Responsive Scrollable Menu

TV की लत बना रही है Depression का शिकार? New Research में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

हाल ही में यूरोपियन साइकिएट्री जर्नल में प्रकाशित एक रिसर्च के अनुसार, टीवी देखने के समय में कटौती करने से डिप्रेशन का खतरा काफी हद तक कम किया जा सकता है। यूनिवर्सिटी ऑफ ग्रोनिंगन के शोधकर्ताओं ने 65 हजार से ज्यादा लोगों पर 4 साल तक अध्ययन किया। इस रिसर्च में पाया गया कि रोजाना केवल 1 घंटा टीवी कम देखने से डिप्रेशन का जोखिम 11% तक घट सकता है। यदि इसे 2 घंटे कम कर दिया जाए, तो यह जोखिम 40% तक कम हो सकता है। इसका सबसे अधिक सकारात्मक प्रभाव 40 से 65 साल की उम्र के लोगों में देखा गया है।

ज्यादा टीवी देखने से डिप्रेशन का खतरा क्यों?

एक्सपर्ट के अनुसार, टीवी सीधे तौर पर डिप्रेशन पैदा नहीं करता, लेकिन यह उन स्थितियों को जन्म देता है जो डिप्रेशन का कारण बनती हैं। लंबे समय तक स्क्रीन के सामने रहने से फिजिकल एक्टिविटी कम हो जाती है और सामाजिक मेलजोल घट जाता है। इसके अलावा, हिंसक या हाई-ड्रामा कंटेंट देखने से दिमाग हमेशा अलर्ट मोड पर रहता है, जिससे तनाव पैदा करने वाले हॉर्मोन रिलीज होते हैं और मानसिक थकान बढ़ने लगती है।
 

इसे भी पढ़ें: Mental Health Tips: Social Media की Negativity है धीमा ज़हर, आपकी Mental Health पर ऐसे हो रहा हमला


नींद पर बुरा प्रभाव

टीवी और मोबाइल की स्क्रीन से निकलने वाली नीली रोशनी हमारे दिमाग को दिन होने का भ्रम देती है। इससे शरीर में मेलाटोनिन नामक स्लीप हॉर्मोन कम बनता है, जिससे नींद आने में समस्या होती है और बॉडी क्लॉक बिगड़ जाती है। शारीरिक रूप से, टीवी के सामने घंटों बैठे रहने से मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है और वजन बढ़ने लगता है, जो भविष्य में कई गंभीर बीमारियों को न्योता देता है।

बिंज-वॉचिंग के नुकसान

ज्यादा टीवी देखने से व्यक्ति अकेलापन महसूस करने लगता है। बिंज-वॉचिंग की लत दिमाग को बार-बार नए कंटेंट की मांग करने पर मजबूर करती है। अक्सर स्क्रीन पर दूसरों की परफेक्ट लाइफ या डरावना कंटेंट देखने से इंसान में असुरक्षा की भावना और आत्मविश्वास की कमी आ सकती है। इसके अलावा, टीवी देखते समय मंचिंग यानी जंक फूड खाते रहने से शरीर का शुगर लेवल बिगड़ता है, जिससे चिड़चिड़ापन और मूड स्विंग्स बढ़ते हैं।
 

इसे भी पढ़ें: Health Tips: एंग्जाइटी को कहना है अलविदा, तो डाइट में शामिल करें ये फूड्स


फिजिकल एक्टिविटी का महत्व

एक्सपर्ट्स का मानना है कि वयस्कों के लिए रोजाना 1 से 2 घंटे का स्क्रीन टाइम सुरक्षित है। एक्सरसाइज, वॉक या योग करने से शरीर में फील-गुड केमिकल्स जैसे सेरोटोनिन और डोपामिन बढ़ते हैं, जो मूड सुधारते हैं। टीवी के दुष्प्रभावों से बचने के लिए इसे बेडरूम से बाहर रखें, अंधेरे कमरे में टीवी न देखें और सोने से कम से कम 2 घंटे पहले स्क्रीन बंद कर दें। टीवी देखते समय बीच-बीच में ब्रेक लेना और 10 फीट की दूरी बनाए रखना भी जरूरी है।

टीवी की लत को कैसे कम करें?

अगर टीवी देखने की आदत कंट्रोल से बाहर हो रही है, तो इसे धीरे-धीरे कम करें। आप 30 दिन का नो टीवी चैलेंज ले सकते हैं या टीवी देखने के समय को किसी नई हॉबी (जैसे बुक रीडिंग) में बदल सकते हैं। घर में नो-स्क्रीन नियम लागू करें और टीवी के ऊपर अपने लक्ष्यों का पोस्टर चिपका दें, ताकि जब भी आप टीवी चलाएं, आपको अपने जरूरी कामों की याद आ जाए। टीवी का समय कम करने से न केवल नींद बेहतर होगी, बल्कि आपका फोकस और मानसिक ऊर्जा भी बढ़ेगी।

Continue reading on the app

Autism Awareness Month: क्या है ऑटिज्म? इन लक्षणों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, जानें Experts की राय

हर साल 02 अप्रैल को वर्ल्ड ऑटिज्म अवेयरनेस डे मनाया जाता है। यह बच्चों के मस्तिष्क के विकास से संबंधित एक गंभीर समस्या है। जिसका असर जीवन की गुणवत्ता को प्रभावित कर सकता है। लेकिन समय रहते बच्चों में इसके लक्षणों की पहचान और इलाज किया जाए, तो उनमें काफी हद तक सुधार आने की संभावना हो सकती है। एक अनुमान के मुताबिक हर 100 में से एक बच्चा ऑटिज्म का शिकार होता है, जिसके लिए दैनिक जीवन के काम करना और नाम सुनते ही जवाब देने में विफलता या लोगों से अलग-थलग रहने की समस्या हो सकती है।

दुनियाभर में बढ़ती इस तरह की समस्या के खतरों को कम करने के लिए हर साल 02 अप्रैल को वर्ल्ड ऑटिज्म अवेयरनेस मनाया जाता है। इसमें ऑटिस्टिक विकारों के शिकार व्यक्तियों के बारे में जागरुकता बढ़ाने के उपाय करने और बच्चों में इसके खतरे को कम करने के बारे में लोगों को जागरुक करना है।

जानिए क्या है ऑटिज्म

बता दें कि ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर मस्तिष्क के विकास से संबंधित समस्या है। जो इस बात को प्रभावित करती है कि एक व्यक्ति का दूसरों के साथ व्यवहार कैसा है। इस बीमारी के शिकार लोगों में बातचीत के कौशल और सामाजिक संपर्क में समस्याएं होने लगती हैं। इस विकार की वजह से दैनिक जीवन के सामान्य कार्यों और व्यवहार को करने तक में परेशानी हो सकती है।

वहीं एएसजी के लक्षण बचपन में दिखने लगते हैं। अक्सर बच्चों में जन्म के पहले साल में ही ऑटिज्म के लक्षणों की पहचान की जा सकती है। 18 से 24 महीने की उम्र में यह विकार बढ़ी हुई समस्याओं के रूप में नजर आने लगती है।

बच्चों में होने वाली दिक्कतें

कुछ बच्चों में जन्म के पहले साल में इसके लक्षण साफ तौर पर नजर आने लगते हैं। जैसे बच्चे का आई कॉन्टैक्ट कम होना, बार-बार किसी बात को रटते रहना, नाम सुनने की प्रतिक्रिया में कमी और ध्यान केंद्रित करने में परेशानी महसूस होना आदि।

ऑटिज्म स्पेक्ट्रम विकार वाले कुछ बच्चों को सीखने आदि में परेशानी होती है। वहीं कुछ बच्चों में सामान्य से कम बुद्धि के लक्षण होते हैं। इस विकार वाले अन्य बच्चों में सामान्य से उच्च बुद्धि हो सकती है। वह जल्दी सीखते हैं औऱ रोजमर्रा की जिंदगी में जो भी जानते हैं, उसको संप्रेषित करने और प्रयोग करने में परेशानी हो सकती है।

समस्याएं

ऐसे काम करना जो खुद को नुकसान पहुंचा सकती है, जैसे सिर पीटना या काटना।
दिनचर्या के एक खास रूटीन में रमा होना और थोड़े सा बदलाव होने पर परेशान हो जाना।
समन्वय के साथ समस्याएं होना, जैसे पैर की उंगलियों पर चलना या फिर शरीर का बैलेंस बनाने में समस्या होना।
ध्वनि, प्रकाश या स्पर्श के प्रति असामान्य रूप से संवेदनशील होना।
सामाजिक या भाषा कौशल में कठिनाई होना।

डॉक्टरों की लें मदद

जन्म के पहले-दूसरे साल में ऑटिज्म स्पेक्ट्रम विकार के लक्षण दिखने लग जाते हैं। अगर आप अपने बच्चे के विकास के बारे में चिंतित हैं, या फिर आपको संदेह है कि आपके बच्चे को ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर हो सकता है। इसलिए डॉक्टर से चर्चा करें। वैसे तो ऑटिज्म के लिए कोई खास इलाज नहीं है पर थेरेपी और अन्य उपायों के जरिए इन लक्षणों में सुधार करके जीवन की गुणवत्ता को सुधारा जा सकता है।

Continue reading on the app

  Sports

कौन है सीएसके का ये नया 'हथियार', डेब्यू मैच की पहली ही गेंद पर विकेट लेकर मचाया तहलका

Who is Gurjapneet Singh: चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 27 वर्षीय तेज गेंदबाज गुरजपनीत सिंह को आईपीएल डेब्यू कराया, जिन्होंने पहली ही गेंद पर विकेट लेकर रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया. वह आईपीएल डेब्यू मैच की पहली ही गेंद पर विकेट लेने वाले 11वें गेंदबाज बन गए हैं. Sat, 11 Apr 2026 23:52:20 +0530

  Videos
See all

Pawan Singh vs Khesari Lal Yadav: खेसारी नम्रता के जोड़ी...भोजपुरी में ब्लास्ट | Bhojpuri Bulletin #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T18:48:26+00:00

Asha Bhosle अस्पताल में भर्ती, ब्रिच कैंडी अस्पताल में चल रहा इलाज | Breaking News | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T18:43:31+00:00

US and Iran hold direct talks in Pakistan aimed at ending the war | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T19:09:08+00:00

Internet Rivalry Turned Into Murder:कमेंट की वजह से मर्डर!| Murder Over A Bad Comment | Crime News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T19:00:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers