Responsive Scrollable Menu

ट्रंप ने कूड़े में फेंक दिया ईरान का प्रपोजल, आगे क्या कदम उठाने हैं, यह सिर्फ ट्रंप जानते हैं

अमेरिका और ईरान के बीच जारी वार्ता को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट के मुताबिक, ईरान ने रणनीतिक रूप से अहम होर्मुज जलसंधि को खुला रखने पर सहमति जताई है। यह समुद्री मार्ग वैश्विक तेल सप्लाई के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि दुनिया के बड़े हिस्से का कच्चा तेल इसी रास्ते से गुजरता है। लेविट ने बताया कि ईरान ने अमेरिका को एक नया प्रस्ताव सौंपा है, जिसे आगे की बातचीत के लिए एक ठोस आधार के तौर पर देखा जा रहा है। इससे पहले ईरान ने 10 बिंदुओं वाला एक प्लान पेश किया था, लेकिन उसे पूरी तरह खारिज कर दिया गया। उनका कहना था कि वह प्रस्ताव इतना कमजोर था कि डोनाल्ड ट्रंप और उनकी टीम ने उसे गंभीरता से लेने लायक नहीं समझा।
ऐलान किए गए सीज फायर के बीच एक बड़ा खुलासा किया है। जहां वह बता रही हैं कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान की तरफ से रखे गए प्रस्तावों को कचरे में फेंक दिया था। कैरोलाइन लेविट ने बताया कि ईरान की तरफ से भेजा गया शुरुआती 10 पॉइंट का प्लान अमेरिका को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि यह प्रस्ताव गंभीर नहीं था और अस्वीकार्य था और इसे सीधे कूड़ेदान में फेंक दिया गया। लेविड के मुताबिक ट्रंप और उनकी टीम ने इस प्रस्ताव को बिना किसी देरी के खारिज कर दिया। उनका कहना था कि यह प्लान अमेरिका की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा और इसमें ऐसी मांगे थी जो बिल्कुल भी अव्यवहारिक थी। 

इसे भी पढ़ें: सीजफायर के नाम पर धोखाधड़ी? अब पीछे नहीं हटेगी अमेरिकी सेना, Donald Trump की ईरान को दो-टूक चेतावनी

हालांकि लेविट ने यह भी स्पष्ट किया कि ईरान ने दो अलग-अलग 10 पॉइंट के प्लान पेश किए थे। पहला प्लान जिसे कूड़ेदान में फेंका गया और दूसरा एक संशोधित प्लान जिसे वकेबल यानी कि बातचीत के काबिल माना गया। और इसी दूसरे प्लान के आधार पर अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्ते का सीज फायर यानी युद्ध विराम तय हुआ है। अब दोनों देश इसी आधार पर आगे बातचीत करेंगे। अमेरिका की तरफ से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साफ कर दिया है कि ईरान को यूरेनियम एनरचमेंट पूरी तरह बंद करना होगा। यानी कि परमाणु कार्यक्रम को लेकर अमेरिका कोई समझौता करने के मूड में नहीं है। ट्रंप ने यह भी कहा है कि अमेरिका ईरान के साथ मिलकर उसके परमाणु ढांचे को खत्म करने के लिए काम करेगा। ट्रंप ने इसे एक प्रोडक्टिव बदलाव की शुरुआत बताया है। अमेरिका और ईरान के बीच सीधी बातचीत इसी हफ्ते के अंत में पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में होने वाली है। जहां अमेरिकी प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व वाइस प्रेसिडेंट जे डी वेंस करेंगे। तो वहीं ईरान की तरफ से संसद अध्यक्ष मोहम्मद बागेर गालिफाब शामिल होंगे। 

इसे भी पढ़ें: भारत ने ट्रंप से लिया बड़ा बदला! जीती जंग..बर्बाद कर डाला डॉलर!

इसी बातचीत पर अब पूरी दुनिया की नजर टिकी है जो मिडिल ईस्ट में चल रहे इस युद्ध का भविष्य तय करेगी। लेकिन हाल ही में कुछ खबरें सामने आई है। जहां सीज फायर के ऐलान के बाद भी इजराइल ने लेबनान पर हमलों को जारी रखा है। जिससे नाख होकर ईरान भी हॉर्नस खोलने की मंशा नहीं दिखा रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह सीज फायर कितना कारगर साबित होता है। 

Continue reading on the app

Dhurandhar 2: दुनियाभर में धूम मचाने के बाद कानूनी पचड़े में फंसी 'धुरंधर 2', ओए-ओए गाने को लेकर कॉपी राइट का हुआ केस

Dhurandhar 2: दुनियाभर में लोगों का दिल जीतने और तारीफ बटोरने के बाद आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 पर मुसीबत के बादल मंडराते दिख रहे हैं। फिल्म पर एक कॉपी राइट का मामला दर्ज कराया गया है।

Continue reading on the app

  Sports

चार साल पहले जो हुआ प्रसिद्ध ने ले लिया उसका बदला, तब मिलर ने जीती थी आखिरी ओवर की जंग

डेविड मिलर और प्रसिद्ध के बीच 2022 में भी आखिरी ओवर की जंग हुई थी. तब मिलर गुजरात के लिए खेलते थे और प्रसिद्ध राजस्थान रॉयल्स के साथ थे. Thu, 9 Apr 2026 12:30:43 +0530

  Videos
See all

Election Voting Live: Assam-Keralam और Puducherry में वोटिंग में उलटफेर!|Congress |Assembly Election #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T07:37:14+00:00

CM Yogi का ऐलान UP में बनेगा नया Noida , लोगों को मिलेंगी ये सुविधाएं #shorts UP News Aagra #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T07:40:02+00:00

Assam Election 2026: क्या असम में बदलेगी सत्ता ? #assam #election #election2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T07:45:46+00:00

Assam Assembly Election 2026 Live : असम में पलट गई बाजी ? | Breaking news | Assam Election Voting #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T07:37:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers