशन का काम करते हैं और गर्मी को घर के अंदर आने से रोकते हैं. यह तकनीक न सिर्फ गर्मियों में घर को ठंडा रखती है, बल्कि सर्दियों में गर्माहट भी बनाए रखती है. इसकी लागत भी कम आती है और बिजली की जरूरत नहीं पड़ती. पहले गांवों में प्रचलित यह तरीका अब बढ़ती गर्मी और खर्च के कारण शहरों में भी फिर से अपनाया जा रहा है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18






















