Responsive Scrollable Menu

Aaj Ka Panchang 9 April 2026: आज है मासिक कृष्ण जन्माष्टमी, ये हैं गुरुवार के शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 9 April 2026, Panchang Today: हिन्दू पंचांग का उपयोग लंबे समय से होता आ रहा है। पंचांग शब्द का अर्थ है , पांच अंगो वाला। पंचांग में समय गणना के पांच अंग हैं- वार, तिथि, नक्षत्र, योग और करण। आइए जानते हैं आज यानी 9 अप्रैल के दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त।

Continue reading on the app

IPL में आज KKR vs LSG:नाइट राइडर्स को सीजन में पहली जीत तलाश, कोलकाता में बारिश के 90% चांस

IPL में आज कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा। मैच KKR के होम ग्राउंड ईडन गार्डन्स स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। मैच का टॉस शाम 7:00 बजे होगा। आज कोलकाता में बारिश की 90% आशंका है। यहां पिछला मैच भी बारिश के कारण रदद रहा थी। KKR का इस सीजन यह चौथा मैच होगा। टीम ने अब तक खेले 3 मैचों में से 2 में जीत दर्ज की है, जबकि पिछला मुकाबला पंजाब किंग्स के खिलाफ बारिश के कारण रद्द हो गया था। वहीं, LSG को अपने पिछले दो मैचों में एक में जीत और एक में हार का सामना करना पड़ा है। कोलकाता के खिलाफ लखनऊ ने 4 मैच जीते KKR और LSG के बीच अब तक 6 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें लखनऊ ने 4 मैच जीते हैं, जबकि कोलकाता को 2 में जीत मिली है। पिछले सीजन दोनों टीमों की एक बार भिड़ंत हुई थी, जिसमें लखनऊ ने बाजी मारी थी। कोलकाता में खेले गए 3 मैचों में भी लखनऊ का पलड़ा भारी रहा है, उसे 2 जीत मिली हैं, जबकि कोलकाता सिर्फ 1 मैच जीत सकी है। अंगकृष रघुवंशी के नाम दो अर्धशतक इस सीजन में कोलकाता के टॉप परफॉर्मर्स में अंगकृष रघुवंशी और ब्लेसिंग मुजरबानी शामिल हैं। अंगकृष ने 3 मैचों में 110 रन बनाए हैं, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं और उनका स्ट्राइक रेट 169.23 का रहा है। वहीं, मुजरबानी ने 2 मैचों में 4 विकेट लिए हैं, उनका बेस्ट प्रदर्शन 4/41 रहा है, हालांकि उनकी इकॉनमी 10.71 की रही है। ऋषभ पंत LSG के टॉप स्कोरर IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के टॉप परफॉर्मर्स में कप्तान ऋषभ पंत, ऐडन मार्करम, अब्दुल समद और मिचेल मार्श शामिल हैं, जिन्होंने शानदार बल्लेबाजी की है। बॉलिंग में प्रिंस यादव टॉप पर हैं। सीजन के दोनों मैच में 200+ स्कोर बने ईडन गार्डन्स की पिच 9 अप्रैल को आमतौर पर बैटिंग के लिए अनुकूल रहने की उम्मीद है। यहां की सतह फ्लैट होती है, जिससे गेंद अच्छे से बल्ले पर आती है और बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं। हालांकि, शुरुआत में नई गेंद से तेज गेंदबाजों को हल्की मदद मिल सकती है। मिडिल ओवर्स में स्पिनर्स को भी कुछ टर्न मिल सकता है, खासकर अगर पिच थोड़ी सूखी हुई तो। लेकिन ओवरऑल यह एक हाई-स्कोरिंग ग्राउंड माना जाता है। अगर मैच के दौरान बारिश होती है या पिच में नमी रहती है, तो पेसर्स को अतिरिक्त स्विंग और सीम मूवमेंट मिल सकता है, जिससे शुरुआत के ओवर्स और अहम हो जाएंगे। यहां में इस सीजन अब तक खेले गए दोनों मैचों में 200+ स्कोर बने हैं। बारिश डाल सकती है खलल कोलकाता में आज होने वाले मैच में बारिश खलल डाल सकती है। यहां करीब 90% बारिश की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही मौसम गर्म और उमस भरा रहने की उम्मीद है। दिन के समय तापमान लगभग 33 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि रात में यह 26–28 डिग्री तक गिर सकता है। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग-12 कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनूकुल रॉय, सुनील नारायण, वैभव अरोड़ा, ब्लेसिंग मुजरबानी, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती। लखनऊ सुपर जायंट्स: ऐडन मार्करम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), आयुष बडोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, आवेश खान, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव, मोहम्मद शमी, मणिमरण सिद्धार्थ।

Continue reading on the app

  Sports

क्या कांग्रेस वापस करेगी आकाश मोरे का नामांकन? बारामती उपचुनाव में नामांकन की अंतिम तारीख आज

महाराष्ट्र के बारामती उपचुनाव में नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख आज 9 अप्रैल है। दरअसल इससे ठीक पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की उम्मीदवार सुनेत्रा पवार ने कांग्रेस से अपने उम्मीदवार आकाश मोरे का नाम वापस लेने का अनुरोध किया है। उन्होंने महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल से बात कर यह अपील की है। … Thu, 09 Apr 2026 07:43:00 GMT

  Videos
See all

Assembly Elections 2026 | Assam, Kerala And Puducherry में मतदान केंद्रों पर लगी लंबी लाइन ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T02:39:52+00:00

PM Modi | Puducherry Election: विधानसभा चुनाव पर PM मोदी की अपील | #ytshorts #pmmodi #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T02:34:16+00:00

Iran-Israel War | समझौते के बाद भी Hezbollah पर हमले जारी | #warnews #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T02:32:10+00:00

Kerala Elections 2026: केरलम की 140 विधानसभा सीटों पर एक चरण में वोटिंग | #ytshorts #keralaelection #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T02:39:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers