Responsive Scrollable Menu

Final Cut: कानपुर में फिल्मी छापेमारी | Vande Mataram Rucus | Noida Accident | Amity University

Final Cut: कानपुर में फिल्मी छापेमारी | Vande Mataram Rucus | Noida Accident | Amity University Latest News Kanpur Police Raid on Cyber Thugs: उत्तर प्रदेश के कानपुर पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में बड़ी रेड को अंजाम दिया. करीब 70 पुलिसवाले 17 गाड़ियों में पहुंचे और साइबर ठगों के गांव को चारों तरफ से घेर लिया. पुलिस ने 'मिनी जामताड़ा' से करीब 20 साइबर ठगों को पकड़ा है. पुलिस की कार्रवाई का यह पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है. नोएडा में हुई इस दर्दनाक हादसे पर पुलिस ने बताया- "आज दिनांक 08.04.2026 को थाना सेक्टर-126 क्षेत्र के अंतर्गत एक निजी यूनिवर्सिटी के चार छात्र परीक्षा समाप्त होने के उपरांत सुपरनोवा के पास स्थित एक खाली पड़े पुराने निर्माण स्थल पर पार्टी/पिकनिक करने गए थे, जहां पर पार्टी के दौरान एक छात्र हर्षित भट्ट निवासी इंदिरापुरम, गाजियाबाद पास में भरे हुए पानी में नहाने के लिए उतर गया। नहाने के दौरान वह अचानक पानी में डूब गया।" पुलिस ने आगे कहा- "उक्त घटना की सूचना छात्र के साथी द्वारा डॉयल-112 पर दी गई जिसकी सूचना प्राप्त होते ही तत्काल पीआरवी कर्मी व थाना सेक्टर-126 पुलिस स्थानीय गोताखोरो की व्यवस्था करते हुए मौके पर पहुंची तथा हर्षित भट्ट को पानी से बाहर निकाला गया तथा उसे उपचार हेतु तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। उक्त छात्र को बचाने के प्रयास में पानी में उतरे उसके साथियों का भी सकुशल 'रेस्क्यू' किया गया है। जिनकी स्थिति सामान्य है। घटना के सम्बन्ध में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित है।" #KanpurPolice #CyberCrime #Raid #ViralVideo #UPPolice #CyberThugs #Kanpur #Action #CrimeNews #IndiaNews #VandeMataramControversy #NationalSong #PoliticalClash #CongressVsBJP #Indore #IMCBudget #VandeMataram #IndoreNews #BJPvsCongress #ChintuChouksey #PushyamitraBhargav #MadhyaPradesh #PoliticalRuckus #IndoreCorporation #Noida #AmityUniversity #AmityStudent #NoidaNews #StudentDeath #DrowningIncident #Tragedy #NoidaAuthority #Sector94 #JusticeForHarshit ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ Disclaimer: Republic Media Network may provide content through third-party websites, operating systems, platforms, and portals (‘Third-Party Platforms’). Republic does not control and has no liability for Third-Party Platforms, including content hosted, advertisements, security, functionality, operation, or availability. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ रिपब्लिक भारत देश का नंबर वन न्यूज चैनल है। देश और दुनिया की जनहित से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल और मनोरंजन की खबरों का खजाना है । इस खजाने तक पहुंचने के लिए रिपब्लिक भारत से जुड़े रहिए और सब्सक्राइब करिए। ► http://bit.ly/RBharat R. Bharat TV - India's no.1 Hindi news channel keeps you updated with non-stop LIVE and breaking news. Watch the latest reports on political news, sports news, entertainment, and much more. आप Republic Bharat से जुड़ें और अपडेट्स पाएं! ???? Facebook: https://www.facebook.com/RepublicBharatHindi/ ???? Twitter: https://twitter.com/Republic_Bharat ???? Instagram: https://www.instagram.com/republicbharat/ ???? WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va7GPTi7dmecQ2LFH01I ???? Telegram: https://t.me/RepublicBharatHindi ???? LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/republic-bharat/

Continue reading on the app

War Alert: 24 घंटे में सीजफायर खत्म? ईरान ने होर्मुज़ बंद किया, क्या फिर भड़केगा युद्ध?

मध्य पूर्व में हालात एक बार फिर तेजी से बिगड़ते नजर आ रहे हैं। ईरान ने बुधवार को दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल मार्ग स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ को बंद कर दिया। सरकारी समाचार एजेंसी फार्स न्यूज के मुताबिक, तेहरान ने टैंकरों की आवाजाही पूरी तरह रोक दी है। यह कदम अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा घोषित दो हफ्ते के संघर्ष-विराम के महज 24 घंटे के भीतर उठाया गया।

इजरायल पर उल्लंघन का आरोप
ईरान का कहना है कि इजरायल ने संघर्ष-विराम का उल्लंघन करते हुए लेबनान में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर बड़े हमले किए, जिनमें 250 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। तेहरान ने इन हमलों को आक्रामकता बताते हुए साफ कहा है कि जब तक सभी मोर्चों पर शांति लागू नहीं होती, तब तक होर्मुज़ से जहाजों की आवाजाही रुकी रहेगी।

ईरान का सख्त संदेश
ईरानी संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा समिति के प्रवक्ता इब्राहिम रजाई ने सोशल मीडिया पर लिखा कि लेबनान के लोगों ने हमारे लिए कुर्बानियां दी हैं, इसलिए उन्हें अकेला नहीं छोड़ा जा सकता। उन्होंने कहा कि संघर्ष-विराम या तो हर जगह लागू होना चाहिए या फिर कहीं भी नहीं।

अमेरिका ने किया दबाव
इस घटनाक्रम के बाद अमेरिका ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। व्हाइट हाउस ने ईरान से तुरंत जलडमरूमध्य खोलने की मांग की है। रिपोर्ट के मुताबिक, बंदी से पहले दो जहाजों को गुजरने की अनुमति दी गई थी, लेकिन उसके बाद ईरान ने अपना फैसला बदल लिया।

इजरायल अपने रुख पर कायम
उधर इजरायल अपने रुख पर कायम है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और सेना ने स्पष्ट कर दिया है कि लेबनान इस संघर्ष-विराम का हिस्सा नहीं है और हिज्बुल्लाह के खिलाफ सैन्य अभियान जारी रहेगा।

लेबनान में सबसे बड़ा हमला
इसी बीच इजरायल ने लेबनान पर अब तक के सबसे भारी हवाई हमले किए हैं। बेरूत, बेका घाटी और दक्षिणी लेबनान में हिज्बुल्लाह के 100 से ज्यादा कमांड सेंटर और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इन हमलों में कम से कम 254 लोगों की मौत हुई है और 800 से ज्यादा घायल हुए हैं। जोरदार धमाकों से बेरूत दहल उठा और पूरे शहर में धुएं के बादल छा गए।

बढ़ता जा रहा है मौत का आंकड़ा
आंकड़े बताते हैं कि 2 मार्च से अब तक लेबनान में इजरायली अभियान में 1,500 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं, जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।

जवाबी हमले की चेतावनी
इन हमलों के बाद हिज्बुल्लाह ने जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है, जबकि ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने अमेरिका और इजरायल दोनों को कड़े परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है।

सीजफायर पर अलग-अलग राय
ट्रंप ने एक इंटरव्यू में कहा कि हिज्बुल्लाह की वजह से लेबनान की स्थिति अलग है, लेकिन इसका भी समाधान निकाल लिया जाएगा। वहीं, व्हाइट हाउस ने भी इसी रुख को दोहराया। हालांकि, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने मध्यस्थता के दौरान लेबनान को भी संघर्ष-विराम में शामिल करने की बात कही थी, जिसे इजरायल और अमेरिका ने स्वीकार नहीं किया।

आगे क्या हो सकता है?
इस बीच, ईरान के एक वरिष्ठ अधिकारी ने संकेत दिया है कि 11 अप्रैल को इस्लामाबाद में प्रस्तावित शांति वार्ता से पहले स्थिति में कुछ नरमी आ सकती है। हालांकि, फिलहाल जहाजों को इस रास्ते से गुजरने के लिए ईरान की अनुमति लेना जरूरी होगा।

क्यों अहम है होर्मुज़?
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ ईरान और ओमान/यूएई के बीच स्थित एक संकरा समुद्री गलियारा है, जो फारस की खाड़ी को अरब सागर से जोड़ता है। दुनिया की रोजाना तेल और LNG सप्लाई का करीब एक-पांचवां हिस्सा इसी रास्ते से गुजरता है, ऐसे में इसका बंद होना वैश्विक स्तर पर बड़ी चिंता का विषय बन गया है।

Continue reading on the app

  Sports

भारतीय शटलर ने किया बड़ा उलटफेर, पीवी सिंधु और एचएस प्रणय भी बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप के प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

Badminton Asia Championships: दुनिया के सातवें नंबर के खिलाड़ी को हराकर आयुष शेट्टी ने बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप में बड़ा उलटफेर किया. दूसरी ओर, पीवी सिंधु और एचएस प्रणय ने भी अपने अपने मुकाबले जीतकर प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं. Wed, 8 Apr 2026 23:08:16 +0530

  Videos
See all

Brit says he is not mysterious Bitcoin creator identified by New York Times. #Bitcoin #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T22:30:03+00:00

West Bengal Chunav : चुनाव से पहले सेक्स वर्कर ने क्या बताया ? #westbengalnews #westbengal #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T22:11:03+00:00

News Ki Pathshala | ईरान से टकराव में Donald Trump की 5 बड़ी हार! | Iran vs US | Middle East Crisis #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T22:40:00+00:00

US Iran Ceasefire: डेडलाइन खत्म होने से पहले युद्धविराम, अब Pakistan में होगी बैठक | Trump | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T22:30:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers