Responsive Scrollable Menu

बुक-रिव्यू- एक दिन की सफलता के पीछे बरसों की मेहनत:रातोंरात कुछ नहीं होता, कैसे चलें कि थकें नहीं, हारें नहीं, निराशा न घेरे

किताब का नाम: जीवन के अद्भुत रहस्य (‘लाइफ्स अमेजिंग सीक्रेट्स’ का हिंदी अनुवाद) लेखक: गौर गोपाल दास अनुवाद: राजेश्वर वशिष्ठ प्रकाशक: पेंगुइन मूल्य: 225 रुपए हर कोई बेहतर जीवन चाहता है, जहां रिश्तों में मधुरता, काम में संतुलन और भीतर सुकून हो। लेकिन दौड़ती-भागती जिंदगी में यह संतुलन मिलना मुश्किल है। मशहूर लाइफ कोच और संत गौर गोपाल दास की किताब ‘जीवन के अद्भुत रहस्य’ यह संतुलन बनाना सिखाती है। इस किताब में लेखक आधुनिक जीवन के तनावों से निपटने के लिए सरल उपाय बताते हैं। वह बताते हैं कि कैसे पर्सनल, प्रोफेशनल और सोशल लाइफ को संतुलित रखा जा सकता है। किताब का मकसद और अहमियत किताब हमें सिखाती है- नीचे दिए ग्राफिक से किताब से मिलने वाले 8 सबक के बारे में जानिए- किताब चार बड़े विषयों पर आधारित है, जो ‘जीवन के चार पिलर’ हैं। आइए इन्हें समझते हैं। 1. पर्सनल लाइफ: सकारात्मकता और कृतज्ञता लेखक किताब में बताते हैं- 2. रिलेशनशिप: संवेदनशीलता और क्षमा लेखक बताते हैं- लेखक ने रिश्ते मजबूत करने के कुछ आसान तरीके बताए हैं- 3. वर्किंग लाइफ: हेल्दी कॉम्पिटिशन और सेल्फ इम्प्रूवमेंट वर्किंग लाइफ में सफलता के लिए गौर गोपाल दास सलाह देते हैं- 4. सामाजिक योगदान: निस्वार्थ सेवा किताब यह भी सिखाती है- यह किताब क्यों पढ़नी चाहिए? 'जीवन के अद्भुत रहस्य' ऐसी किताब है, जो जिंदगी को आसान और सार्थक बनाने का रास्ता दिखाती है। यह बताती है कि छोटे-छोटे कदमों से जीवन संतुलित किया जा सकता है। अगर आप शांति और मकसद ढूंढ रहे हैं, तो यह किताब आपके लिए है। किताब के बारे में मेरी राय ……………… ये बुक रिव्यू भी पढ़िए बुक रिव्यू- दिमाग में आने वाली हर बात सच नहीं: ज्यादा सोचने से ज्यादा दुख होगा, ओवरथिंकिंग न करें, समझने के लिए ये किताब पढ़ें ओवरथिंकिंग एक ऐसी समस्या है, जो व्यक्ति को अंदर-ही-अंदर खोखला कर सकती है। इसके कारण लोग भविष्य की चिंता में परेशान होते हैं या अतीत के पछतावे में जलते रहते हैं। जोसेफ नूयेन की किताब इसी मानसिक जाल को तोड़ने का एक मॉडर्न मैनुअल है। आगे पढ़िए…

Continue reading on the app

रेपो रेट में बदलाव नहीं, लोन महंगे नहीं होंगे:अमेरिका-ईरान सीजफायर से कच्चा तेल 100 डॉलर के नीचे; सोना ₹3 हजार और चांदी ₹13 हजार महंगी

कल की बड़ी खबर रेपो रेट से जुड़ी रही। नए वित्त वर्ष की पहली मीटिंग में रेपो रेट में बदलाव नहीं किया गया है। इसे 5.25% पर बरकरार रखा है। इससे लोन महंगे नहीं होंगे और EMI नहीं बढ़ेगी। वहीं अमेरिका-ईरान जंग में 2 हफ्ते के सीजफायर के ऐलान के बाद क्रूड ऑयल (कच्चा तेल) 15% सस्ता हुआ है। बुधवार को दाम करीब 15 डॉलर गिरकर 94.27 डॉलर प्रति बैरल पर आ गए हैं। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें... 1. रेपो रेट में बदलाव नहीं, लोन महंगे नहीं होंगे: RBI ने ब्याज दर 5.25% पर बरकरार रखी; 2025 में चार बार में 1.25% की कटौती नए वित्त वर्ष की पहली मीटिंग में रेपो रेट में बदलाव नहीं किया गया है। इसे 5.25% पर बरकरार रखा है। इससे लोन महंगे नहीं होंगे और EMI नहीं बढ़ेगी। RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने 8 अप्रैल को मॉनीटरी पॉलिसी कमेटी के फैसलों की जानकारी दी। इससे पहले फरवरी में भी रेपो रेट में बदलाव नहीं हुआ था। RBI ने आखिरी बार दिसंबर 2025 में ब्याज दर 0.25% घटाकर 5.25% की थी। RBI जिस रेट पर बैंकों को लोन देता है, उसे रेपो रेट कहते हैं। जब RBI रेपो रेट घटाता है तो बैंक इस फायदे को ग्राहकों तक पहुंचाते हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. अमेरिका-ईरान सीजफायर के बाद कच्चा तेल 100 डॉलर के नीचे: 15 प्रतिशत सस्ता हुआ, 6 साल में एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट अमेरिका-ईरान जंग में 2 हफ्ते के सीजफायर के ऐलान के बाद क्रूड ऑयल (कच्चा तेल) 15% सस्ता हुआ है। बुधवार को दाम करीब 15 डॉलर गिरकर 94.27 डॉलर प्रति बैरल पर आ गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह करीब 6 साल में एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट है। एक दिन पहले क्रूड ऑयल की कीमत 109.27 डॉलर प्रति बैरल थी। 28 फरवरी को जंग शुरू होने से पहले कच्चा तेल 73 डॉलर प्रति बैरल था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. पाकिस्तानी शेयर मार्केट में इतिहास की सबसे बड़ी तेजी: अमेरिका-ईरान सीजफायर के बाद मार्केट 14000 अंक चढ़ा, 9% बढ़कर 1,65,836 पर पहुंचा अमेरिका और ईरान के बीच 2 हफ्ते के सीजफायर के ऐलान के बाद पाकिस्तान के शेयर बाजार में 14,000 अंकों की रिकॉर्ड तेजी आई। 8 अप्रैल, बुधवार को कराची स्टॉक एक्सचेंज का बेंचमार्क इंडेक्स कराची 100 (KSE) 14,162.58 अंक यानी 9.34% बढ़कर 165,836.05 पर बंद हुआ। यह KSE-100 इंडेक्स के इतिहास में एक दिन की सबसे बड़ी बढ़त मानी जा रही है। इससे पहले कराची स्टॉक एक्सचेंज में इतनी बड़ी तेजी कभी नहीं देखी गई थी। इस तेजी के बाद नियमों के तहत ट्रेडिंग अस्थायी रूप से रोक दी गई थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. सेंसेक्स 2946 अंक चढ़कर 77,563 पर बंद: निफ्टी 874 अंक बढ़ा; ऑटो, रियल्टी और बैंकिंग शेयरों में ज्यादा खरीदारी रही अमेरिका और ईरान के बीच 2 हफ्ते के सीजफायर के ऐलान के बाद बुधवार 8 अप्रैल को शेयर बाजार में तेजी रही। सेंसेक्स 2946 अंक (3.95%) चढ़कर 77,563 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 874 अंक (3.78%) ऊपर है, ये 23,997 पर बंद हुआ। ऑटो, रियल्टी और बैंकिंग शेयरों में ज्यादा खरीदारी रही। निफ्टी का ऑटो, बैंकिंग, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और रियल्टी इंडेक्स 5% ऊपर बंद हुए। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. चांदी आज ₹13 हजार बढ़कर ₹2.44 लाख पर पहुंची: सोना ₹3 हजार महंगा हुआ, इस साल ₹18 हजार दाम बढ़े अमेरिका और ईरान के बीच दो सप्ताह के युद्धविराम के बाद सोने और चांदी में आज यानी 8 अप्रैल को बढ़त रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 3 हजार रुपए बढ़कर 1.51 लाख रुपए पर पहुंच गया। इससे पहले 7 अप्रैल को इसकी कीमत 1.48 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम थी। वहीं, एक किलो चांदी 13 हजार रुपए बढ़कर 2.44 लाख रुपए पर पहुंच गई है। इससे पहले ये 2.31 लाख रुपए प्रति किलो थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए...

Continue reading on the app

  Sports

संजू सैमसन के ऐतिहासिक शतक से सीएसके का खुला खाता, लगातार 3 हार के बाद चेन्नई ने चखा जीत का स्वाद

Chennai Super Kings First wins in IPL 2026: चेन्नई सुपरकिंग्स ने आखिरकार जीत का खाता खोल लिया. संजू सैमसन के ऐतिहासिक शतक की बदौलत चेन्नई ने दिल्ली को 23 रन से हराया. सीएसके को तीन मैच के बाद पहली जीत नसीब हुई. सीएसके ने पहले बैटिंग करते हुए 2 विकेट पर 212 रन का बड़ा स्कोर बनाया था. 213 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम संघर्ष के बावजूद 20 ओवरों में 189 रनों पर ढेर हो गई. चेन्नई ने यह मुकाबला 23 रनों से जीत लिया.  Sat, 11 Apr 2026 23:37:54 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: India को 700 साल तक फ्री बिजली कैसे मिलेगी ? | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T21:13:48+00:00

Nitesh Rane News : 'इन सबको पाकिस्तान भेजना पड़ेगा' #niteshrane #pakistan #maharashtranews #owaisi #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T21:16:25+00:00

Nitesh Rane Hindi News : नितेश राणे ने किसको दी खुलेआम चेतावनी ? #niteshrane #asaduddinowaisi #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T21:24:40+00:00

Budaun News: भीड़ के बीच ट्रैक्टरों की खतरनाक भिड़ंत, बाल-बाल बचे लोग! Viral Video | Trending Video #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T21:30:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers