Responsive Scrollable Menu

Oppo F33 5G सीरीज जल्द होगी लॉन्च: Amazon लिस्टिंग में फीचर्स लीक, मिलेगी IP69K रेटिंग, 7000mAh बैटरी और धांसू कैमरा

Oppo इस महीने भारत में अपनी नई F-सीरीज स्मार्टफोन्स लॉन्च करने की तैयारी में है। रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी जल्द ही Oppo F33 5G और Oppo F33 Pro 5G पेश कर सकती है। ऑफिशियली एनाउंसमेंट से पहले ही Amazon की प्रीमच्योर लिस्टिंग में फोन के कई फीचर्स सामने आ गए हैं। 

इसके मुताबति, हैंडसेट में 7000mAh की बड़ी बैटरी, 50MP का फ्रंट कैमरा, IP69K डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस और एक स्टाइलिश डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल देखने को मिलेगा। Oppo F33 5G और F33 Pro 5G दोनों ही मॉडल्स में यह दमदार फीचर्स मिलने की उम्मीद है, जो इसे बजट और मिड-रेंज सेगमेंट में खास बनाते हैं।

Oppo F33 और F33 Pro 5G के संभावित स्पेसिफिकेशन
Oppo F33 5G में AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो वीडियो और गेमिंग अनुभव को और भी स्मूद बनाएगा। इसके साथ ही फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा होगा, जो सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए शानदार क्वालिटी देता है। पावर के लिए इसमें 7,000mAh की विशाल बैटरी दी गई है, जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ जल्दी चार्ज भी हो जाएगी। मेमोरी की बात करें तो फोन में 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलेगा, जिससे मल्टीटास्किंग और ऐप परफॉर्मेंस बेहतरीन बनी रहती है।

ये भी पढ़ेः-  2 दिनों का इंतजार! 9,000mAh बैटरी वाले OnePlus Nord 6 की होगी धमाकेदार एंट्री, देखिए क्या मिलेगा खास

डिजाइन और कलर ऑप्शन
टिपस्टर PassionateGeekz ने Oppo F33 सीरीज का पोस्टर शेयर किया है, जिससे फोन का डिजाइन पता चलता है। बैक में वाइड कैमरा मॉड्यूल है जिसमें दो प्रमुख कैमरा रिंग्स हैं। इनमें से एक में 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा होने की उम्मीद है।

Oppo F33 सीरीज Red और Blue कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगी। खासकर ब्लू वेरिएंट में ग्रेडिएंट फिनिश और निचले हिस्से पर पैटर्न देखने को मिलता है।

ड्यूरेबिलिटी और उपलब्धता
Oppo F33 5G और F33 Pro 5G के IP69K रेटिंग के साथ आने की संभावना है, जो उन्हें पानी और धूल से सुरक्षित बनाती है। यह सीरीज Amazon के माध्यम से उपलब्ध हो सकती है।

Oppo F33 सीरीज, Oppo F31 सीरीज का उत्तराधिकारी है, जो सितंबर 2025 में लॉन्च हुई थी। कंपनी आमतौर पर F-सीरीज को हर छह महीने में अपडेट करती है, इसलिए नई लाइनअप जल्द ही लॉन्च होने वाली है। 

Continue reading on the app

Bengal Election 2026: कूचबिहार में पीएम मोदी का ममता सरकार पर हमला, कहा- 'बंगाल में चल रहा महा जंगलराज'

Bengal Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर तीखा हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी सरकार राज्य में घुसपैठियों को संरक्षण दे रही है और सिंडिकेट राज के जरिए जनता को लूट रही है।

मालदा और संदेशखाली की घटनाओं का किया जिक्र
प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में मालदा और संदेशखाली की घटनाओं का विशेष रूप से उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि सुप्रीम कोर्ट को भी हस्तक्षेप करने के लिए मजबूर होना पड़ा है। पीएम मोदी ने इन घटनाओं को राज्य में व्याप्त 'महा जंगलराज' का प्रतीक बताया और कहा कि टीएमसी के गुंडों ने जनता का जीना मुहाल कर दिया है।

पीएम मोदी बोले- 4 मई को होगा टीएमसी के पापों का हिसाब
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की बड़ी जीत होगी। उन्होंने कहा कि 4 मई को जब चुनाव परिणाम आएंगे, तो टीएमसी का शासन खत्म हो जाएगा। प्रधानमंत्री ने जनता को भरोसा दिलाया कि कानून अपना काम करेगा और लूट-खसोट करने वाले सिंडिकेट के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे वोटिंग के दिन टीएमसी के गुंडों से न डरें।

महिलाओं के आरक्षण और लखपति दीदी पर जोर
रैली के दौरान पीएम मोदी ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं। उन्होंने बताया कि एनडीए सरकार ने लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का फैसला किया है। इसके लिए 16, 17 और 18 अप्रैल को संसद का विशेष सत्र बुलाया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार ने देश की तीन करोड़ महिलाओं को 'लखपति दीदी' बनाने का लक्ष्य पूरा किया है।

जनसंख्या नियंत्रण करने वाले राज्यों को आश्वासन
प्रधानमंत्री ने उन राज्यों की चिंता भी दूर की जिन्होंने जनसंख्या नियंत्रण में अच्छा काम किया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि परिसीमन के दौरान ऐसे राज्यों की लोकसभा सीटों पर कोई आंच नहीं आएगी और उनका प्रतिनिधित्व प्रभावित नहीं होगा। उन्होंने टीएमसी पर हमला जारी रखते हुए कहा कि ममता सरकार घुसपैठियों को बचाने के लिए विशेष गहन संशोधन (SIR) अभियान का विरोध कर रही है।

23 और 29 अप्रैल को होगा मतदान
पीएम मोदी ने निर्वाचन आयोग (ECI) पर भरोसा जताते हुए कहा कि 2026 के चुनाव पूरी तरह 'स्वतंत्र और निष्पक्ष' होंगे। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को आयोजित किए जाएंगे, जबकि वोटों की गिनती 4 मई को होगी। प्रधानमंत्री ने बंगाल के भविष्य के लिए लोगों से बढ़-चढ़कर बीजेपी के पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया।

Continue reading on the app

  Sports

भारत का एक ऐसा धाकड़ खिलाड़ी, जिसका डेब्यू टेस्ट ही बन गया रिटायरमेंट, एक मैच के बाद फिर कभी नहीं मिला मौका

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व धाकड़ खिलाड़ी रॉबिन सिंह अपने करियर में सिर्फ 1 टेस्ट मैच खेले. रॉबिन को जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में टेस्ट डेब्यू का मौका मिला था, लेकिन उसके बाद से उन्हें फिर कभी लाल गेंद क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए मौका नहीं मिला. यही कारण है कि उनके लिए डेब्यू टेस्ट ही रियारमेंट बन गया. Thu, 9 Apr 2026 08:43:10 +0530

  Videos
See all

Iran US Ceasefire: धुंआ-धुंआ Lebanon... गुस्से में ईरान, टूटेगा युद्ध विराम ! Iran Israel War #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T03:08:37+00:00

Assam Election 2026:असम में आज एक ही चरण में हो रहा है मतदान| Congress Vs BJP | Himanta Biswa Sarma #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T03:06:37+00:00

Iran-Israel War: Lebanon में 60 सेकंड में 160 बम गिराए | #warnews #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T03:09:43+00:00

Assembly Election 2026 : Assam, Keralam या Puducherry कौन मार रहा बाजी? | #shorts #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T03:08:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers