क्या सीजफायर के समझौते से हटने पर मजबूर ईरान? इजरायल पर लगाए कई आरोप
लेबनान में इजरायल के लगातार अभियान ने अस्थायी युद्धविराम को खतरे में डाला दिया है.इस बीच ईरान ने अमेरिका और इजरायल पक्ष पर समझौते के उल्लंघन का आरोप लगाया है. तेहरान ने इस हफ्ते इस्लामाबाद में होने वाली वार्ता से हटने की भी धमकी दी है. ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बगेर गालिबफ जो इस्लामाबाद में वार्ता के लिए प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे ने इजरायली पक्ष पर 10 सूत्री प्रस्ताव के तीन प्रमुख खंडों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है. इन पर ही आगे की वार्ता शुरू करने के लिए अस्थायी युद्धविराम पर सहमति बनी थी.
ईरानी हवाई क्षेत्र का उल्लंघन
गालिबफ ने अमेरिका-ईरान पर जिन तीन खंडों के उल्लंघन का लगाया है, उनमें लेबनान में युद्धविराम का उल्लंघन, ईरानी हवाई क्षेत्र का उल्लंघन और ईरान के यूरेनियम संवर्धन के अधिकार से इनकार करने को शामिल किया गया है. गालिबफ ने एक बयान में कहा, "संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रति हमारा गहरा ऐतिहासिक अविश्वास सभी प्रकार की प्रतिबद्धताओं के उसके बार-बार उल्लंघन से पैदा हुआ है. ये एक ऐसा पैटर्न जो दुर्भाग्य से एक बार फिर दोहराया गया है." गालिबफ ने उल्लंघनों की सूची में आगे कहा, "1. लेबनान में युद्धविराम से संबंधित 10-सूत्री प्रस्ताव के पहले खंड का अनुपालन न करना - एक प्रतिबद्धता जिसका प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी स्पष्ट रूप से बयान जारी किया है. और इसे 'लेबनान और अन्य क्षेत्रों समेत हर जगह तत्काल प्रभाव से युद्धविराम' का ऐलान किया है. दूसरा ईरान के हवाई क्षेत्र में घुसपैठ करने वाले ड्रोन का प्रवेश है. ये ईरान के हवाई क्षेत्र के किसी भी और उल्लंघन करने वाला है. तीसरा ईरान के संवर्धन के अधिकार से इनकार करना, जिसे रूपरेखा के छठे खंड में शामिल किया गया था."
'अगर हमें जरूरत पड़ी तो हमारे साथ नहीं होगा नाटो', ग्रीनलैंड को लेकर ट्रंप ने फिर दी धमकी
Donald Trump: ईरान के साथ दो सप्ताह के युद्धविराम समझौते के बाद अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर से ग्रीनलैंड को लेकर बयानबाजी शुरू कर दी है. ट्रंप ने ग्रीनलैंड पर कब्जे की बात को दोहराते हुए मध्य पूर्व की जंग के दौरान नाटो देशों द्वारा सहयोग ना मिलने पर उनपर भी निशाना साधा है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल ट्रुथ पर एक पोस्ट साझा कर ग्रीनलैंड की याद दिलाते हुए नाटो की आलोचना की. उन्होंने कहा कि नाटो ने अमेरिका का साथ नहीं दिया और जब जरूरत पड़ेगी तब भी नाटो उनका साथ नहीं देगा.
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने नाटो पर साधा निशाना
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट किया. जिसमें उन्होंने कहा, "जब हमें नाटो की जरूरत थी तब वे मौजूद नहीं थे, और अगर हमें उनकी फिर से जरूरत पड़ी तो वे मौजूद नहीं होंगे. ग्रीनलैंड को याद रखें, वह बड़ा, खराब ढंग से प्रबंधित, बर्फ का टुकड़ा!"
US President Donald J. Trump posts, "NATO WASN’T THERE WHEN WE NEEDED THEM, AND THEY WON’T BE THERE IF WE NEED THEM AGAIN. REMEMBER GREENLAND, THAT BIG, POORLY RUN, PIECE OF ICE!!!" pic.twitter.com/UG2p5x6u8L
— ANI (@ANI) April 8, 2026
ग्रीनलैंड को लेकर ट्रंप का ये बयान तब सामने आया है जब एक दिन पहले ही उन्होंने ईरान के साथ दो सप्ताह के सीजफायर का एलान किया. ये सीजफायर ईरान की 10 सूत्रीय मांगों के साथ हुआ है. जिसके तहत अब अमेरिका और ईरान बातचीत के लिए राजी हो गए हैं. ये बातचीत शुक्रवार (10 अप्रैल) से इस्लामाबाद में शुरू होगी. युद्ध शुरू होने के बाद 39 दिनों से जारी जंग के थमने के बाद दोनों देश एक बार फिर से बातचीत की मंच पर होंगे.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation




















