अमेरिका के दबाव में पाकिस्तान बना बिचौलिया? रिपोर्ट में खुलासा- शहबाज नहीं बल्कि मुनीर ने निभाई अहम भूमिका
US Iran Ceasefire: अमेरिका और ईरान के बीच दो दिनों से युद्धविराम लागू है. इस युद्धविराम को लेकर अब बड़ा खुलासा हुआ है. इस सीजफायर में पाकिस्तान ने खुद को अमेरिका और ईरान के बीच शांतिदूत के रूप में पेश करने की कोशिश की, लेकिन फाइनेंशियल टाइम्स की एक रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है. जिसमें कहा गया है कि ईरान के साथ अस्थायी युद्धविराम कराने के लिए पाकिस्तान पर व्हाइट हाउस द्वारा दबाव डाला गया था.
सीजफायर के लिए अमेरिका ने डाला पाकिस्तान पर दबाव
इस रिपोर्ट ने पाकिस्तान के स्वतंत्र राजनयिक रुख पर गंभीर सवाल उठाए हैं. इस रिपोर्ट में पता चला है कि अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर के लिए इस्लामाबाद एक तटस्थ मध्यस्थ नहीं था, बल्कि अमेरिका के लिए अस्थायी युद्धविराम समझौते को आगे बढ़ाने का एक सुविधाजनक माध्यम था. फाइनेंशियल टाइम्स ने वार्ता से परिचित लोगों का हवाला देते हुए बताया है कि अमेरिका ने पाकिस्तान पर दबाव डाला कि वह वाशिंगटन के प्रस्ताव को ईरान के सामने रखे, जिससे पाकिस्तान दोनों पक्षों के बीच एक सक्रिय तटस्थ भागीदारी के बजाय केवल एक संदेशवाहक बनकर रह गया.
शहबाज शरीफ ने दिया था युद्धविराम का सुझाव
रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका के कहने पर ही पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने ही सबसे पहले सार्वजनिक रूप से दो सप्ताह के युद्धविराम का सुझाव दिया था. जबकि सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने केंद्रीय भूमिका निभाई और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, जेडी वैंस और राजदूत स्टीव विटकॉफ सहित अमेरिकी अधिकारियों के साथ आपातकालीन चर्चा की.
अमेरिका के लिए मोहरा बना पाकिस्तान
इसके अलावा, रिपोर्ट में कहा गया कि पाकिस्तान का मध्यस्थ के रूप में शामिल होना उसकी कूटनीतिक कुशलता की वजह नहीं है, बल्कि उसे इस विश्वास के कारण शामिल किया गया था कि ईरान "अमेरिकी समर्थित प्रस्ताव को स्वीकार करने की अधिक संभावना रखता है यदि इसे किसी मुस्लिम-बहुल पड़ोसी देश द्वारा पेश किया जाए." यानी पाकिस्तान इस मध्यस्थता में अमेरिका के लिए एक मोहरा बन गया.
शहबाज शरीफ की जल्दबाजी से खुली पाकिस्तान की पोल
अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर को लेकर पाकिस्तान की पहल की पोल प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ द्वारा सोशल मीडिया पोस्ट पर कर इसका श्रेय लेने की जल्दबाजी से खुल गई. फाइनेंशियल टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सऊदी अरब के पेट्रोकेमिकल केंद्र जुबैल पर ड्रोन हमले के बाद पाकिस्तान का खुद को तटस्थ खिलाड़ी के रूप में पेश करने का प्रयास भी खतरे में पड़ गया. इस्लामाबाद ने पिछले साल रियाद के साथ एक पारस्परिक रक्षा समझौता किया था. पाकिस्तान अभी भी तटस्थ बना हुआ है, जिससे रियाद को कूटनीतिक प्रयासों में शामिल होने की अनुमति मिली है.
पाकिस्तान के दावे से अमेरिका-इजरायल का इनकार
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने यह भी कहा है कि लेबनान को युद्धविराम में शामिल किया गया था, लेकिन डोनाल्ड ट्रंप और इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू दोनों ने इस बयान को खारिज कर दिया है, जिससे इजरायल को हिजबुल्लाह के खिलाफ अपने सैन्य अभियान जारी रखने की अनुमति मिल गई है. इस बीच, अमेरिका और ईरान के बीच राजनयिक वार्ता इस सप्ताह के आखिर में इस्लामाबाद में होने वाली है, जहां दोनों पक्ष युद्ध शुरू होने के बाद हफ्तों से जारी तीव्र शत्रुता को समाप्त करने के उद्देश्य से सीधी बातचीत करेंगे.
हैवी ड्राइवर है भाई! वैभव सूर्यवंशी ने मैदान पर चलाई कार, तो यूजर्स ने दिए अतरंगी रिएक्शंस
Vaibhav Suryavanshi: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स के स्टार ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने तहलका मचा रखा है. वह जब-जब मैदान पर उतर रहे हैं, तब-तब विपक्षी गेंदबाजों पर हावी होते दिख रहे हैं. मुंबई इंडियंस के साथ खेले गए मैच में तो वैभव ने जसप्रीत बुमराह की पहली गेंद पर ही छक्का लगाया, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया. वैभव ने ये मैसेज दे दिया है कि उनके सामने कोई भी गेंदबाज आ जाए, वह अपने खेलने का तरीका नहीं बदलेंगे. बल्लेबाजी करते वक्त वैभव जितना सीरियस रहते हैं, आमतौर पर वह उतना ही हंसी-मजाक भी करते हैं. अब राजस्थान रॉयल्स ने अपने युवा खिलाड़ी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसे यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं.
Vaibhav Suryavanshi का वीडियो RR ने किया शेयर
IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी का नाम लगातार चर्चा में बना हुआ है. कभी वह 15 गेंद पर में फिफ्टी लगाकर सुर्खियां बटोर लेते हैं, तो कभी जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट जैसे खतरनाक गेंदबाजों पर हमला बोलकर सभी को दंग कर देते हैं. हालांकि, अब राजस्थान रॉयल्स ने एक वीडियो शेयर की है, जिसमें वैभव सूर्यवंशी गाड़ी चलाते दिख रहे हैं.
Just Vaibhav being Vaibhav ???????? pic.twitter.com/qUDNalj9rN
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) April 9, 2026
दरअसल, वैभव अभी 15 साल के हैं और वह काफी मैदान पर काफी मजाक-मस्ती भी करते हैं. RR द्वारा शेयर वीडियो में आप देख सकते हैं कि वैभव ने रिमोट कंट्रोल से चलने वाली कार को चला रहे हैं, जिसे अक्सर टॉस के वक्त सिक्का लाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. इस दौरान देखा जाता है कि सपोर्ट स्टाफ की तरफ से कहा जाता है कि वैभव को कार चलानी है, लेकिन उसके पास तो ड्राइविंग लाइसेंस नहीं. इसके बाद वैभव कार चलाते-चलाते बोलते हैं... चले समस्तीपुर लेकर चलें
यहां देखें यूजर्स के रिएक्शंस
अभी तो 15 का है सिर्फ ????
— Pooja (@the_pooja1) April 9, 2026
Driving licence nehi hai bhai ka????
— VIRAT FAN (@pabitamallick90) April 9, 2026
Nothing do with age. Men love remote cars even if they cross 60..
— karthick (@karthickjj81) April 9, 2026
वैभव सूर्यवंशी का IPL 2026 का प्रदर्शन
Vaibhav ka jawaab nahi! ????????
— Star Sports (@StarSportsIndia) April 7, 2026
Jasprit Bumrah par bhi Vaibhav Sooryavanshi pade bhaari! ????
Bhojpuri ka asli mazza sirf JioHotstar par dekhiye! ????#TATAIPL 2026 | #RRvMI | LIVE NOW ???? https://t.co/Dc4qz69QC4 pic.twitter.com/QcsrgoF9rG
राजस्थान रॉयल्स के स्टार ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन अब तक 3 मैच खेले हैं, जिसकी 3 पारियों में उन्होंने 40.67 के औसत और 248.98 की स्ट्राइक रेट से 122 रन बनाए हैं. इस दौरान सूर्यवंशी 10 चौके और 11 छक्के लगाए हैं. वैभव राजस्थान रॉयल्स को मजबूत शुरुआत दे रहे हैं.
वैभव ने सीजन के पहले ही मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 15 गेंद पर अर्धशतक लगाया था और फिर 17 गेंद पर 52 रन बनाकर आउट हुए थे. फिर गुजरात टाइटंस के खिलाफ उन्होंने 31 रन बनाए और पिछले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ वैभव ने 39 रनों की छोटी मगर आतिशी पारी खेली.
10 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स IPL 2026 में खेलेगी अगला मैच
राजस्थान रॉयल्स अपना अगला मुकाबला 10 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ खेलने वाली है. ये मैच गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला जाएगा. आरआर और आरसीबी दोनों ही टीमें विजयरथ पर सवार हैं. अब देखने वाली बात होगी कि कौन जीतकर अपनी जीत की लय को बरकरार रखता है, तो वहीं किसे हार का सामना करना पड़ता है. इस मैच में एक बार फिर सभी की नजरें वैभव सूर्यवंशी पर टिकी होंगी.
ये भी पढ़ें: RR के स्टार बल्लेबाज के सिर सजी ऑरेन्ज कैप, जानिए IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation





















