मुस्लिम युवक का सिर काटकर बीच सड़क पर रखा:अररिया में भीड़ ने आरोपी को पीटा; गुस्साए लोगों ने आगजनी-तोड़फोड़ की
अररिया में एक शख्स ने दूसरे शख्स का गला काटकर उसका सिर बीच सड़क पर रख दिया। मृतक की पहचान मो. नवी हुसैन के रूप में हुई है। जिसने वारदात को अंजाम दिया उसका नाम राहुल चौहान बताया जा रहा है। घटना के बाद से इलाके में बवाल मचा हुआ है। गुस्साए लोगों ने आरोपी को भी पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। उसे अस्पताल लाया गया है। भीड़ ने सड़क पर आगजनी की है। इलाके के सभी दुकानों को बंद कर दिया गया है। घटना फारबिसगंज थाना क्षेत्र के मार्केटिंग यार्ड गेट नंबर 2 के पास हुई। वारदात से जुड़ी कुछ तस्वीरें देखिए अब सिलसिलेवार ढंग से पढ़िए पूरी वारदात आज सुबह पिकअप चालक मो. नवी हुसैन राहुल कुमार के पास पहुंचा। राहुल सत्तू बेचता है। नवी ने राहुल से कहा कि, सत्तू वाली कैसी है। इतने पर राहुल भड़क गया। पहले दोनों में बहस हुई। इसी बीच राहुल ने चाकू निकाल कर नवी के पेट में मार दिया। फिर उसके सिर को धड़ से अलग कर बीच सड़क रख दिया। पिकअपर की हत्या के बाद मौके पर मौजूद लोग आक्रोशित हो गए। भीड़ ने सत्तू विक्रेता को पकड़ लिया और उसे बेरहमी से पीटा। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आक्रोशित भीड़ ने सड़क जाम कर की आगजनी इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। आक्रोशित भीड़ ने सुभाष चौक के पास सड़क जाम कर आगजनी भी की, जिससे यातायात बाधित हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुकेश कुमार साहा ने बताया कि, एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है, जबकि दूसरे युवक की तलाश जारी है। पूरे इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। पुलिस बल कैंप कर स्थिति पर नजर रखे हुए है। क्रोशित लोगों को समझाया जा रहा है।
100 घंटे तक चलने वाले गेमिंग Headphone लाया देसी ब्रांड: ₹2,999 है शुरूआती कीमत, देखिए खासियत
Zebronics ने भारत में अपने नए वायरलेस हेडफोन्स Zeb Silencio 200T को लॉन्च कर दिया है, जिससे उसके ऑडियो प्रोडक्ट लाइनअप का विस्तार हुआ है। कंपनी का दावा है कि इन हेडफोन को फुल चार्ज पर 100 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है। साथ ही इनमें आपको 40mm ड्राइवर्स, 1000mAh बैटरी, और ANC सपोर्ट मिलता है। इन हेडफोन्स की कीमत ₹2,999 रखी गई है और ये Amazon.in पर खरीद के लिए उपलब्ध हैं। ये तीन रंगों—Blue, Black और Maroon—में आते हैं।
Zeb Silencio 200T के स्पेसिफिकेशन
Zeb Silencio 200T में 40mm Neodymium ड्राइवर्स दिए गए हैं, जो हाई-क्वालिटी साउंड प्रदान करते हैं। इनमें Sound Monster और Vocal Enhance जैसे इक्वलाइज़र मोड्स मिलते हैं, साथ ही बेहतर गेमिंग अनुभव के लिए लो-लेटेंसी गेमिंग मोड भी दिया गया है।
हेडफोन्स में 48dB Hybrid Active Noise Cancellation (ANC) फीचर है, जो आसपास के शोर को प्रभावी तरीके से कम करता है। इसमें 1000mAh की बैटरी दी गई है, जो बिना ANC के 100 घंटे तक का प्लेबैक देती है। साथ ही, इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है- सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग में 10 घंटे तक का इस्तेमाल किया जा सकता है।
कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth v6.0 दिया गया है और AUX पोर्ट भी मौजूद है, जिससे इसे वायर्ड मोड में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें डुअल पेयरिंग सपोर्ट मिलता है, जिससे आप एक साथ दो डिवाइसेज के बीच आसानी से स्विच कर सकते हैं। साथ ही, डुअल-माइक्रोफोन Environmental Noise Cancellation (ENC) कॉल के दौरान क्लियर वॉइस क्वालिटी देता है।
कंफर्ट के लिए इसमें सॉफ्ट ईयर कुशन और एडजस्टेबल हेडबैंड दिया गया है, जिससे लंबे समय तक इस्तेमाल करना आसान हो जाता है। टच कंट्रोल्स के जरिए म्यूजिक, वॉल्यूम और कॉल्स को आसानी से मैनेज किया जा सकता है। इसके अलावा, यह Google Assistant और Siri जैसे वॉयस असिस्टेंट को भी सपोर्ट करता है।
इनका वजन 263 ग्राम है, जिससे ये हल्के और पोर्टेबल हैं। Zebronics ऐप सपोर्ट के साथ यूजर्स ऑडियो सेटिंग्स को और बेहतर तरीके से कंट्रोल कर सकते हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Haribhoomi




















