भक्ति, शक्ति और सेवा; अनंत अंबानी की जन्मदिन पर सारंगपुर में यज्ञ, गौशाला के लिए ₹10 करोड़ दान
Anant Ambani Birthday Celebration: रिलायंस इंडस्ट्रीज के एग्ज़िक्युटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी का 31वां जन्मदिन इस बार सिर्फ जश्न तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सेवा और आस्था का एक बड़ा उदाहरण बन गया. गुजरात के बोटाद जिले स्थित श्री कष्टभंजन देव हनुमान मंदिर में अंबानी परिवार ने ₹10 करोड़ गौ-सेवा के लिए समर्पित किए. इस मौके पर एक और बड़ी पहल की घोषणा हुई. सारंगपुर धाम में करीब 28 एकड़ में फैली एक अत्याधुनिक गौशाला बनाई जा रही है, जिसकी कुल लागत लगभग ₹15 करोड़ बताई जा रही है. इस प्रोजेक्ट में दुनिया की जानी-मानी कंपनी DeLaval का सहयोग लिया जा रहा है, जो डेयरी टेक्नोलॉजी में 130 साल से ज्यादा पुरानी कंपनी है. इस 'श्री कष्टभंजन देव गौशाला' में करीब 500 गायों के लिए आधुनिक और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. खास बात यह है कि इस पूरे प्रोजेक्ट को अंबानी परिवार खुद संभाल रहा है और इसमें किसी अन्य दाता का सहयोग नहीं लिया जा रहा.अनंत अंबानी के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र के लिए मंदिर परिसर में विशेष 'मारुति यज्ञ' का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए.
Punjab में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम: दो आतंकी गिरफ्तार, भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद
पंजाब पुलिस ने राज्य में एक बड़ी आतंकी साजिश को सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया है. दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है और उनके पास से पांच हैंड ग्रेनेड, दो स्पेशल डेटोनेटर तथा एक किलोग्राम IED विस्फोटक बरामद हुआ है. पुलिस आतंकी मॉड्यूल के विदेशी हैंडलर्स की तलाश कर रही है, जिनकी योजना पंजाब में एक हाई-इंपैक्ट धमाके की थी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18




















