Arjun Kapoor: क्या मुश्किल दौर से गुजर रहे अर्जुन कपूर? लिखा ऐसा पोस्ट, टेंशन में आ गए फैंस
Arjun Kapoor: अभिनेता अर्जुन कपूर सोशल मीडिया पर अक्सर लोगों की नजरों में बने रहते हैं। वजह उनकी कोई फिल्म या गाने नहीं बल्कि, मीम्स और ट्रोलिंग है जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर उनका नाम छाया रहता है। अब हाल ही में एक्टर ने इंस्टाग्राम पर कुछ ऐसा मैसेज शेयर किया जिसे पढ़कर फैंस चिंता में आ गए।
अर्जुन कपूर का क्रिप्टिक पोस्ट
अर्जुन कपूर ने 9 अप्रैल को अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर एक क्रिप्टिक नोट शेयर किया। उन्होंने अपनी स्टोरी में लिखा, "अंत को स्वीकार करें, भले ही वह आपके मन मुताबिक न हुआ हो।" इस एक लाइन के मैसेज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी।
जैसे ही यह पोस्ट सामने आया, फैंस तरह-तरह के कयास लगाने लगे। कई लोगों को लगा कि अभिनेता किसी निजी मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं, जबकि कुछ यूजर्स ने उनके मानसिक स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई।
सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रिया
यह पोस्ट तेजी से वायरल हो गया, खासकर रेडिट पर इसे लेकर काफी चर्चा हुई। कुछ यूजर्स ने दावा किया कि अर्जुन शायद किसी भावनात्मक परेशानी से जूझ रहे हैं। वहीं, कई फैंस ने उनके समर्थन में कमेंट करते हुए कहा कि उन्हें बेवजह ट्रोल किया जाता है।
कई लोगों ने यह भी कहा कि अर्जुन जैसे शांत स्वभाव के कलाकारों को अक्सर निशाना बनाया जाता है, जबकि अन्य विवादित हस्तियों को नजरअंदाज कर दिया जाता है।
इमोशनल पोस्ट के बाद सामने आए अर्जुन
हाल ही में अर्जुन कपूर अपनी दिवंगत मां के जन्मदिन पर एक भावुक पोस्ट भी शेयर कर चुके हैं, जिसने फैंस को काफी इमोशनल कर दिया था। इसके बाद जब वह एक इवेंट में नजर आए, तो सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करने के लिए माफी भी मांगी।
अर्जुन कपूर का वर्क फ्रंट
काम की बात करें तो अर्जुन कपूर आखिरी बार फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' में नजर आए थे, जिसमें उनके साथ भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह भी थीं।
अब वह जल्द ही नो एंट्री 2 में नजर आएंगे, जो 2005 की सुपरहिट फिल्म का सीक्वल है। इस फिल्म में वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ भी अहम भूमिका में होंगे। फिल्म का निर्माण बोनी कपूर कर रहे हैं।
कभी देखी है 'सांप की मौसी'? आपके आसपड़ोस में आ जाएगी नजर, देखते ही डर जाते हैं बच्चे
आपने अपनी लाइफ में सांप को तो कई बार देखा होगा लेकिन क्या आपने कभी सांप की मौसी को देखा है? हम बात कर रहे हैं कॉमन डॉटेड गार्डन स्किंक. ये आपके बगीचों की रखवसाली करता है और कीड़े-मकौड़े खाकर आपके बगीचे की रक्षा करता है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
News18



















