Responsive Scrollable Menu

राघव चड्ढा ने संजय दत्त की तारीफ की:कहा- धुरंधर के लिए आपको बहुत प्यार मिला; संजय को मेहमाननवाजी के लिए घर बुलाया

आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता राघव चड्ढा ने फिल्म ‘धुरंधर 2’ की सफलता के बाद संजय दत्त के लिए एक खास नोट लिखा है। राघव ने हाल ही में अपने घर पर संजय दत्त की मेजबानी की और उनके साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। राघव चड्ढा ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "कुछ समय पहले अपने घर पर संजय दत्त की मेजबानी करना खुशी की बात थी। वे मेरे जानने वाले सबसे मिलनसार लोगों में से एक हैं। ‘धुरंधर’ के लिए आपको जो प्यार मिल रहा है, उसे देखकर बहुत अच्छा लगा। आपका औरा आज भी वैसा ही है और हर दौर में लोग आपको उतना ही पसंद करते हैं।" राघव ने आगे लिखा कि संजय दत्त इस सफलता के पूरी तरह हकदार हैं। धुरंधर 2 ने ‘बाहुबली 2’ को पछाड़ा इससे पहले रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने 20 दिनों के भीतर फिल्म ने भारत में 1,033.37 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन कर लिया है। इस आंकड़े के साथ ही फिल्म ने एसएस राजामौली की ‘बाहुबली 2’ के घरेलू नेट कलेक्शन (1,030.42 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है। अब जल्द ही यह फिल्म अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ के ऑल-टाइम रिकॉर्ड को तोड़ कर भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन सकती है। पार्ट 1 के लाइफटाइम रिकॉर्ड को 10 दिन में तोड़ा इस फिल्म की कामयाबी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसने 'धुरंधर' के पहले पार्ट के ओवरसीज लाइफटाइम कलेक्शन को महज 10 दिनों में ही पीछे छोड़ दिया था। यह सबसे तेजी से 1000 करोड़ रुपए (वर्ल्डवाइड) कमाने वाली फिल्म बन गई है। फिल्म ने भारत में 100 करोड़ से लेकर 1000 करोड़ तक के सभी माइलस्टोन सबसे कम समय में हासिल किए हैं। साथ ही, यह अब तक की सबसे बड़ी हिंदी ओपनर और वर्ल्डवाइड सबसे बड़ा ओपनिंग वीकेंड देने वाली फिल्म भी बन चुकी है।

Continue reading on the app

नौसेना के लिए डिवेलप किया खास प्रॉडक्ट, रॉकेट सा उड़ा यह डिफेंस शेयर, 2340% से ज्यादा चढ़ गया है शेयर

अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के शेयर 13% से ज्यादा चढ़कर 238.85 रुपये पर पहुंच गए। कंपनी ने बताया है कि उसने लिम्पेट माइंस के लिए ब्लास्ट ट्रायल्स सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। कंपनी ने बताया है कि हम इकलौती ऐसी भारतीय कंपनी हैं, जिन्होंने नौसेना के लिए यह प्रॉडक्ट डिवेलप किया है।

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 CSK VS DC: चेन्नई सुपर किंग्स की पहली जीत के पीछे रहे ये 3 धुरंधर, जिनके कारण गूंज उठा स्टेडियम Whistle Podu से

Chennai Super Kings ने अपने घर में Delhi Capitals को 23 रन से हरा कर इस सीजन की पहली जीत दर्ज कराई। जानिए कौन रहे मैच के धुरंधर। Sun, 12 Apr 2026 08:47:57 +0530

  Videos
See all

PM Modi Siliguri Road Show: पीएम मोदी का जबरदस्त जलवा देखो #PMModiji #Siliguri #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-12T03:37:47+00:00

Iran America War Update: ईरान-अमेरिका बातचीत पर बड़ी खबर! | Islamabad | Ceasefire | Attack | Blast #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-12T03:45:05+00:00

Bhagyafal: Kanya राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? | Horoscope | Shorts | Rashifal #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-12T03:37:43+00:00

Shorts: नन्हे बच्चों के साथ CM योगी का खास मूमेंट | CM Yogi | Viral News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-12T03:40:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers