राहुल बोले- रील 21वीं सदी का नशा है:हजार में से सिर्फ 12 युवाओं को परमानेंट नौकरी, सिस्टम युवाओं को चक्रव्यूह में फंसा रहा
लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी प्रयागराज में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत के पास करीब 40 करोड़ युवा हैं। यही देश की सबसे बड़ी ताकत है, लेकिन हमारा सिस्टम युवाओं को चक्रव्यूह में फंसा रहा है। 1 हजार युवाओं में से केवल 12 को ही स्थायी नौकरी मिलती है। युवाओं का डेटा छीनकर बड़ी-बड़ी कंपनियों को दिया जाता है। आपसे कहा जाता है कि जितनी रील देखनी है और जितनी रील बनाना चाहते हैं, बनाओ। यह रील 21वीं सदी का नशा है। राहुल बोले- आप पढ़ाई में पैसा खर्च करते हैं, लेकिन देश में नौकरी के दरवाजे बंद पड़े हैं। आपको मेड इन चाइना, मेड इन कोरिया दिखेगा, लेकिन मेड इन इंडिया नहीं दिखेगा। जो छोटे बिजनेसमैन रोजगार दिलाते थे, वो बंद हो गए। स्टार्टअप इंडिया कहां चला गया। हिंदुस्तान के बैंक आपको एक रुपया नही देंगे, अंबानी-अडाणी को लाखों करोड रुपए देंगे। छोटे व्यापारियों को बैंक लोन नहीं मिलता। युवा पेपर लीक का सामना करते हें। 150 युवा में एक युवा पास होता है। पब्लिक सेक्टर में 10 साल पहले 14 लाख युवाओं को रोजगार देता था। अब इसे प्राइवेटाइज कर दिया। बीएसएनएल बेच दिया, सारा कुछ अडाणी जी को पकड़ा दिया। राहुल के साथ प्रियंका गांधी की बेटी मिराया वाड्रा भी कार्यक्रम में मौजूद हैं। राहुल गांधी के छात्र संवाद कार्यक्रम का पल-पल अपडेट नीचे लगे ब्लॉग से जानिए…
बेअंत सिंह के हत्यारे के लिए मान ने मांगी पैरोल:CM ने राज्यपाल कटारिया को लिखा पत्र; कहा-बुजुर्ग माता की तबीयत बेहद गंभीर'
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बेअंत सिंह हत्याकांड में तिहाड़ जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे जगतार सिंह हवारा को मानवीय आधार पर 10 दिनों की पैरोल देने के लिए राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को पत्र लिखा है। मुख्यमंत्री ने पत्र में हवारा की वयोवृद्ध माता की बिगड़ती सेहत का हवाला देते हुए जल्द से जल्द पैरोल मंजूर करने की जोरदार सिफारिश की है। हाईकोर्ट के हालिया आदेशों और परिजनों की गुहार के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान के इस कदम को राजनीतिक और सामाजिक लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक 'डी.ओ. पत्र' में स्पष्ट किया है कि हवारा की माता जी काफी बुजुर्ग हैं और कई गंभीर शारीरिक बीमारियों से जूझ रही हैं, जिसके चलते उनकी स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। हाईकोर्ट के निर्देश और मानवीय हमदर्दी का दिया हवाला मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्यपाल को प्रेषित पत्र में बताया कि जगतार सिंह हवारा ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट, चंडीगढ़ में पैरोल रिहाई से जुड़ी याचिका दायर की थी। अदालत ने भी सरकार और प्रशासन को उसकी पैरोल अर्जी पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने के निर्देश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री ने पत्र के अंत में राज्यपाल से अपील करते हुए लिखा कि मानवीय संवेदनाओं और पारिवारिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए जगतार सिंह हवारा को तुरंत 10 दिनों की पैरोल प्रदान करने के आदेश जारी किए जाएं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 











