Responsive Scrollable Menu

Arjun Kapoor की Viral Post ने खड़े किए सवाल, क्या Personal Life में चल रही है कोई उथल-पुथल?

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक और रहस्यमयी नोट शेयर किया है, जिसने उनके फैंस को चिंता में डाल दिया है। अर्जुन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'अंत को स्वीकार करो, भले ही वह वैसा न हुआ हो जैसा तुम चाहते थे।' एक्टर का यह मैसेज देखते ही इंटरनेट पर अटकलों का बाजार गर्म हो गया। कई लोग इसे उनकी निजी जिंदगी में चल रही उथल-पुथल से जोड़कर देख रहे हैं।

रेडिट जैसे प्लेटफॉर्म्स पर भी यह पोस्ट वायरल हो गई है, जहां फैंस उनके मानसिक स्वास्थ्य को लेकर चिंता जता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि शायद अर्जुन गहरे तनाव से गुजर रहे हैं, वहीं कुछ लोगों ने उन ट्रोलर्स की आलोचना की जो अक्सर अर्जुन का मजाक उड़ाते हैं।

इमोशनल पोस्ट के बाद जब सामने आए अर्जुन

अपनी दिवंगत मां के जन्मदिन पर एक भावुक पोस्ट शेयर करने के बाद, अर्जुन कपूर हाल ही में सीमा सिंह द्वारा आयोजित एक खास इवेंट में नजर आए। जब इवेंट से उनका वीडियो सामने आया, तो कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करने के लिए उनसे माफी मांगी। वीडियो में अर्जुन सफेद शर्ट और काले सूट में काफी साधारण और शालीन नजर आ रहे थे। उन्होंने वहां मौजूद पैपाराजी से भी बातचीत की। फैंस का कहना है कि लोग अक्सर सीधे-सादे कलाकारों को निशाना बनाते हैं, जो कि गलत है।
 

इसे भी पढ़ें: Sanya Malhotra-Rishabh Sharma का एक साल पुराना सीक्रेट अफेयर खत्म! एक दूसरे को किया Unfollow


अर्जुन कपूर का वर्क फ्रंट

काम की बात करें तो अर्जुन कपूर को आखिरी बार भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह के साथ फिल्म 'मेरे हस्बैंड की बीवी' में देखा गया था। फिलहाल उन्होंने मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बन रही अपनी अगली फिल्म का दिल्ली शेड्यूल पूरा कर लिया है।
 

इसे भी पढ़ें: उनकी हिम्मत ने मुझे लड़ने की ताकत दी, Still Alive में पिता को याद कर भावुक हुए कॉमेडियन Samay Raina


आने वाली बड़ी फिल्में

अर्जुन कपूर जल्द ही ब्लॉकबस्टर कॉमेडी फिल्म 'नो एंट्री' के सीक्वल 'नो एंट्री 2' में दिखाई देंगे। अनीस बज्मी के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में उनके साथ वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ भी मुख्य भूमिकाओं में होंगे। चर्चा है कि तमन्ना भाटिया इस फिल्म में लीड एक्ट्रेस हो सकती हैं, हालांकि अभी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। इस फिल्म को अर्जुन के पिता बोनी कपूर प्रोड्यूस कर रहे हैं। बोनी कपूर ने हाल ही में ओरिजिनल स्टार कास्ट फिल्म में न ले पाने पर अपनी नाराजगी भी जाहिर की थी, जिसके बाद अब पूरी नई स्टार कास्ट के साथ इस प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाया जा रहा है।

Continue reading on the app

KKR vs LSG Live Score: केकेआर वर्सेस एलएसजी में घमासान, थोड़ी देर में होगा टॉस

KKR vs LSG Live Score: कोलकाता नाइटराइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीमें आईपीएल के 15वें मैच में ईडन गार्डंस स्टेडियम में आमने सामने हैं. यह मैच दोनों टीमों के लिहाज से अहम है. एलएसजी ने दो में से एक मैच जीते हैं जबकि एक में उसे हार मिली है. वहीं केकेआर को दो मैचों में हार मिली है वहीं एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था. उसे आईपीएल के इस सीजन में पहली जीत का इंतजार है.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: CSK ने दिल्ली को मात देकर दर्ज की पहली जीत, संजू सैमसन ने खेली बेहतरीन पारी

आईपीएल 2026 के 18वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया। ये सीएसके  की इस सीजन की पहली जीत है। सीएसके से मिले 213 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की पूरी 189 रन बनाकर ऑलआउट हुई। 
 
चेन्नई सुपर किंग्स से मिले 213 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत अच्छी रही। केएल राहुल और पाथुम निसांका ने पहले विकेट के लिए मिलकर 4.6 ओवर में 61 रन जोड़े, राहुल 10 गेंदों में 18 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, निसांका ने 24 गेंदों में 5 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 41 रन बनाए। हालांकि समीर रिजवी इस मुकाबले में फ्लॉप रहे वह महज 6 रन ही बना पाए और अपना विकेट गंवा बैठे। कप्तान अक्षर पटेल ने एक विकेट झटका। 

डेविड मिलर भी दिल्ली कैपिटल्स की नैया को पार नहीं लगा पाए वह महज 14 गेंदों में 17 रन ही बना पाए। आशुतोष शर्मा 10 गेंदों में19 रन बनाने के बाद नूर अहमद की गेंद पर अंशुल कंबोज को कैच देकर पवेलियन लौटे। ट्रिस्टन स्टब्स ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 38 गेंदों पर 60 रनों की दमदार पारी खेली, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिल सका। आकिब 4 रन बनाकर आउट हुए। कुलदीप यादव 4 रन बनाकर अंशुल कंबोज का शिकार बने। चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से जेमी ओवरटन ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 18 रन देकर 4 विकेट निकाले। वहीं, अंशुल कंबोज ने 3 विकेट चटकाए। 

चेन्नई ने 20 ओवर में 2 विकेट गंवाकर स्कोरबोर्ड पर 212 रन लगाए। संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ की सलामी जोड़ी इस सीजन में पहली बार अच्छी लय में दिखाई दी। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 6.2 ओवर में 62 रन जोड़े। ऋतुराज 18 गेंदों का सामना करने के बाद 15 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद सैमसन को आयुष म्हात्रे के रूप में अच्छा जोड़ीदार मिला। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 68 गेंदों में 113 रन की अहम साझेदारी निभाई। आयुष ने इस दौरान 36 गेंदों में 59 रन बनाकर रिटायर्ड आउट हुए। वहीं संजू सैमसन ने 52 गेंदों में आईपीएल में अपना चौथा शतक लगाया। सैमसन ने 56 गेंदों में 15 चौके और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 115 रनों की यादगार पारी खेली। वहीं, शिवम दुबे ने 10 गेंदों में नाबाद 20 रन बनाए। गेंदबाजी में दिल्ली की ओऱ से एकमात्र विकेट अक्षर पटेल ने लिया।    
Sun, 12 Apr 2026 07:02:00 +0530

  Videos
See all

Iran Israel Us War Update Live : 12 April, 2026 | Iran US War | Iran US Ceasefire | Trump | Lebanon #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-12T02:09:33+00:00

PM Modi Bengal Rally: TMC की 'भय वाली राजनीति' पर पीएम मोदी का बड़ा बयान | Latest News | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-12T02:15:01+00:00

Asim Munir News | Shehbaz Sharif News | Iran-US peace talks: Headlines देखिए | Aaj Ki Taza Khabar #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-12T02:08:52+00:00

Iran Israel War Live: Israel Iran Conflict | Iran US Ceasefire | Iran Israel US Tensions |World News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-12T02:17:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers