Responsive Scrollable Menu

Video: आर्मी की बीवी अब फेमस होगी? 1 लाख फॉलोअर्स के साथ बनीं झारखंडी भौजी, 40 की उम्र बनाईं पहचान

Womens Success Story: 40 की उम्र में ज़िंदगी जहां अक्सर ठहरने लगती है. वहीं झारखंड की सुषमा देवी ने नया मोड़ चुनकर सोशल मीडिया को दूसरा करियर बना लिया. पलामू की रहने वाली और आर्मी जवान की पत्नी सुषमा ने बच्चों के बड़े होने के बाद खाली समय को शिकायत नहीं, संभावना की तरह देखा. यूट्यूब के जरिए उन्हें पता चला कि सोशल मीडिया सिर्फ मनोरंजन नहीं, कमाई और पहचान का मजबूत जरिया भी है. उन्होंने अपना चैनल शुरू किया और झारखंड की प्राकृतिक खूबसूरती, लोक कला, बाजार और खानपान को कंटेंट का आधार बनाया. झारखंडी भौजी के नाम से पहचानी जाने वाली सुषमा के आज विभिन्न प्लेटफॉर्म पर 1 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. उनके बेटे खुद कैमरामैन बनकर साथ देते हैं, जिससे मां-बेटे की जोड़ी एक प्रोफेशनल टीम में बदल गई है. समाज के ताने आर्मी वाली बीवी अब फेमस होगी. आज उनकी सफलता की गवाही बन चुके हैं. सुषमा हर महीने सोशल मीडिया से होने वाली कमाई से बच्चों की पढ़ाई और घर की जरूरतें संभाल रही हैं. साबित करते हुए कि सपनों की कोई एक्सपायरी डेट नहीं होती.

Continue reading on the app

5 इंडियन एक्टर्स जिनके नाम सबसे ज्यादा 1000 करोड़ वाली फिल्में, लिस्ट में सिर्फ एक फीमेल स्टार

देश के कई एक्टर्स हैं जिनकी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ या उससे ज्यादा की कमाई की है। आज हम आपको टॉप 5 सबसे ज्यादा 1000 करोड़ की हिट फिल्में देने वाले इंडियन एक्टर्स के नाम बता रहे हैं। लिस्ट में सिर्फ एक हिरोइन का नाम है। 

Continue reading on the app

  Sports

इस गेंदबाज ने बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 मैच में 9 विकेट, हैट्रिक और एक ओवर में चटकाए 4 विकेट

क्रिकेट में आए दिन कई रिकॉर्ड बनते हैं तो कई रिकॉर्ड टूटते हैं। वहीं टी20 मैच में 5 विकेट हॉल प्राप्त करना किसी भी गेंदबाज के लिए आसान बात नहीं है। जसप्रीत बुमराह भी ऐसा कारनामा नहीं कर पाए हैं आजतक। लेकिन एक गेंदबाज ने 5 नहीं बल्कि 9 विकेट हॉल निकालकर पूरे क्रिकेट जगत में सनसनी मचा दी है। उस गेंदबाज ने ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है जो अभी तक नहीं बना था। इस गेंदबाज की परफॉर्मेंस इतनी खतरनाक थी कि एक ओवर में हैट्रिक ली थी, जबकि एक ओवर में चार विकेट निकाले थे। 

दरअसल, ब्राजील की लॉरा कार्डोसो ने रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया, वह पुरुषों या महिलाओं के टी20 क्रिकेट में एक ही पारी में 9 विकेट लेने वाली पहली खिलाड़ी बन गई हैं। कार्डोसो ने लेसोथो के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की जिसमें उन्होंने तीन ओवर ही फेंके और 4 रन देकर 9 विकेट अपने नाम किए। जो टी20 क्रिकेट में अबतक के सबसे अच्छे गेंदबाजी आंकड़े हैं। 3 ओवर में से दो ओवर में तो एक भी रन कार्डोसो ने नहीं दिया। 

पिछला सबसे अच्छा प्रदर्शन भूटान के सोनम येशे के नाम था, जिन्होंने 2025 में पुरुषों के टी20 में म्यांमार के खिलाफ सिर्फ सात रन देकर आठ विकेट लिए थे। महिलाओं के टी20 रिकॉर्ड की बात करें तो कार्डोसो ने 2024 में मंगोलिया के खिलाफ इंडोनेशिया की रोहमालिया के 7/0 के आंकड़ों को पछाड़ दिया है और नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। इस रिकॉर्ड को अब 10 विकेट लेकर ही तोड़ा जा सकता है, जो कि संभव है लेकिन बहुत ही ज्यादा मुश्किल भी है। 
Thu, 09 Apr 2026 18:42:50 +0530

  Videos
See all

Tej Pratap Yadav News: महिलाओं पर ये क्या बोल गए लालू के बेटे तेज प्रताप! | #tejpratapyadav #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T13:41:36+00:00

Elections 2026: असम-केरलम-पुडुचेरी..किसके हाथ लगेगी बाजी? Assam | Kerala | Puducherry |BJP |Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T13:46:06+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: भारत की परमाणु शक्ति देख China-US का ये हुआ हाल ? Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T13:41:45+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha : ट्रंप पर रूस का तंज ! | Hindi news | Latest News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T13:30:48+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers