Responsive Scrollable Menu

लियोनेल मेसी के पिता जॉर्ज मेसी का निधन:13 साल की उम्र में मेसी को बार्सिलोना ले गए, दो दशक तक उनके एजेंट रहे

अर्जेंटीना के फुटबॉलर लियोनेल मेसी के पिता जॉर्ज मेसी का 68 साल की उम्र में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे। पिछले कुछ महीनों से उनका इलाज चल रहा था। मेसी के बचपन के क्लब न्यूवेल्स ओल्ड बॉयज ने शनिवार को उनके निधन की पुष्टि की। क्लब ने शोक जताते हुए उन्हें मेसी के करियर की सबसे मजबूत ताकत बताया। जॉर्ज सिर्फ मेसी के पिता नहीं थे। वे दो दशक से ज्यादा समय तक उनके एजेंट और सलाहकार भी रहे। बार्सिलोना, PSG और इंटर मियामी जैसे बड़े क्लब ट्रांसफर में उनकी अहम भूमिका रही। क्लब ने आधा झंडा झुकाया न्यूवेल्स ओल्ड बॉयज ने श्रद्धांजलि में क्लब का झंडा आधा झुका दिया। क्लब ने कहा, जॉर्ज और उनकी पत्नी सेलिया ने मेसी के हर सफर में साथ दिया। बचपन की ट्रेनिंग से लेकर वर्ल्ड फुटबॉल के टॉप तक पहुंचने में जॉर्ज का योगदान रहा। जून में परिवार ने मांगी थी प्राइवेसी जून में मेसी परिवार ने बताया था कि जॉर्ज स्वास्थ्य संबंधी समस्या से जूझ रहे हैं। वे डॉक्टरों की निगरानी में थे। परिवार ने मीडिया से अफवाहें न फैलाने और प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील भी की थी। 13 साल की उम्र में मेसी को बार्सिलोना ले गए जॉर्ज अर्जेंटीना के रोसारियो में स्टील फैक्ट्री में काम करते थे। शुरुआती दिनों में उन्होंने मेसी को स्थानीय क्लब में ट्रेनिंग भी दी। जब मेसी में ग्रोथ हार्मोन डिफिशिएंसी का पता चला, तब इलाज का खर्च उठाना मुश्किल था। ऐसे में जॉर्ज 13 साल के मेसी को लेकर बार्सिलोना पहुंचे। बार्सिलोना ने ला मासिया अकादमी में दाखिला दिया। इलाज का खर्च भी क्लब ने उठाया। इसके बाद जॉर्ज हर कदम पर बेटे के साथ रहे। दो दशक तक संभाले प्रोफेशनल फैसले मेसी के प्रोफेशनल करियर की शुरुआत से ही जॉर्ज उनके एजेंट रहे। उन्होंने बार्सिलोना के बड़े कॉन्ट्रैक्ट, 2021 में क्लब छोड़ने की प्रक्रिया, PSG और बाद में इंटर मियामी ट्रांसफर तक सभी अहम बातचीत संभाली। 2023 में बार्सिलोना अध्यक्ष जोआन लापोर्टा को भी जॉर्ज ने ही मेसी के इंटर मियामी जाने का फैसला बताया था। वर्ल्ड कप के दौरान भी चर्चा में रहे 2026 फीफा वर्ल्ड कप के दौरान भी जॉर्ज की तबीयत चर्चा में रही। अल्जीरिया के खिलाफ गोल करने के बाद भावुक हुए मेसी ने कहा था कि पिछले कुछ दिन उनके लिए बेहद मुश्किल रहे हैं। बाद में परिवार ने बयान जारी कर बीमारी की पुष्टि की। 2016 में टैक्स केस में दोषी ठहरे 2016 में स्पेन की अदालत ने लियोनेल मेसी और जॉर्ज मेसी को टैक्स चोरी के मामले में दोषी ठहराया था। हालांकि दोनों को दो साल से कम सजा मिली। इसलिए उन्हें जेल नहीं जाना पड़ा। ----------------------------- फुटबॉल से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें स्पेन ने 16 साल बाद फुटबॉल वर्ल्ड कप जीता:फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराया स्पेन ने 16 साल बाद फुटबॉल वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया। उसने न्यूयॉर्क के न्यू जर्सी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में 2022 की चैंपियन अर्जेंटीना को 1-0 से हराया। स्पेन के लिए फेरन टोरेस ने एक्स्ट्रा टाइम में गोल किया। स्पेन दूसरी बार फीफा वर्ल्ड चैंपियन बना है। उसने पहली बार 2010 में नीदरलैंड को हराकर यह ट्रॉफी जीती थी। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

Devdutt Padikkal का Sri Lanka में शतक, Team India के लिए No. 3 का दावा मजबूत

श्रीलंका के खिलाफ भारत की आगामी टेस्ट सीरीज़ से पहले देवदत्त पडिक्कल ने शनिवार को कोलंबो में चल रहे तीन दिवसीय वार्म-अप मैच में श्रीलंका क्रिकेट XI के खिलाफ शानदार शतक लगाकर अपनी मज़बूत दावेदारी पेश की। यशस्वी जायसवाल के जल्दी आउट होने के बाद नंबर 3 पर बैटिंग करने आए बाएं हाथ के बल्लेबाज़ ने 121 गेंदों पर 103 रन बनाए, जिसमें 14 बाउंड्री शामिल थीं। शतक पूरा करने के बाद पडिक्कल 'रिटायर्ड आउट' हो गए।
 

इसे भी पढ़ें: Jemimah Rodrigues की चोट ने बढ़ाई India की चिंता, Asia Cup में खेलना संदिग्ध!


भारत की पारी की शुरुआत मुश्किल रही क्योंकि जायसवाल दूसरी ही गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद केएल राहुल ने 67 गेंदों पर 40 रन की संयमित पारी खेली, लेकिन आउट होने से पहले पडिक्कल ने यह सुनिश्चित किया कि भारत शुरुआती झटके से उबर सके। पडिक्कल को राहुल के रूप में एक अच्छा साथी मिला और फिर उन्होंने रवींद्र जडेजा के साथ अपनी पारी आगे बढ़ाई। कर्नाटक के इस बल्लेबाज ने तेज और स्पिन दोनों तरह की गेंदबाजी के खिलाफ अच्छा नियंत्रण दिखाया और 40वें ओवर में रमेश मेंडिस की गेंद पर चौका लगाकर अपना शतक पूरा किया।

पडिक्कल का शतक भारत के लिए एक अहम समय पर आया है, क्योंकि पैर की चोट के कारण आने वाली टेस्ट सीरीज़ के लिए बी साई सुदर्शन का खेलना अभी पक्का नहीं है। सुदर्शन को भारत की टीम में शामिल तो किया गया है, लेकिन उनका खेलना उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा। अगर वह सीरीज़ के पहले मैच में नहीं खेल पाते हैं, तो नंबर 3 की पोज़िशन के लिए पडिक्कल के नाम पर विचार किया जा सकता है।

पडिक्कल पहले ही भारत के लिए दो टेस्ट मैच खेल चुके हैं, और दोनों ही 2024 में खेले गए थे। उन्होंने धर्मशाला में इंग्लैंड के खिलाफ़ अपना टेस्ट डेब्यू किया था और अपनी पहली पारी में 65 रन बनाए थे। इसके बाद, उन्होंने 2024-25 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ़ मैच खेला था। अपने दो टेस्ट मैचों में, पडिक्कल ने तीन पारियों में कुल 90 रन बनाए हैं। 26 साल के इस खिलाड़ी ने घरेलू क्रिकेट में भी खूब रन बनाए हैं। 2025-26 रणजी ट्रॉफी सीज़न के दौरान, पडिक्कल ने 60.33 की औसत से 543 रन बनाए और सेमीफ़ाइनल में उत्तराखंड के ख़िलाफ़ अपने करियर का बेस्ट स्कोर 232 रन बनाया।
 

इसे भी पढ़ें: India vs Sri Lanka: कोलंबो में गेंदबाजों की कड़ी परीक्षा, Kuldeep और Jadeja ने अभ्यास मैच में कराई वापसी


विजय हजारे ट्रॉफी में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा, जिसमें उन्होंने 90.62 की औसत से 725 रन बनाए। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उन्होंने 167.02 के स्ट्राइक रेट से 309 रन बनाए। पडिक्कल ने इस साल की शुरुआत में श्रीलंका में इंडिया A का भी प्रतिनिधित्व किया और गाले में श्रीलंका A के ख़िलाफ़ अनौपचारिक टेस्ट मैचों की तीन पारियों में दो अर्धशतक लगाए।
 
For more updates and in-depth coverage on cricket, visit Cricket News in Hindi at Prabhasakshi. 

Continue reading on the app

  Sports

1 ओवर, 4 छक्के और बेकाबू हंसी...गुरनूर बराड़ का तूफान देख गदगद हुए हेड कोच गौतम गंभीर, खड़े होकर बजाई ताली

Gautam Gambhir reactions viral video: श्रीलंका के खिलाफ वॉर्म-अप मैच में नंबर 11 पर बल्लेबाजी करने उतरे युवा तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ ने 18 गेंदों में नाबाद 36 रन ठोक दिए. दिलुम सुदीरा के एक ही ओवर में 4 गगनचुंबी छक्के जड़कर उन्होंने ड्रेसिंग रूम में बैठे मुख्य कोच गौतम गंभीर को हंसने और स्टैंडिंग ओवेशन देने पर मजबूर कर दिया. बुमराह की गैरमौजूदगी में इस तूफानी प्रदर्शन के बाद 15 अगस्त से गॉल में शुरू हो रहे पहले टेस्ट में गुरनूर के डेब्यू का दावा मजबूत हो गया है. Sat, 8 Aug 2026 23:17:40 +0530

  Videos
See all

Rahul Gandhi Speech: 'आप सब में...' राहुल गांधी ने क्या कहकर चौंकाया ? #shorts #prayagraj #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T18:39:56+00:00

Manoj Tiwari On Rahul Gandhi: सांसद मनोज तिवारी ने राहुल गांधी पर क्या बोल साधा निशाना? #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T18:39:59+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers