Responsive Scrollable Menu

भारत हर वैश्विक संकट से और भी मजबूत होकर उभरा है: शक्तिकांत दास

नई दिल्ली, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत ने वैश्विक संकटों के दौरान लगातार मजबूत लचीलापन (रेजिलिएंस) दिखाया है और सिर्फ उनसे उबरने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि हर बार खुद को और मजबूत बनाकर उभरा है। यह बात प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव शक्तिकांत दास ने गुरुवार को कही।

राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित एआईएमए नेशनल लीडरशिप कॉन्क्लेव में बोलते हुए शक्तिकांत दास ने कहा कि कठिन समय में भारत की यात्रा यह दिखाती है कि देश चुनौतियों के बावजूद लगातार आगे बढ़ता रहा है।

उन्होंने कहा, हर संकट के दौरान देश ने सिर्फ मुश्किलों को झेला ही नहीं, बल्कि हर बार पहले से ज्यादा मजबूत बनकर बाहर निकला है।

उन्होंने बताया कि इस समय वैश्विक अर्थव्यवस्था अनिश्चितता और तनाव से गुजर रही है, जहां भू-राजनीतिक तनाव, सप्लाई चेन में रुकावट और अलग-अलग क्षेत्रों में असमान विकास देखने को मिल रहा है।

दास ने कहा, वैश्विक अर्थव्यवस्था में जोखिम फिलहाल नीचे की ओर ज्यादा झुके हुए हैं। ऐसे माहौल में उन्होंने भारत के मजबूत आर्थिक प्रदर्शन पर जोर दिया।

उन्होंने बताया कि देश ने वित्त वर्ष 2025-26 में 7.6 प्रतिशत की वास्तविक जीडीपी वृद्धि दर्ज की, जबकि पिछले पांच वर्षों में औसत वृद्धि दर 7.8 प्रतिशत रही है।

उन्होंने कहा कि भारत की ताकत सिर्फ संकट झेलने में नहीं, बल्कि उन परिस्थितियों में खुद को बदलने और बेहतर बनाने में है।

दास के मुताबिक, मैक्रोइकॉनॉमिक स्थिरता, लगातार नीति फैसले, इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास और मजबूत घरेलू मांग जैसे कारकों ने इस मजबूती को बनाने में अहम भूमिका निभाई है।

महंगाई को नियंत्रित रखने के महत्व पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि बढ़ती कीमतों का सबसे ज्यादा असर गरीबों पर पड़ता है।

उन्होंने कहा कि कम महंगाई से लोगों की खरीदने की क्षमता बढ़ती है और इससे पूरी अर्थव्यवस्था को स्थिरता मिलती है।

उन्होंने यह भी बताया कि संकट के दौरान भारत ने संतुलित नीतियां अपनाईं, जहां जरूरत पड़ने पर राजकोषीय और मौद्रिक कदम उठाए गए और समय पर उन्हें वापस भी लिया गया ताकि सिस्टम में असंतुलन न बने।

दास ने अर्थव्यवस्था में हो रहे संरचनात्मक बदलावों का भी जिक्र किया, जिसमें तेजी से डिजिटलीकरण, इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार और इलेक्ट्रॉनिक्स व सेमीकंडक्टर जैसे सेक्टरों में वृद्धि शामिल है।

उन्होंने कहा, वैश्विक स्तर पर भारत ने रणनीतिक स्वायत्तता बनाए रखते हुए अपने साझेदारी नेटवर्क को विविध बनाया है, जिससे किसी एक देश पर निर्भरता कम हुई है।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Harshit Bhatt Death: मेरे बेटे की हत्‍या हुई है, हर्षित भट्ट की मां के बड़े आरोप

नोएडा में गड्ढे में डूबने से छात्र की मौत का मामला सामने आया. सेक्टर 94 हादसे में बड़ा खुलासा हुआ है. सेंटर प्रोजेक्ट पर अब सवाल उठ रहे हैं क्योंकि 395 करोड़ के प्रोजेक्ट में लापरवाही सामने आ रही है. अधूरा निर्माण हादसे की वजह बना है और इसका शिलान्यास हुआ था. दिसंबर 2023 तक प्रोजेक्ट का काम पूरा होना था. साइट पर प्रोजेक्ट बोर्ड और सर्टिफिकेट मिले हैं. सुरक्षा इंतजामों की कमी पर अब सवाल उठ रहे हैं. वहीं हैबिटेट सेंटर बनकर तैयार 2023 तक हो जाना था,लेकिन अब लापरवाही के कारण यहां पर बड़ा हादसा हो गया.

इसकी वजह से एक छात्र की मौत हो गई है. जुलाई 2021 में इसका शिलान्यास हुआ था और दिसंबर 2023 तक इस प्रोजेक्ट का काम पूरा होना था, तो नोएडा सेक्टर 94 में छात्र के डूबने से मौत के मामले में अब बड़ी जानकारी सामने आ रही है. इस प्रोजेक्ट  से जुड़े अहम दस्तावेज सामने आए हैं और हैबिटेट सेंटर का निर्माण प्रस्तावित था. मौके पर प्रोजेक्ट का बो डिजाइन और यूपी निर्माण निगम से जुड़े प्रमाण भी मिले हैं. बताया यह जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट का शिलान्यास जुलाई 2021 में किया गया था और इसे दिसंबर 2023 तक करीब 395 करोड़ की लागत से पूरा किया जाना था. 

Continue reading on the app

  Sports

कौन है सीएसके का ये नया 'हथियार', डेब्यू मैच की पहली ही गेंद पर विकेट लेकर मचाया तहलका

Who is Gurjapneet Singh: चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 27 वर्षीय तेज गेंदबाज गुरजपनीत सिंह को आईपीएल डेब्यू कराया, जिन्होंने पहली ही गेंद पर विकेट लेकर रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया. वह आईपीएल डेब्यू मैच की पहली ही गेंद पर विकेट लेने वाले 11वें गेंदबाज बन गए हैं. Sat, 11 Apr 2026 23:52:20 +0530

  Videos
See all

Jaipur में सपा प्रमुख प्रमुख Akhilesh Yadav ने बयान देते हुए कहा- PDA भाजपा को हराने जा रहा है #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T20:02:24+00:00

Mathura Yamuna River Boat Tragedy: मथुरा में कोहराम! यमुना में डूबी नाव, चश्मदीदों ने बताया क्या हुआ #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T20:00:27+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: भारत को 700 साल तक फ्री बिजली कैसे मिलेगी ? #newskipathshala #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T20:10:57+00:00

Fake Advertisement Scam Exposed: ठग गिरोह का भंडाफोड़, ऐसे फंसाते थे जाल में! Police Action #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T20:30:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers