सरेआम पार्क से बच्ची को ले जाने लगा अनजान शख्स, लोगों ने जो किया उसे देख फटी रह जाएंगी आंखें!
एक चौंकाने वाले सोशल एक्सपेरिमेंट में दिखाया गया कि कैसे सार्वजनिक स्थानों पर बच्चे असुरक्षित हो सकते हैं और अनजान लोग उन्हें अपना शिकार बनाने की कोशिश करते हैं. वीडियो में एक व्यक्ति को छोटी बच्ची को पप्पीज और कैंडी का लालच देकर उसे अपनी वैन तक ले जाने का नाटक करते देखा गया, जिससे यह परखने की कोशिश की गई कि आस-पास मौजूद लोग क्या प्रतिक्रिया देते हैं. चौंकाने वाली बात यह रही कि जहां कुछ लोग पूरी तरह अनजान बने रहे, वहीं कई बहादुर नागरिकों और एक पूर्व मरीन ने तुरंत हस्तक्षेप किया और बच्ची को उस संदिग्ध व्यक्ति के चंगुल से बचाया. लोगों ने न केवल उस व्यक्ति को बच्ची से दूर रहने की चेतावनी दी, बल्कि उसकी मंशा पर सवाल उठाते हुए उसे वहां से भागने पर मजबूर कर दिया. यह वीडियो समाज को एक बड़ा संदेश देता है कि हमें अपने आस-पास के बच्चों के प्रति हमेशा सतर्क रहना चाहिए. हालांकि, यह वीडियो सोशल एक्सपेरिमेंट के लिए बना था, लेकिन ऐसी घटनाएं अक्सर सुनने को मिल जाती हैं.
RR के स्टार बल्लेबाज के सिर सजी ऑरेन्ज कैप, जानिए IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज
IPL 2026 में ऑरेन्ज कैप की रेस मैच दर मैच रोमांचक होती जा रही है. इस सीजन युवा खिलाड़ियों का धमाल देखने को मिल रहा है और वह जमकर रन भी बना रहे हैं. नतीजा ये है कि एक के बाद एक युवा खिलाड़ी ऑरेन्ज कैप पर कब्जा कर रहा है. मौजूदा समय में भी यदि आप इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों पर गौर करें, तो इसमें रोहित शर्मा और हेनरिक क्लासेन को छोड़कर बाकी के 3 खिलाड़ी 25 साल से कम उम्र के ही हैं. तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि ऑरेन्ज कैप किसके सिर पर सजी हुई है और लिस्ट में कौन-कौन से बल्लेबाज शामिल हैं...
पांचवें नंबर पर हैं रोहित शर्मा
IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर रोहित शर्मा का नाम आता है. हिटमैन ने अब तक 3 मैच खेले हैं, जिसकी 3 पारियों में उन्होंने 168.57 की स्ट्राइक रेट और 39.33 के औसत से 118 रन बनाए हैं. रोहित ने एक फिफ्टी लगाई है.
वैभव सूर्यवंशी चौथे नंबर पर काबिज
IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने धमाल मचा रखा है. मुंबई इंडियंस के साथ खेले गए मैच में जसप्रीत बुमराह को पहली ही गेंद पर छक्का लगाने वाले वैभव ने इस सीजन अब तक 3 मैच खेले हैं, जिसकी 3 पारियों में उन्होंने 40.67 के औसत और 248.98 की स्ट्राइक रेट से 122 रन बनाए हैं. इस दौरान सूर्यवंशी 10 चौके और 11 छक्के लगाए हैं. वैभव राजस्थान रॉयल्स को मजबूत शुरुआत दे रहे हैं.
Top of the points table ????
— Sportskeeda (@Sportskeeda) April 8, 2026
Orange Cap ????
Purple Cap ????
Absolute dominance by Rajasthan Royals at the start of IPL 2026. ????#Cricket #RR #RajasthanRoyals #IPL2026 pic.twitter.com/rKJinY090F
तीसरे नंबर पर हेनरिक क्लासेन
हेनरिक क्लासेन का नाम इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर आता है. क्लासेन ने अब तक 3 मैच खेले हैं, जिसमें147.96 की स्ट्राइक रेट और 48.33 के औसत से 145 रन बनाए हैं. क्लासेन ने इस दौरान 11 चौके और 4 छक्के लगाए हैं. हेनरिक ने 2 फिफ्टी भी लगाई हैं.
समीर रिजवी हैं दूसरे नंबर पर
IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर समीर रिजवी का नाम आता है. समीर ने अब तक 3 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 161.62 की स्ट्राइक रेट और 80 के औसत से 160 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 12 चौके और 11 छक्के लगाए हैं. समीर ने 2 अर्धशतक भी लगाए हैं.
यशस्वी जायसवाल के सिर पर सजी हुई है ऑरेन्ज कैप
IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में यशस्वी जायसवाल टॉप पर हैं और ऑरेन्ज कैप उन्हीं के पास है. यशस्वी ने अब तक इस सीजन में 3 मैच खेले हैं, जिसमें 163.46 की स्ट्राइक रेट से 170 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 19 चौके लगाए हैं और 8 छक्के लगाए हैं. यशस्वी ने 2 अर्धशतक लगाए हैं.
ये भी पढ़ें: ये क्या कर रहे हो नेहरा जी! शुभमन गिल के ओवर थ्रो पर आशीष नेहरा ने दिया ऐसा रिएक्शन, हो गया वायरल
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
News Nation















.jpg)




