Responsive Scrollable Menu

रोमांचक मैच में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, डेविड मिलर बने DC के लिए विलेन

आईपीएल 2026 के 14वें मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। जहां गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स के जबड़े से जीत छीन कर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत हासिल की। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में डेविड मिलर अपनी ही टीम दिल्ली कैपिटल्स के लिए विलेन बन गए। उनकी एक गलती ने गुजरात को हारी हुई बाजी जिता दी। दिल्ली कैपिटल्स को आखिरी दो ओवर में जीत के लिए 36 रन चाहिए थे। ज्यादातर लोगों ने गुजरात की जीत मान ली थी लेकिन डेविड मिलर हार मानने को तैयार नहीं थे। उन्होंने 19वें ओवर में सिराज लगातार तीन गेंदों पर बाउंड्री मारी। विप्रज ने पांचवीं गेंद पर चौका मारा, जिससे दिल्ली को आखिरी ओवर में सिर्फ 13 रन ही बनाने थे। प्रसिद्ध कृष्णा के ओवर की पहली ही गेंद पर विप्रज ने चौका जड़ा लेकिन अगली गेंद पर आउठ हो गए। आखिरी 4 गेंद पर दिल्ली को 8 रन ही चाहिए थे लेकिन अंतिम तीन गेंद पर मिलर 6 रन ही बना सके। 

 जीत के लिये 211 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली के लिये केएल राहुल ने 52 गेंद में 11 चौकों और चार छक्कों की मदद से 92 रन बनाये। दिल्ली की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 209 रन ही बना सकी। वहीं गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जोस बटलर, शुभमन गिल और साई सुदर्शन के अर्धशतकों की मदद से 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 210 रन बनाए। 

जीत के लिए 211 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली के लिए केएल राहुल ने 52 गेंद में 11 चौकों और चार छक्कों की मदद से 92 रन बनाए। दिल्ली को आखिरी दो  ओर में 36 रन चाहिए थे और मोहम्मद सिराज ने 19वें ओवर में 23 रन दे डाले। डेविड मिलर ने उन्हें दो छक्के और दो चौके लगाकर दिल्ली को मैच में बनाए रखा। 

आखिरी ओवर में दिल्ली को 13 रन की जरूरत थी और प्रसिद्ध कृष्णा की पहली ही गेंद पर विपराज निगम ने चौका जड़ा। अगली गेंद पर निगम आउट हो गए, जबकि चौथी गेंद पर मिलर ने छक्का जड़ा। पांचवीं गेंद पर मिलर के पास एख रन लेने का मौका था लेकिन उन्होंने कुलदीप को रन लेने से मना कर दिया। आखिरी गेंद पर दो रन की जरूरत थी लेकिन कुलदीप यादव रन आउट हो गए। दिल्ली ने वाइड गेंद के लिए रिव्यू भी लिया जो नाकाम रहा। 

पहले बल्लेबाजी के लिए भेजे जाने पर गिल और वॉशिंगटन सुंदर के बीच तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की मदद से गुजरात ने चार विकेट पर 210 रन बनाए थे। मांसपेशी में ऐंठन से उबरकर वापसी करने वाले कप्तान गिल ने 45 गेंद में चार चौकों और पांच छक्कों की मदद से 70 रन बनाए जबकि जोस बटलर ने 27 गेंद में 52 और सुंदर ने 32 गेंद में 55 रन बनाए। 

Continue reading on the app

ट्रंप ने ठुकराई ईरान की मांगें! बोले- 'कचरे के डिब्बे में डालने लायक था 10-सूत्रीय प्लान'; लेबनान पर छिड़ा नया विवाद

US Rejects Iran Plan: ईरान ने समझौते में जो मांगें रखी हैं, वे अमेरिका के लिए किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं हैं। ईरान चाहता है कि 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' पर उसे पूरा नियंत्रण मिले, जो युद्ध से पहले भी उसके पास नहीं था। इसके साथ ही ईरान ने अमेरिका से सभी प्राथमिक और माध्यमिक प्रतिबंधों को तुरंत हटाने की मांग की है

Continue reading on the app

  Sports

आईएएस ट्रांसफर 2026: 15 IAS अधिकारियों का तबादला, 2 जिलों के DC बदले, देखें किसे कहां मिली तैनाती

हरियाणा सरकार ने बुधवार (8 अप्रैल 2026) को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। राज्य की नायब सिंह सैनी सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 15 अधिकारियों के तबादले किए हैं। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने तत्काल प्रभाव से इन अधिकारियों के स्थानांतरण और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। कई वरिष्ठ अधिकारियों और … Thu, 09 Apr 2026 08:37:05 GMT

  Videos
See all

Keralam election: बीजेपी का मिशन केरल, क्या खिलेगा कमल? #shorts #viral #timesnownavbharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T03:45:44+00:00

Strait Of Hormuz: मोटी कमाई पर Tehran-Oman की नजर | #iranusceasefire #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T03:40:57+00:00

Aman Chopra Debate: Mamata Banerjee | PM Modi | Bengal Elections 2026 | TMC Vs BJP | Muslim Vote #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T03:40:56+00:00

BJP Vs TMC | PM Modi West Bengal Visit: बंगाल के लिए... BJP का 'संकल्प पत्र | #shorts #bjpvstmc #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T03:45:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers