Responsive Scrollable Menu

18 से 25 साल की लड़कियों का वर्कप्लेस पर सेक्सुअल हैरेसमेंट! मल्टीनेशनल कंपनी की महिला HR गिरफ्तार, नासिक का ये केस हिला देगा

Nashik Case: महाराष्ट्र पुलिस ने बताया कि नासिक की एक मल्टीनेशनल कंपनी की महिला कर्मचारियों की मेंटल और सेक्सुअल हैरेसमेंट की शिकायतों के बाद छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने मल्टीनेशनल कंपनी का नाम लिए बिना कहा कि इस संबंध में कुल 9 FIR दर्ज की गई हैं

Continue reading on the app

Turkey पहुंचा भारत, 3 देशों ने पाक को दिया झटका

एक तरफ युद्ध का तनाव है और दूसरी तरफ लगातार सीजफायर और उसे लेकर उहापोह की स्थिति। यानी कि अमेरिका और ईरान के युद्ध ने पूरी दुनिया में उथल-पुथल मचा कर रख दिया है। और दूसरी तरफ है भारत और उसकी डिप्लोमेसी। युद्ध से ठीक उलट भारत अपने डिप्लोमेटिक रिश्तों को मजबूत कर रहा है। यही वजह है कि जहां एक वक्त भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में दरार पड़ गए थे, वहां भी बांग्लादेश और भारत के रिश्ते मजबूत होते दिख रहे हैं। यही वजह है कि बांग्लादेश के नए विदेश मंत्री भारत के दौरे पर हैं। लेकिन हैरान करने वाली खबर तो अब आई है जहां भारत और तुर्की के बीच ऐसा लग रहा है कि फिर से एक नए सिरे से दोस्ती को ठीक करने की कोशिशें हो रही है क्योंकि भारत और तुर्की के विदेश विभाग के बीच में 12वें दौर की बैठक हुई है। जानकारी भारत के विदेश मंत्रालय ने दी है कि तुर्कीय और भारत के फॉरेन ऑफिस कंसल्टेशन की एक बैठक नई दिल्ली में 8 अप्रैल को हुई है। 

इसे भी पढ़ें: Iran बोला शुक्रिया भारत, पाकिस्तान पर भड़का UAE

यह बैठकों का 12वां दौर रहा है। इस दौरान भारत के वेस्ट सेक्रेटरी मौजूद रहे और तुर्की के तरफ से उनके विदेश मंत्रालय की डेपुटी मिनिस्टर बैरिस इकनकी मौजूद रहीं। दोनों ही पक्षों ने इस रिश्ते को लेकर समीक्षा की है और इस दिशा में जोर दिया है कि किस तरीके से द्विपक्षीय रिश्तों को मजबूत किया जाए और ट्रेड और इन्वेस्टमेंट टूरिज्म टेक्नोलॉजी इनोवेशन एनर्जी कोऑपरेशन इन एजुकेशनल और कल्चरल फील्ड में बढ़ाया जा सके। इसके साथ ही द्विपक्षीय रिश्तों में इस बात पर भी जोर दिया गया है। कैसे दोनों देश अपने पीपल टू पीपल कनेक्ट को बढ़ाए और साथ ही भारत और तुर्की क्रॉस बॉर्डर टेररिज्म के खिलाफ कैसे एक साथ खड़े हो सकते हैं इसकी समीक्षा की गई। इसके अलावा रीजनल और ग्लोबल इशू को लेकर भी जो दोनों देशों के म्यूचुअल इंटरेस्ट है उस पर भी एक दूसरे का नजरिया साझा किया गया है। सबसे बड़ी बात ये है कि ये आश्चर्यजनक बैठक सिर्फ बांग्लादेश या तुर्की से नहीं हो रही है। इसके पहले भी ऑपरेशन सिंदूर में जिस तरीके से पाकिस्तान के साथ अज़र-बैजान खड़ा हुआ था। उसे लेकर माना यह जा रहा था कि भारत के रिश्ते खराब हो सकते हैं। वो अज़रबैजान भी हाल ही में भारत के साथ मुलाकात कर चुका है और सेक्रेटरी वेस्ट ने अज़र बैजान के विदेश मंत्री से हाल ही में मुलाकात की थी और द्विपक्षीय रिश्तों को कैसे मजबूत किया जा सके इस दिशा में बातचीत की गई थी। 

इसे भी पढ़ें: US-Iran Ceasefire पर महबूबा मुफ्ती का बड़ा बयान, महाशक्ति America के सामने डटा रहा ईरान

इस दौरान छठे दौर की भारत और अज़रबजान के फॉरेन ऑफिस कंसल्टेशन की बैठक बाकू में हुई थी। दोनों ही देशों ने उस बैठक में यह देखा था कि कैसे दोनों देश आपसी रिश्तों को मजबूत करने के लिए ट्रेड, टेक्नोलॉजी, टूरिज्म, फार्मासटिकल सेक्टर में एक दूसरे के साथ काम कर सकते हैं और क्रॉस बॉर्डर टेररिज्म पर भी दोनों ने एक दूसरे के साथ अपने संबंधों को मजबूत करने का कमिटमेंट जाहिर किया। यानी कि जो देश पाकिस्तान के साथ कल को सबसे ज्यादा खड़े दिखाई दे रहे थे। उन तमाम देशों के साथ आज के वक्त में भारत के रिश्ते मजबूत होते दिखते हैं। अब बात अगर हम कर लें पाकिस्तान के साथ खड़े चीन की तो वो भी भारत के साथ अपने रिश्तों को मजबूत करना चाहता है और अब अज़र-बैजान से लेकर तुर्की, बांग्लादेश सब भारत के साथ अपने रिश्तों में मजबूती पर जुटे हुए हैं। मतलब खेल साफ है। पाकिस्तान जिनके दम पर फुदक रहा था वो वापस से भारत की झोली में आते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: 2 साल में फेंकी थी 18 गेंद, अब 1 ओवर में ही लिए 2 विकेट, अभिषेक-हेड का किया शिकार

IPL 2026: अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की ओर से पंजाब के खिलाफ कमाल की बल्लेबाजी देखने को मिली. दोनों खिलाड़ियों ने 8 ओवर में 120 रन जोड़े. लेकिन इन बल्लेबाजों को एक पार्ट-टाइम गेंदबाज ने आउट किया. Sat, 11 Apr 2026 17:02:23 +0530

  Videos
See all

UP BJP New Team:यूपी बीजेपी की नई टीम पर बड़ा मंथन! क्या होंगे बड़े बदलाव? Top News | BJP | Big News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T12:15:05+00:00

Iran America War: 'Hormuz Strait जल्द खुलेगा, Iran Toll वसूलने की कोशिश न करे' - Donald Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T12:11:49+00:00

Viral Video: “मेरा प्यार नहीं मिला तो…” टावर पर चढ़ी किशोरी का अल्टीमेटम | #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T12:03:24+00:00

जेडी वेंस को पाकिस्तान भेजना एक गलती : जॉन बॉल्टन [John Bolton on JD Vance's Pak mission] #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T12:14:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers