Responsive Scrollable Menu

सतीश शाह का पिंडदान 'साराभाई' की कास्ट ने किया था:राजेश कुमार ने बताया- निःसंतान होने पर गया में पूरी टीम ने निभाई परंपरा

एक्टर राजेश कुमार ने हाल ही में बताया कि दिवंगत एक्टर सतीश शाह के लिए टीवी शो साराभाई वर्सेज साराभाई की पूरी कास्ट ने गया में पिंडदान किया था, क्योंकि उनकी कोई संतान नहीं थी। राजेश कुमार ने यूट्यूब चैनल बॉलीवुड बबल से बात करते हुए सतीश शाह को बहुत जिंदादिल और पॉजिटिव इंसान बताया। उन्होंने कहा कि सीरियस हेल्थ प्रॉब्लम के बावजूद, उन्होंने कभी भी अपने दर्द को अपने व्यवहार या काम पर असर नहीं पड़ने दिया। राजेश के मुताबिक, सतीश शाह डायलिसिस पर थे और उनका किडनी ट्रांसप्लांट भी हुआ था, लेकिन उन्होंने कभी निराशा नहीं दिखाई। वे शम्मी कपूर से काफी प्रेरित थे, जिन्होंने जीवन के आखिरी समय में भी हिम्मत नहीं हारी। सतीश शाह आखिरी दिनों तक खुशमिजाज थे राजेश ने कहा कि सतीश शाह अपने निधन से कुछ दिन पहले भी नॉर्मल और खुशमिजाज मूड में थे। एक्टर ने कहा, "मैंने उनसे चार दिन पहले बात की थी और वह तब भी खुशमिजाज और एनर्जी से भरे हुए थे।" पिंडदान को लेकर राजेश कुमार ने कहा कि वे गया से हैं, जहां यह परंपरा निभाई जाती है। सतीश शाह के निःसंतान होने के कारण शो की पूरी टीम ने मिलकर उनका पिंडदान किया। यह एक इमोशनल फैसला था। सतीश शाह का अक्टूबर 2025 में निधन हुआ था सतीश शाह का निधन 25 अक्टूबर 2025 को 74 साल की उम्र में मुंबई में हुआ। शाह के निधन को लेकर शुरुआत में किडनी फेलियर की बात सामने आई थी। हालांकि बाद में राजेश कुमार ने साफ किया था कि उनका निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ था। सतीश शाह फिल्म और टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना नाम थे। उन्होंने साराभाई वर्सेज साराभाई और जाने भी दो यारो जैसे प्रोजेक्ट्स से पहचान बनाई। इसके अलावा वे फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, मैं हूं ना, रा.वन और इश्क विश्क में भी नजर आए थे।

Continue reading on the app

IPL 2026: डेविड मिलर नहीं आईपीएल के इस नियम की वजह से हार गई दिल्ली कैपिटल्स

दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ जीता हुआ मैच गंवा दिया. टीम को 1 रन से हार मिली. डेविड मिलर ने इस मुकाबले में एक रन नहीं लेकर गलती की लेकिन क्या आप जानते हैं कि आईपीएल का एक नियम भी दिल्ली की हार की वजह बना.

Continue reading on the app

  Sports

जीतने की रेस में थी दिल्ली कैपिटल्स , ये ओवर बना चेन्नई के लिए मैच का टर्निंग पॉइंट

CSK vs DC Turning Point: चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर आईपीएल 2026 की अपनी पहली जीत दर्ज की. दूसरी पारी के 19वें ओवर में ट्रिस्टब्स स्टब्स के विकेट ने चेन्नई की जीत तय कर दी. स्टब्स के क्रीज पर रहने से दिल्ली मुकाबले में बनी हुई थी, लेकिन उनका आउट होना टर्निंग पॉइंट साबित हुआ. स्टब्स 38 गेंदों में 60 रन की पारी खेलकर आउट हुए. Sun, 12 Apr 2026 04:46:29 +0530

  Videos
See all

Himanta Biswa Sarma News | Assam में चुनावी घमासान पर हिमन्त बिश्व शर्मा ने कह दी ये बड़ी बात |News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T23:53:59+00:00

Himanta Biswa Sarma News | हिमंत बिश्व शर्मा ने ये कहकर सबको चौंकाया! #himantabiswasarma #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-12T00:00:59+00:00

Tejashwi Yadav Vs Nitish Kumar | नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर पर तेजस्वी यादव ने साधा निशाना #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-12T00:10:38+00:00

Rashtragarv | Sushant Sinha: 'अग्नि-6' का सस्पेंस तनाव में PAK-China! | PM Modi | Agni Missile #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T23:46:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers