Responsive Scrollable Menu

2026 की दुनियाभर की टॉप-10 फिल्मों में शामिल हुई धुरंधर-2:क्रिस हेम्सवर्थ और जेंडया की फिल्मों को पीछे छोड़ा, ₹1656 करोड़ हुआ वर्ल्डवाइड कलेक्शन

आदित्य धर की स्पाई ड्रामा फिल्म धुरंधर: द रिवेंज इस साल दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है। बॉक्स ऑफिस मोजो की लिस्ट के अनुसार रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने क्रिस हेम्सवर्थ और जेंडया जैसे हॉलीवुड के कई बड़े सेलेब्स की फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। इस लिस्ट में 'प्रोजेक्ट हेल मैरी', 'द सुपर मारियो गैलेक्सी मूवी' और 'वुदरिंग हाइट्स' जैसी बड़ी फिल्में शामिल हैं। फिल्म ने चीनी एनिमेटेड मूवी 'बूनी बीयर्स: द हिडन प्रोटेक्टर' (139 मिलियन डॉलर) को पीछे छोड़कर इस एलीट लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। सिनेमाघरों में अपने तीसरे हफ्ते के अंत तक 'धुरंधर 2' ने भारत में 1000 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन (1246 करोड़ ग्रॉस) कर लिया है। हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन करीब 1656 करोड़ रुपए हो गया है। भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म धुरंधर 2 भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म है। इसके अलावा गल्फ देशों में रिलीज न होने के बावजूद, फिल्म ने नॉर्थ अमेरिका में 26 मिलियन डॉलर और अन्य क्षेत्रों में 15 मिलियन डॉलर से अधिक की कमाई की है। हॉलीवुड की बड़ी फिल्मों को दी मात रणवीर सिंह की इस फिल्म ने कमाई के मामले में कई हॉलीवुड एक्टर्स की फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। क्रिस हेम्सवर्थ की फिल्म 'क्राइम 101' ने फरवरी में रिलीज होने के बाद 72 मिलियन डॉलर कमाए थे, जो 'धुरंधर 2' के मुकाबले काफी कम है। इसी तरह फिल्म ने राचेल मैकएडम्स की 'सेंड हेल्प' (94 मिलियन डॉलर) और रिज अहमद की 'हैमलेट' (78 मिलियन डॉलर) को भी मात दी है। जेंडया और रॉबर्ट पैटिनसन की फिल्म 'द ड्रामा' ने अब तक सिर्फ 26 मिलियन डॉलर कमाए हैं, जबकि 'धुरंधर 2' ने अपने ओपनिंग वीकेंड में ही 80 मिलियन डॉलर बटोर लिए थे। पार्ट 1 के लाइफटाइम रिकॉर्ड को 10 दिन में तोड़ा इस फिल्म की कामयाबी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसने 'धुरंधर' के पहले पार्ट के ओवरसीज लाइफटाइम कलेक्शन को महज 10 दिनों में ही पीछे छोड़ दिया था। यह सबसे तेजी से 1000 करोड़ रुपए (वर्ल्डवाइड) कमाने वाली फिल्म बन गई है। फिल्म ने भारत में 100 करोड़ से लेकर 1000 करोड़ तक के सभी माइलस्टोन सबसे कम समय में हासिल किए हैं। साथ ही, यह अब तक की सबसे बड़ी हिंदी ओपनर और सबसे बड़ा ओपनिंग वीकेंड देने वाली फिल्म भी बन चुकी है।

Continue reading on the app

पंजाबी महिला ड्रग डीलर को 15 साल कैद:केटामाइन क्वीन के नाम से फेमस, हॉलीवुड सेलिब्रिटीज कस्टमर; ड्रग्स लेने से एक्टर की हुई मौत

अमेरिका में केटामाइन क्वीन के नाम से फेमस पंजाबी मूल की महिला जसवीन संघा को 15 साल की सजा सुनाई गई है। लॉस एंजेलिस फेडरल कोर्ट के जज शेरिलिन पीस गार्नेट ने 8 अप्रैल को सजा सुनाते हुए कहा कि संघा ने हाई-प्रोफाइल क्लाइंट्स को ड्रग्स सप्लाई कर लग्जरी जिंदगी जी। फ्रेंड्स सीरीज के फेमस एक्टर मैथ्यू पेरी की मौत में उसका सीधा रोल था। पेरी की 2023 में केटामाइन ओवरडोज से मौत हुई थी। जसवीन ने खुद कबूल किया था कि उन्होंने पेरी को केटामाइन बेची थी। संघा के परिवार का कनेक्शन जालंधर के पास फिल्लौर से है। जालंधर के संघा गांव से जुड़े गोत्र की जसवीन संघा का जन्म 22 जुलाई 1983 को लंदन (ब्रिटेन) में हुआ। माता नीलम सिंह और पिता बलजीत सिंह छोकर इंडस्ट्रियलिस्ट हैं। दादा-दादी ईस्ट लंदन में फैशन रिटेल बिजनेस चलाते हैं और रॉयल फैमिली है। परिवार बाद में कैलिफोर्निया के कैलाबासास चला गया, जहां जसवीन का बचपन बीता। वे अमेरिका-ब्रिटेन की ड्यूल सिटीजन हैं। जानें कौन हैं संघा और कैसे ड्रग क्वीन बनीं… पेरी का फायदा उठाकर लग्जरी लाइफ बिताई जसवीन संघा और मैथ्यू पेरी के बीच कोई दोस्ती नहीं थी। संघा के वकील ने स्पष्ट किया कि उनके संबंधों की खबरें महज अफवाहें हैं। असल में संघा मुख्य ड्रग सप्लायर थी, जिसने बिचौलियों के जरिए पेरी तक केटामाइन पहुंचाया। पेरी को सीधे तौर पर संघा से कभी बात करने की जरूरत नहीं पड़ी। पेरी के सहायक को केटामाइन ड्रग बेची अक्टूबर 2023 में संघा ने पेरी के सहायक को केटामाइन बेची, जो पेरी की मौत का कारण बना। साक्ष्य मिटाने की कोशिशों के बावजूद संघा ने सितंबर 2025 में अपना गुनाह कबूल कर लिया। 8 अप्रैल को अदालत ने उन्हें ड्रग बेचने और पेरी की मौत का दोषी मानकर 15 साल की सजा सुनाई।

Continue reading on the app

  Sports

वसुंधरा राजे का ‘मेरा ही चला गया’ बयान चर्चा में आया, बारां-झालावाड़ में सियासी हलचल हुई तेज

राजस्थान की राजनीति में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का एक बयान चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल बारां-झालावाड़ क्षेत्र में सांसद दुष्यंत सिंह की जनसंवाद यात्रा के दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा, “लोग मुझसे कहते हैं कि मेरा काम नहीं हुआ, करवाओ… लेकिन भैया, मैं अब नहीं लड़ सकती। वहीं जब मेरा ही चला … Thu, 09 Apr 2026 23:05:34 GMT

  Videos
See all

Nashik: MNC IT कंपनी में धर्मांतरण का खेल, Nitesh Rane बोले- 'हम जिहादियों को मिट्टी में मिला देंगे' #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T17:29:12+00:00

Ceasefire violation: युद्ध विराम खत्म! अब खूनी जंग तय? #shorts #ceasefire #middleeastcrisis #iranwar #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T17:33:05+00:00

ChakraView | Sumit Awasthi: संसद-विधानसभाओं में महिलाओं का 33% आरक्षण कब हो रहा लागू? | PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T17:24:29+00:00

Ye Bharat Ki Baat Hai: जंग शुरू! | Iran Israel Ceasfire | America Vs China | Pakistan | PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T17:24:47+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers