Responsive Scrollable Menu

Assembly Elections 2026: पीएम मोदी ने असम, केरल और पुडुचेरी के मतदाताओं से की रिकॉर्ड मतदान की अपील

देश के तीन राज्यों—असम, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी—में आज विधानसभा चुनावों के लिए मतदान की प्रक्रिया जारी है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मतदाताओं, विशेषकर युवाओं और महिलाओं से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया है। प्रधानमंत्री ने अपनी समावेशी राजनीति और क्षेत्रीय भाषाई सम्मान को दर्शाते हुए अंग्रेजी के साथ-साथ असमिया, मलयालम और तमिल भाषाओं में भी संदेश जारी किए। प्रधानमंत्री ने विशेष रूप से युवाओं और महिलाओं से आगे आकर मतदान करने का आग्रह किया।

इसे भी पढ़ें: Pakistan की मध्यस्थता पर Israel को संदेह! 'भरोसेमंद खिलाड़ी नहीं'- राजदूत रूवेन अज़ार

 

उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतदान शुरू होने के साथ, मैं असम के लोगों से बड़ी संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील करता हूं। मुझे उम्मीद है कि राज्य के युवा और महिला मतदाता उत्साहपूर्वक भाग लेंगे और इस चुनाव को लोकतंत्र और जन कर्तव्य का पर्व बनाएंगे।” केरल के लोगों से बड़ी संख्या में मतदान करने का आह्वान करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि रिकॉर्ड भागीदारी राज्य की लोकतांत्रिक भावना को और सशक्त करेगी। उन्होंने कहा, “मैं विशेष रूप से राज्य के युवाओं और महिलाओं से आगे आकर बड़ी संख्या में मतदान करने का अनुरोध करता हूं।”

इसे भी पढ़ें: Israel-Lebanon War | महायुद्ध की आहट तेज! सीज़फ़ायर के बीच इज़रायल का बेरूत पर भीषण हमला, 182 की लोगों की मौत

प्रधानमंत्री ने पुडुचेरी के प्रत्येक मतदाता से भी रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, “मैं विशेष रूप से हमारे युवाओं और महिला मतदाताओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने की अपील करता हूं। पुडुचेरी के भविष्य को आकार देने में हर वोट महत्वपूर्ण है।” असम की 126, केरल की 140 और पुडुचेरी की 30 विधानसभा सीट के लिए बृहस्पतिवार को मतदान हो रहा है। पुडुचेरी विधानसभा में 30 सीट पर जनता के वोट से उम्मीदवार निर्वाचित होते हैं जबकि तीन सदस्यों को केंद्र सरकार द्वारा मनोनीत किया जाता है।

Continue reading on the app

सीजफायर पर किरकिरी के बाद अमेरिका मारने लगा यू-टर्न, व्हाइट हाउस ने कहा-ईरान की इच्छाएं कभी स्वीकार नहीं करेंगे

ईरान-अमेरिका सीजफायर पर विवाद बढ़ गया है. ईरान ने इसे अपनी जीत बताते हुए 10 शर्तें स्वीकारने का दावा किया, पर व्हाइट हाउस ने इसे 'विश लिस्ट' करार दिया. ट्रंप प्रवक्ता ने साफ किया कि राष्ट्रपति ईरान की यूरेनियम संवर्धन की मांग कभी नहीं मानेंगे. वहीं लेबनान को भी अब ट्रंप सीजफायर से बाहर बता रहे हैं.

Continue reading on the app

  Sports

कब लौटेंगे धोनी? होटल से ही टीम को कर रहे हैं गाइड, कैप्टन रुतुराज गायकवाड़ ने बताया वापसी का प्लान

MS Dhoni Injury Update: पिंडली की चोट के कारण मैदान से दूर एमएस धोनी भले ही दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में टीम के साथ नहीं थे, लेकिन उनका मार्गदर्शन टीम के साथ बना रहा.सीएसके के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने टॉस के दौरान खुलासा किया कि माही भाई होटल से ही टीम को सपोर्ट कर रहे हैं और जल्द ही वापसी करेंगे. लगातार तीन हार के बाद संकट में घिरी चेन्नई को अब अपने 'थाला' की मैदान पर वापसी का बेसब्री से इंतजार है. Sat, 11 Apr 2026 21:00:05 +0530

  Videos
See all

Nitish Kumar Resigns: 14 तारीख को नीतीश देंगे इस्तीफा| Bihar New CM Oath Ceremony | Samrat Choudhary #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T15:41:43+00:00

APKA RAJYA: बिजनौर से दो आतंकी गिरफ्तार, विदेश तक फैले नेटवर्क का बड़ा खुलासा | UP News | Bijnor #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T15:45:00+00:00

Dhar Husband Murder Case Viral Video : प्रेम ड्रामा या साजिश प्रियंका ने किया ऐसा कांड कि मचा बवाल #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T15:42:16+00:00

RBI Proposes One-Hour Delay On UPI: फ्रॉड से बचने के लिए RBI का प्रपोजल | UPI Transaction | #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T15:42:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers