Responsive Scrollable Menu

मध्यप्रदेश पुलिस साइबर नवाचार राष्ट्रीय मंच पर सम्मानित, भोपाल के उप निरीक्षक भरतलाल प्रजापति को ‘Excellence in Cyber Policing’ अवार्ड

साइबर अपराध आज कानून-व्यवस्था के सामने तेजी से उभरती नई चुनौती है। तकनीक के बढ़ते उपयोग के साथ साइबर ठगी, डिजिटल अपराध एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी के नए-नए तरीके सामने आ रहे हैं। इन चुनौतियों से निपटने के लिए मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा एक ओर जहां लगातार जनजागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर साइबर अपराध की जांच को अधिक प्रभावी बनाने के लिए तकनीक एवं नवाचार का उपयोग भी निरंतर बढ़ाया जा रहा है।

Future Crime Research Foundation

इसी दिशा में मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर पुलिसिंग में किए जा रहे नवाचार को राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण पहचान मिली है। भोपाल साइबर क्राइम में पदस्थ उप निरीक्षक भरतलाल प्रजापति को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में 6 एवं 7 अगस्त को आयोजित FutureCrime Summit 2026 के दौरान Future Crime Research Foundation (FCRF) द्वारा ‘FCRF Excellence Award 2026 – Excellence in Cyber Policing’ से सम्मानित किया गया। भरतलाल प्रजापति को यह सम्मान ‘Investigation Camp’ के विकास तथा साइबर पुलिसिंग एवं डिजिटल इन्वेस्टिगेशन में तकनीक के प्रभावी उपयोग के लिए प्रदान किया गया है। Investigation Camp का उद्देश्य वास्तविक जांच के दौरान सामने आने वाली तकनीकी चुनौतियों को समझकर उनके लिए ऐसे व्यावहारिक एवं तकनीक आधारित समाधान विकसित करना है, जिनका उपयोग जांच अधिकारी जमीनी स्तर पर आसानी से कर सकें।

तकनीक आधारित जांच को सरल और प्रभावी बनाने की पहल

साइबर अपराधों की जांच में डिजिटल साक्ष्य, तकनीकी विश्लेषण और विभिन्न डिजिटल माध्यमों से प्राप्त जानकारी का महत्वपूर्ण योगदान होता है। Investigation Camp के माध्यम से जांच अधिकारियों के सामने आने वाली ऐसी व्यावहारिक समस्याओं के समाधान विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे साइबर एवं डिजिटल अपराधों की जांच को अधिक व्यवस्थित, त्वरित और प्रभावी बनाया जा सके। यह सम्मान किसी एक अधिकारी की उपलब्धि मात्र नहीं, बल्कि वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन एवं साइबर क्राइम टीम के सामूहिक प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान है।

साइबर अपराध के विरुद्ध बहुआयामी प्रयास

मध्यप्रदेश पुलिस साइबर अपराध से निपटने के लिए रोकथाम, जनजागरूकता, त्वरित रिपोर्टिंग, तकनीकी जांच और कार्रवाई—इन सभी स्तरों पर लगातार कार्य कर रही है। साइबर अपराधों से बचाव के लिए वर्ष 2025 में ‘सेफ क्लिक’ अभियान के माध्यम से नागरिकों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। इसके क्रम को आगे बढ़ाते हुए वर्ष 2026 में ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान संचालित किया गया है, जिसके माध्यम से नागरिकों, विद्यार्थियों, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों एवं विभिन्न वर्गों को ऑनलाइन ठगी से बचाव, डिजिटल सुरक्षा तथा साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल आवश्यक कदम उठाने के संबंध में जागरूक किया जा रहा है।इसी क्रम में नागरिकों को साइबर अपराध की शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया को अधिक सुगम और त्वरित बनाने की दिशा में ई-जीरो एफआईआर जैसी पहल भी शुरू की गई है। इसका उद्देश्य तकनीक के माध्यम से नागरिकों को पुलिस सेवाओं से अधिक सहजता से जोड़ना तथा साइबर अपराध की सूचना एवं कार्रवाई की प्रक्रिया को प्रभावी बनाना है।

बदलते साइबर अपराध के साथ पुलिसिंग में भी निरंतर बदलाव

साइबर अपराधी लगातार नए तरीकों और तकनीकों का उपयोग कर रहे हैं। ऐसे में पुलिसिंग को भी पारंपरिक तरीकों तक सीमित न रखते हुए तकनीक, डिजिटल फॉरेंसिक, डेटा एनालिसिस, साइबर इंटेलिजेंस एवं नवाचार के माध्यम से लगातार सशक्त किया जा रहा है। मध्यप्रदेश पुलिस का प्रयास है कि नागरिक साइबर अपराध का शिकार होने से पहले ही सतर्क हों और अपराध घटित होने की स्थिति में बिना देरी पुलिस तक पहुंचें। इसी उद्देश्य से जनजागरूकता अभियानों के साथ-साथ साइबर अपराधों की जांच एवं कार्रवाई की क्षमता को भी लगातार मजबूत किया जा रहा है।

Continue reading on the app

ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाने वाले चार चोर गिरफ्तार, 5 किलो चांदी के जेवर, मूर्तियाँ बरामद, हैदराबाद में की वारदात

ग्वालियर पुलिस ने एक ज्वेलरी शॉप में चोरी करने वाले चार बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, पुलिस ने इनके पास से चोरी किये गए करीब 5 किलो चांदी के जेवर बरामद किये हैं, इनमें भगवान की चांदी की मूर्तियाँ, चांदी की गाय सहित भगवान के श्रृंगार से जुडी वस्तुएं शामिल है, पूछताछ में खुलासा हुआ है कि अंतरराज्यीय गैंग है चोरों ने हैदराबाद में एक ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाया है जहाँ से 03 किलो चांदी व 200 ग्राम सोना चोरी करना स्वीकार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कोटावाला मोहल्ला निवासी रविन्द शर्मा ने ग्वालियर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी जिसमें उन्होंने बताया था कि किलागेट रोड पर उसकी ज्वेलरी शॉप है, 19 जुलाई की रात को वो अपनी दुकान बंद कर आये और जब 20 जुलाई को सुबह पहुंचे तो दुकान का शटर टूटा था, चैक करने पर दुकान से चांदी की पायल, करधौनी, कड़े, चूड़ियां, अंगूठियां, पूजा सामग्री, अन्य चांदी के सामान सहित सोने का मंगलसूत्र, टॉप्स एवं पेंडल गायब थे।

पुलिस ने शिकायत दर्ज करने के बाद पड़ताल शुरू की, इसी दौरान पुलिस को कल सूचना मिली कि ज्वेलरी शॉप में चोरी छोटू उर्फ योगेश मंडेलिया, गोलू उर्फ राजेश मंडेलिया, अतुल शर्मा, श्याम सुंदर कुशवाह द्वारा की गई है। पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू की और सिरोल थाना क्षेत्र से छोटू उर्फ योगेश मंडेलिया, गोलू उर्फ राजेश मंडेलिया को धरदबोचा।  पूछताछ में उन्होंने किलागेट ज्वेलरी शॉप में चोरी की है, दोनों ने बताया कि इसमें उनका साथ  अतुल शर्मा एवं श्याम सुंदर कुशवाह ने भी दिया है।

5 किलों चांदी के जेवर , मूर्तियाँ जब्त 

पुलिस ने पकडे गए चोरों से पूछताछ के आधार पर  तुल शर्मा एवं श्याम सुंदर कुशवाह को भी पकड़ लिया गया और जब ज्वेलरी शॉप में चोरी के सम्बन्ध में पूछताछ की तो उन्होंने भी अपराध करना स्वीकार कर लिया ग्वालियर थाना पुलिस द्वारा चारों आरोपियों को उक्त प्रकरण में गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपियों के पास से 05 किलो चांदी के जेबरात, तथा 06 मोबाइल व 01 एक्टिवा को जब्त कर लिया।

चोरी की एक्टिवा से रेकी की फिर चोरी की 

आरोपियों ने बताया कि 19/20 जुलाई की घटना वाली रात से एक दिन पहले उन्होंने बैजाताल क्षेत्र से लाल रंग की एक एक्टिवा चोरी की थी और उसकी  मदद से गोला का मंदिर क्षेत्र एमें एक दुकान से लगभग 30 किलो पीतल का सामान चोरी किया था उसके बाद उसी रात ये किला गेट पहुंचे जहाँ ज्वेलरी शॉप में चोरी की उसके बाद यह लोग भोपाल, उज्जैन, नागपुर, हैदराबाद तरफ भाग गये थे। इसके बाद हैदराबाद में भी एक अगस्त को ज्वेलरी शॉप से 03 किलो चांदी व 200 ग्राम सोना चोरी करना स्वीकार किया है, पुलिस आरोपियों से अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ कर रही है।

Continue reading on the app

  Sports

बोर में बाघ की तलाश, तालेगांव में रेड बॉल का अभ्यास, वैभव सूर्यवंशी ने जंगल सफारी का उठाया लुत्फ, दलीप ट्रॉफी में करेंगे उप कप्तानी

Vaibhav Suryavanshi enjoyed a forest safari: वैभव सूर्यवंशी वर्धा के बोर टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी का लुत्फ उठाते नजर आए. करीब 4 घंटे चले इस रोमांचक सफर के बाद वैभव तालेगांव पहुंच गए जहां वह राजस्थान रॉयल्स की एकेडमी में लाल गेंद से कड़ा अभ्यास कर रहे हैं. ईस्ट जोन के उप-कप्तान के रूप में आगामी दलीप ट्रॉफी में अपनी जगह पक्की करने और फर्स्ट क्लास करियर के सामान्य आंकड़ों को सुधारने के इरादे से वैभव, बैटिंग कोच विक्रम राठौड़ की निगरानी में दिन-रात पसीना बहा रहे हैं. Sat, 8 Aug 2026 22:42:04 +0530

  Videos
See all

Delhi News : ‘तीज महोत्सव 2026’ में शामिल हुईं CM रेखा #teejcelebration #cmrekhagupta #delhinews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T17:46:33+00:00

Haridwar: Ganga की तेज धार में बहे 18 कांवड़िए SDRF ने सुरक्षित निकाला | SHORTS #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T17:46:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers