Responsive Scrollable Menu

JPSC Protest: ना बोल पा रहे ना खड़े हो पा रहे, कैसी है 15 दिन से अन्न त्यागे देवेंद्र महतो की हालत

JPSC JSSC Protests : रांची में JPSC-JSSC भर्ती सुधारों को लेकर चल रहा आंदोलन 15वें दिन भी जारी है। अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की तबीयत काफी बिगड़ गई है। उन्होंने कहा कि उनके शरीर के अंग अब साथ नहीं दे रहे हैं।

Continue reading on the app

प्रयागराज में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में पहुंचे राहुल गांधी, बोले- नफरत छोड़ रोजगार के लिए उठाएं आवाज

Rahul Gandhi at Prayagraj: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को प्रयागराज पहुंचे, जहां उन्होंने छात्रों के साथ संवाद किया. ‘छात्रों की गूंज’ नाम से आयोजित इस कार्यक्रम में शिक्षा, रोजगार, बेरोजगारी, प्रतियोगी परीक्षाओं, पेपर लीक और भर्ती प्रक्रिया में देरी जैसे युवाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई. राहुल गांधी ने छात्रों से कहा कि युवा ही देश का भविष्य हैं और उन्हें अपने अधिकारों के लिए शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज उठानी चाहिए.

राहुल गांधी ने कहा कि आज पूरी दुनिया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI की बात कर रही है. लेकिन AI के लिए डेटा बेहद महत्वपूर्ण है. उन्होंने छात्रों से कहा कि डेटा से AI बनाया जा सकता है, लेकिन AI से डेटा नहीं बनाया जा सकता. इसलिए युवाओं की क्षमता के साथ-साथ उनके डेटा की भी बड़ी भूमिका है.

उन्होंने कहा कि भारत में बड़ी संख्या में युवा हैं और यही देश की सबसे बड़ी ताकत है. राहुल गांधी ने युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और क्षमता को देश के भविष्य से जोड़ते हुए कहा कि आने वाले समय में भारत की प्रगति में युवाओं और तकनीक की अहम भूमिका होगी.

युवा क्षमता और डेटा को बताया विकास की ताकत

राहुल गांधी ने कहा कि भारत में करीब 40 करोड़ ऊर्जावान युवा हैं. उन्होंने कहा कि 21वीं सदी में किसी भी देश की आर्थिक और तकनीकी प्रगति के लिए युवा क्षमता और डेटा ये दो चीजें महत्वपूर्ण हैं.

उन्होंने छात्रों से कहा कि भारत के युवाओं के पास प्रतिभा और ऊर्जा की कोई कमी नहीं है. साथ ही देश में डिजिटल तकनीक और डेटा का इस्तेमाल भी तेजी से बढ़ा है. ऐसे में युवाओं की क्षमता और तकनीकी संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है.

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया और रील्स के बढ़ते चलन का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि युवाओं को मनोरंजन के साथ-साथ अपने भविष्य, शिक्षा और रोजगार पर भी ध्यान देना चाहिए. उनका कहना था कि युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा में इस्तेमाल करने की जरूरत है.

रोजगार और भर्ती प्रक्रिया पर भी हुई चर्चा

कार्यक्रम में युवाओं से जुड़े रोजगार के मुद्दे भी प्रमुखता से उठे. राहुल गांधी ने कहा कि स्थायी रोजगार के अवसर युवाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं. उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं और सरकारी भर्तियों में होने वाली देरी को लेकर भी छात्रों की चिंताओं पर चर्चा की.

उन्होंने कहा कि युवाओं को अपने भविष्य को लेकर जागरूक रहना चाहिए और अपनी आवाज मजबूती से रखनी चाहिए. छात्रों से संवाद के दौरान उन्होंने उनकी समस्याएं सुनीं और शिक्षा तथा रोजगार से जुड़े मुद्दों को आगे भी उठाने की बात कही.

नफरत नहीं, संवाद और सकारात्मक बदलाव की बात

राहुल गांधी ने छात्रों से कहा कि अपनी बात रखने के लिए नफरत या हिंसा का रास्ता नहीं अपनाना चाहिए. उन्होंने कहा कि देश की संस्कृति सत्य और अहिंसा की रही है और युवाओं को इसी भावना के साथ आगे बढ़ना चाहिए.

उन्होंने छात्रों से कहा कि किसी भी व्यवस्था में बदलाव के लिए सकारात्मक सोच और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखना जरूरी है. राहुल गांधी ने कहा कि युवाओं को डरने की जरूरत नहीं है. उन्हें अपने अधिकारों और भविष्य से जुड़े मुद्दों पर खुलकर चर्चा करनी चाहिए.

उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान के युवाओं ने अपनी आवाज रखी है और इसे आगे भी मजबूती से उठाने की जरूरत है. उन्होंने छात्रों से एकजुट होकर अपने भविष्य और बेहतर अवसरों के लिए काम करने का आह्वान किया.

कांग्रेस ने कहा- छात्रों की आवाज आगे बढ़ाएगी पार्टी

कार्यक्रम के बाद कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा कि पार्टी छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाती रहेगी. पार्टी ने कहा कि प्रयागराज में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम युवाओं को अपनी बात रखने का मंच देने की कोशिश है.

कांग्रेस के मुताबिक, छात्रों की शिक्षा, रोजगार और भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी चिंताओं को सामने लाने के लिए ऐसे संवाद आगे भी जारी रखे जाएंगे. कार्यक्रम में राहुल गांधी ने भी छात्रों की भागीदारी को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि देश के भविष्य को बेहतर बनाने में युवाओं की भूमिका सबसे अहम है.

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी के बयान को BJP ने सराहा, किरेन रिजिजू ने कहा- उनके विचार सकारात्मक संदेश देते हैं

Continue reading on the app

  Sports

अश्मिता चालिहा का ऐतिहासिक कारनामा! कोरिया मास्टर्स सुपर 300 का खिताब किया अपने नाम

भारत की युवा शटलर अश्मिता चाहिला ने इतिहास रचते हुए कोरिया मास्टर्स सुपर 300 का खिताब अपने नाम कर लिया है. फाइनल में अश्मिता ने चीन की चौथी वरीयता प्राप्त हान कियान शी को हराया. बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल में भारतीय खिलाड़ियों ने ये दूसरा खिताब जीता है. इससे पहले तन्वी शर्मा ने ताइपे ओपन का खिताब जीता था. Sun, 9 Aug 2026 09:29:58 +0530

  Videos
See all

Tiranga Yatra: तिरंगा यात्रा में शामिल हुए सीएम योगी, कहीं बड़ी बात | CM Yogi | Lucknow | Indian Army #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T04:45:13+00:00

Har Ghar Tiranga Abhiyan: हर घर अभियान के साथ CM योगी का संदेश सुनो | CM Yogi | BJP | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T04:45:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers